UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट results.upmsp.edu.in पर देख सकते है। UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल/इंटर नतीजों (UP Board 10th 12th 2024 Results) की घोषणा इस बार 20 अप्रैल से पहले की जा सकती है ।

UP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time Today LIVE: Check Here

यूपी बोर्ड को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश बोर्ड इस वर्ष समय से पहले नतीजों को जारी करके पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों को जल्द जारी करने के संकेत परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ला भी दे चुके है। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन तय वक्त में और कॉपियों की जांच का काम महज 12 दिन में पूरा कर लिया गया है। अब बोर्ड नतीजों को जारी करने की प्रक्रिया के साथ ही टॉपर्स की वेरिफिकेशन, टॉपर्स के इंटरव्यू और अन्य प्रक्रियाओं को करने में जुट गया है।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसके बाद नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

अगर आप उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्र या छात्रा हैं और 10वीं, 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां जान लीजिए यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट 2024 की सबसे सटीक और सबसे लेटेस्ट जानकारी की LIVE UPDATE

Live Updates
20:42 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: कभी भी जारी हो सकता है परिणाम का नोटिफिकेशन

यूपी बोर्ड जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। रिजल्ट से एक दिन पहले कर दी जाएगी तारीख की घोषणा। छात्रों को नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

19:16 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: एक साथ जारी होगा 10वीं 12वीं का परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी करेगा। पिछली बार भी एक साथ ही रिजल्ट जारी किया गया था।

18:28 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड का रिजल्ट एक बार में ऐसे देखें

एक बार में अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अपना रोल नंबर भरकर जमा करें। रोल नंबर सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लें। गलत रोल नंबर दर्ज करने से परिणाम गलत हो सकता है।

17:57 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: परिणाम से पहले जारी होगा नोटिफिकेशन

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा किसी भी वक्त जारी हो सकती है। परिणाम आने से पहले इसके तारीखों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। माना जा रहा है परिणाम आने के एक दिन पहले तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। तारीखों की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है।

17:11 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: पिछली साल यूपी बोर्ड का कैसा रहा परिणाम

यूपी बोर्ड का परिणाम पिछले साल (2023) ऐसा रहा-

हाई स्कूल में 89.78 प्रतिशत

इंटर में 75.52 प्रतिशत

16:41 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: दिव्यकांत शुक्ला के ट्वीटर हैंडल पर रखें नजर

बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट<a href="https://www.jansatta.com/wp-admin/%E2%80%9Dhttps://www.jansatta.com/rajya/uttar-pradesh/%E2%80%9D"> उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के द्वारा किया जाएगा। दिव्यकांत शुक्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा वह अपने ट्विटर हैंडल @dibyakantshukla से भी रिजल्ट की जानकारी शेयर कर सकते हैं।

16:23 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: अप्रैल में इन तारीखों को हो सकती है परिणाम की घोषणा

माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा 25 अप्रैल से पहले कर देगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 से 25 तारीख के बीच रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

16:07 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड एक साथ जारी करेगा 10वीं 12वीं का परिणाृम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे।

15:44 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: पिछले साल शुभ ने 12वीं में किया था टॉप

पिछली साल यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शुभ ने टॉप किया था। शुभ को 500 में से 489 नंबर मिले थे।

15:13 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: UPMSP जल्द करेगा परिणाम के तारीखों का ऐलान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट(12वीं) के परिणाम की तारीखों का ऐलान करेगा।

14:33 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: 20 अप्रैल तक जारी होंगे परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे 20 अप्रैल तक जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड इसके लिए तैयारियों में जुट गया है। दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ ही जारी किए जाएंगे।

14:10 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: रिजल्ट की तैयारियों में जुटा है UPMSP

UPMSP रिजल्ट की तैयारियों में जुटा हुआ है। UPMSP जल्द ही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम के तीरीखों की घोषणा कर सकता है।

13:43 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: जल्द होगी तारीखों की घोषणा

यूपी बोर्ड जल्द ही 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

13:19 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स की लिस्ट

रिजल्ट की घोषणा के साथ यूपी बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स की घोषणा भी कर देगा। सभी स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ ही आएंगे।

12:39 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो गईं थीं। प्रदेश भर में लगभग 55 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, रिजल्ट 25 से पहले जारी किया जा सकता है।

12:17 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: 2023 में कितना था यूपी बोर्ड 12वीं का पासिंग पर्संटेज

उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की बात करें, तो पिछले साल इंटर का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.52 प्रतिशत था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पासिंग पर्संटेज पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़ सकता है।

10:25 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड 20 अप्रैल 2024 को नतीजों की घोषणा कर सकता है। नतीजे जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों: upmsp.edu.in या upresults.nic.in या result.upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।

09:38 (IST) 11 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: आ गई लेटेस्ट अपडेट

यूपी बोर्ड के परिणामों का इंतजार कर रहे 10वीं, 12वीं के 55 लाख छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 12 दिन में कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा करने के बाद अब टॉपर्स की वेरिफिकेशन का काम चल रहा है।

20:51 (IST) 10 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 LIVE: दिव्यकांत शुक्ला के ट्विटर हैंडल पर रखें नजर

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट<a href="https://www.jansatta.com/rajya/uttar-pradesh/"> उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के द्वारा किया जाएगा। दिव्यकांत शुक्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा वह अपने ट्विटर हैंडल @dibyakantshukla से भी रिजल्ट की जानकारी साझा कर सकते हैं।

20:33 (IST) 10 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 Date LIVE: पास होने के लिए कितने प्रतिशत मार्क्स जरूरी

यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे हफ्ते में जारी होने की संभावना है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल नतीजे 25 अप्रैल को घोषित हुए थे। इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। 2 सब्जेक्ट में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

20:11 (IST) 10 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 Date LIVE: 10वीं की 1.76 करोड़ और 12वीं की 1.25 करोड़ कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा

यूपी में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। कॉपियों की चेकिंग के दौरान 10वीं की कुल 1.76 करोड़ कॉपियां चेक हुई हैं जबकि 12वीं की 1.25 करोड़ कॉपियां चेक हुई हैं।

19:09 (IST) 10 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 Date LIVE: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी का परिणाम जुलाई में किया जाएगा घोषित

यूपी बोर्ड स्क्रूटनी का रिजल्ट जुलाई 2024 में घोषित होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

18:30 (IST) 10 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 Date LIVE: कम नंबर आए तो छात्र करें ये काम

जिन छात्रों के नंबर उम्मीद से कम आए तो कॉपियों की स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

17:45 (IST) 10 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 Date LIVE: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी

यूपी बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग का काम जल्द ही पूरा कर लिया गया है। वहीं रिजल्ट जारी करने करने की तारीख को लेकर कहा जा रहा है कि 15 अप्रैल के बाद परिणामों की घोषणा की जा सकती है। कारण यह है कि रिजल्ट को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है।

16:50 (IST) 10 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 Date LIVE: UPMSP रिजल्ट से पहले जारी करेगा नोटिस

यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय के लिए नोटिस जारी करेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इसके लिए पहले ही सूचना दे देगा।

16:27 (IST) 10 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 Date LIVE: यूुपी बोर्ड में पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी

पिछले साल नतीजे 25 अप्रैल को घोषित हुए थे। इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। 2 सब्जेक्ट में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

16:05 (IST) 10 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 Date LIVE: ऑनलाइन कैसे देखें अपना परिणाम

कैसे देखें अपना परिणाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

होमपेज पर जाने के बाद Result के टैब पर क्लिक करें।

रिजल्ट टैब पर क्लिक करने के बाद सामने आए परिणामों में से 10वीं या 12वीं का विकल्प चुनें।

विकल्प चुनने के बाद सामने खुली विंडो में लॉगि डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर दर्ज करें।

डिटेल दर्ज करने के बाद आपका परिणाम आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा, जिसकी जांच करने के बाद आप डाउनलोड कर सकते हैं।

15:43 (IST) 10 Apr 2024
UP Board 10th 12th Result 2024 Date LIVE: जानिए कब जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी हो सकते हैं। माना जा रहा है कि 20 अप्रैल 2024 तक परिणाम की घोषणा हो जाएगी।