यूपी बोर्ड इंटर (12वीं) का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की गई है। यूपी में 12वीं से शुभम वर्मा ने टॉप किया है। शुभम सीतापुर के महमूदाबाद के सीता बाल विद्या मंदिर के छात्र हैं। उन्हें 97.80 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं।

देखिए 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

1- शुभम वर्मा- सीतापुर
2- विशु चौधरी- बागपत
3- काजल सिंह- अमरोहा
4- राज वर्मा – सीतापुर
5- कशिश मौर्या- सीतापुर
6- चार्ली गुप्‍ता- सिद्धार्थनगर
7- सुजाता पांडेय- देवरिया

देखिए जिलेवाल टॉपर्स की लिस्ट

गोरखपुर 10वीं में अंशिका यादव ने किया टॉप। अंशिका को मिले 97.19 प्रतिशत अंक।

इंटरमीडिएट परीक्षा में कासगंज से सूरज प्रसाद डांगा सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र अभिनव भान ने किया टॉप। अभिनव ने 96.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

मेरठ से 12वीं में यशवर्धन देव त्यागी ने टॉप किया है।

आभा सिंह ने एटा जिले में टॉप किया है।

फिरोजाबाद से 12वीं में रौनक यादव ने टॉप किया है।

फर्रुखाबाद से कल्पना राठौर ने 12वीं में टॉप किया है।

पीलीभीत से 12वीं में देवेश टॉप किया है।

बता दें कि यूपी बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा के बाद सीतापुर के सीता इंटर कॉलेज में जश्न मनाया गया। इस विद्यालय के छात्र प्राची निगम और शुभम वर्मा ने हाईस्कूल परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया है।

यूपी बोर्ड टॉपर्स को सीएम योगी ने दी बधाई

यीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर यूपी बोर्ड टॉपर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा, “माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई!

आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। माँ शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे!”

इंटर पास प्रतिशत में सुधार

इस बार, हाई स्कूल (कक्षा 10) के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 2023 में 89.78% से थोड़ा कम होकर इस बार 89.55% हो गया है। हालांकि, कक्षा 12 का प्रतिशत पिछले साल के 75.52% से बढ़कर इस बार 82.60% हो गया है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कियों ने लड़कों से 7.35 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है।

टॉप 5 में लड़कियां का जलवा

यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं। हाई स्कूल के टॉप 10 टॉपर्स में 8 लड़कियां शामिल हैं। पहली पोजिशन प्राची निगम को मिली हैं जिन्हें 600 में से 591 मार्क्स मिले हैं। टॉप 5 तक एक भी लड़का शामिल नहीं है। दूसरे स्थान की दीपिका सोनकर को 590 मार्क्स मिले हैं। तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर क्रमश: नाव्या सिंह, स्वाति सिंह, दिपांशी सिंह सेंगर और अर्पित तिवारी को 588 मार्क्स मिले हैं।