यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।  दसवीं और बारहवीं की परीक्षा इस बार 22 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. दोनों परीक्षाएं 9 मार्च को खत्म भी हो जाएंगी।

बताया जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए 9 मार्च तक सभी परीक्षाएं खत्म करने के लिए कहा गया था। यूपी बोर्ड नहीं चाहता था कि परीक्षाएं चुनाव के साथ करवाई जाएं, इसी वजह से इस बार समय से कुछ पहले एग्जाम होने जा रहे हैं। इसके अलावा यूपी बोर्ड में जो नकल करने की शिकायतें रहती हैं, उसे भी दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जानकारी मिली है कि कुल 3 लाख 76 हजार 428 परीक्षार्थी घटा दिए गए हैं।

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 55 लाख 8 हजार 206 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, इसमें 10वीं और 12वीं के आंकड़े शामिल हैं। पिछली बार ये आंकड़ा 58 लाख 84 हजार 634 रहा था। वैसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अगले साल 2024 में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी और अप्रैल तक खत्म होंगी। CBSE ने कन्फ़र्म किया है कि 2024 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और लगभग 55 दिनों यानी 10 अप्रैल, 2024 तक खत्म होंगी। आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी साझा की गई है।

प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी और 15 फरवरी को खत्म होंगी।