उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2024-25 का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड ने शनिवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अगले सेशन का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। इसमें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि, प्रैक्टिकल एग्जाम की तिथि और 10वीं-12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम की तिथि के बारे में जानकारी दी गई। इस एकेडमिक कैलेंडर में अन्य कक्षाओं के एग्जाम से जुड़ी भी जानकारी दी गई है।

जनवरी 2025 में होंगे प्री बोर्ड

इस साल कक्षा 12वीं के प्री बोर्ड का प्रैक्टिकल जनवरी 2025 के दूसरे हफ्ते में होंगे। इसके अलावा कक्षा 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षा जनवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में होगी। 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होंगे। कक्षा 9वीं व 11वीं के अंक वेबसाइट पर फरवरी 2025 के तीसरे हफ्ते में अपलोड कर दिए जाएंगे। 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित होंगी।

बच्चों की होगी काउंसलिंग

यूपी बोर्ड से संबंध रखने वाले 27 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की करियर काउंसलिंग कराई जाएगी। यह काउंसलिंग शनिवार के दिन होंगी। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को लंच के बाद दो पीरियड में कैरियर काउंसलिंग की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को दी गई है।

यूपी बोर्ड के आगामी सेशन का पूरा शेड्यूल

  • मई के तीसरे हफ्ते में मासिक टेस्ट और ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे।
  • जुलाई के आखिरी हफ्ते में मासिक टेस्ट और विस्तृत प्रश्न होंगे।
  • सितंबर के आखिर में अर्धवार्षिक प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे।
  • अक्टूबर के सेकेंड और थर्ड वीक में अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा होगी।
  • नवंबर के पहले हफ्ते में ऑब्जेक्टिव सवाल के आधार पर मासिक टेस्ट होंगे।
  • दिसंबर के आखिर में ऑब्जेक्टिव सवाल के आधार पर मासिक टेस्ट होंगे।
  • जनवरी के पहले हफ्ते तक सिलेबस को कंप्लीट करने का टारगेट होगा।
  • जनवरी के दूसरे हफ्ते में 12वीं के प्री बोर्ड प्रैक्टिकल होंगे।
  • जनवरी के तीसरे हफ्ते में 10वीं और 12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम होंगे।