यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे (up board 12th result 2023) जल्दी की घोषित होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस महीने के आखिरी तक परिणाम आने की संभावना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 10वीं और 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर देख सकते हैं।

असल में इस साल, यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं। राज्य बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 27,69,258 छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे।

पिछले साल 2022 का बात करें तो यूपी बोर्ड में कुल पास हुए छात्रों का प्रतिशत 85.33 था. जिसमें 81.21 प्रतिशत लड़के और 90.15 लड़कियां शामिल रहीं. यानी पिछली साल लड़कियों ने बाजी मारी थी. दरअसल, साल 2022 में करीब 22.37 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

वहीं साल 2020 में 12 वीं में पास हुए छात्रों की संख्या कम थी और मात्र 74.63 प्रतिशत छात्र ही उत्तीर्ण हुए थे. जबकि 12वीं की परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल 81.96 प्रतिशत लड़कियां और 68.88 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।

हालांकि 2020 का पासिंग प्रतिशत साल 2019 से अच्छा रहा था, क्योंकि साल 2019 में कुल 70.06 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। साल 2019 में, करीब 26,03,169 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 23,52,049 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी। जिसमें 12,47,375 लड़के और 11,04,674 लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें 8,03,330 लड़कों और 8,44,589 लड़कियों ने 2019 में परीक्षा पास की थी।

अब देखना है कि इस बार यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम कैसा होता है? क्या इस बार का पासिंग प्रतिशत साल 2022 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा? क्या लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे निकल जाएंगी? अब यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा.

कैसे देखें यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं
इसके बाद Results 2023 पर क्लिक करें
इसके बाद 12वीं के लिंक पर क्लिक करें
जरूरी जानकारी दर्ज करें
परिणाम आपके सामने होगा