upmsp.edu.in, UP Board Class 10th Result 2025 Direct Link: यूपी बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज साल 2025 के हाईस्कूल के नतीजे घोषित कर दिए हैं। हाईस्कूल के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन करके अपना नतीजा देख सकते हैं। बोर्ड ने इसके साथ ही 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी रिलीज कर दी है।

इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 8140 केंद्रों में आयोजित की गईं थीं। इसके बाद 19 मार्च से दो अप्रैल तक यानी 15 दिनों में यूपी बोर्ड ने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा करा लिया था। वहीं 22 दिनों में परिणाम तैयार कर लिया था। आज इसे हाईस्कूल और इंटर के परिणाम एक साथ घोषित हो गए हैं।

UP Board 12th Result 2025: Direct Link —– UP Board 10th 12th Result 2025: LIVE Updates

यश प्रताप सिंह बने हाईस्कूल टॉपर

यूपी बोर्ड हाई स्कूल के नतीजे में पहला स्थान यश प्रताप सिंह ने हासिल किया है। दूसरे नंबर पर अंशी, उनके साथ ही अभिषेक कुमार यादव रहे हैं। तीसरे नंबर पर रितु गर्ग अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं में 97.83 अंक लाकर प्रदेश में पहली रैंक पाने वाले जालौन जनपद के उमरी गांव में रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल किया है। वह उमरी के श्रीमती रसकेंद्रीय इंटर कालेज में पढ़ते हैं। उनके पिता विनय प्रताप सिंह इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। यश कहते हैं कि स्कूल में पढ़ाई के साथ घर में प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई करते हैं। टीवी में कार्टून देखना पसंद है। खाली समय में क्रिकेट खेलते हैं। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करके देश सेवा करने की इच्छा रखते हैं।

UP Board 12th Results 2025 Out

यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव

upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक एक्टिव है।

UP Board High School, Class 10th Results 2025 Direct Link

1- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

2- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।
3- अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
4- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।