UP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा का सफल आयोजन कराने के बाद अब बोर्ड द्वारा नतीजों को जारी करने की तैयारी की जा रही है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार 20 से 25 अप्रैल तक खत्म हो सकता है क्योंकि लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, यूपी बोर्ड इन दोनों तारीखों में नतीजों को जारी कर सकता है।

UP Board 10th 12th Result 2024 Date, Direct Link LIVE: Check Here

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणामों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइटों upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upresults.nic.in और result.upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए अपना परिणाम जांच सकेंगे और डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र यहां जान सकते हैं इन नतीजों की सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी की LIVE UPDATE

Live Updates
12:29 (IST) 17 Apr 2024
UP Board 10th and 12th Result 2024 Live: इतने लाख छात्रों ने बीच में छोड़ी यूपी बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षा

उत्तर प्रदेश बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024 में करीब 55 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें अकेले 10वीं बोर्ड के छात्रों की संख्या 29,47,311 थी लेकिन इसमें से 1,84,986 छात्रों ने 10वीं मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा को बीच में ही छोड़ दिया था।

11:19 (IST) 17 Apr 2024
UP Board 10th and 12th Result 2024 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिए बनाए गए 250 मूल्यांकन केंद्र

उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा नताजों को जल्द से जल्द जारी करन के लिए बोर्ड की तरफ से युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड की द्वारा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 131 केंद्र और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 116 केंद्रो को स्थापित किया गया था।

यूपी बोर्ड 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 94,802 परीक्षकों को नियुक्ति किया गया था जबकि 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नियुक्त किए गए परीक्षकों की संख्या 52, 295 थी।

21:03 (IST) 16 Apr 2024
UP Board 10th and 12th Result 2024 Live:

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट बोर्ड के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। परिणाम आने के बाद लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। आप नीचे दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाकर परिणाम की जांच कर सकेंगे।

  • upmsp.edu.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • upresults.nic.in
  • 18:07 (IST) 16 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: कब होगी अधिसूचना जारी ?

    उत्तर प्रदेश बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड आज रात या कल सुबह नतीजों की अधिसूचना जारी कर सकता है, जिसमें रिजल्ट जारी करने की डेट और टाइमिंग की जानकारी मिलेगी।

    16:51 (IST) 16 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिए जरूरी क्रेडेंशियल

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे जो छात्र अपना रोल नंबर भूल गए हैं, या उनके पास रिजल्ट के समय रोल नंबर मौजूद नहीं है, वह छात्र अपना परिणाम नहीं देख सकेंगे। छात्र के पास रोल नंबर और स्कूल कोड होना अनिवार्य है।

    14:52 (IST) 16 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के एग्जाम कब हुए थे ?

    उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। इन एग्जाम को दो शिफ्ट में कंडक्ट किया गया था, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक थी।

    14:13 (IST) 16 Apr 2024
    UP Board Result 2024: कैसे देखें यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम ?

    उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर upmsp.edu.in पर यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना परिणाम जान सकते हैं।

    स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

    स्टेप 2. होम पेज पर रिजल्ट विंडो के टैब पर क्लिक करें।

    स्टेप 3. रिजल्ट विंडो खुलने पर 10वीं रिजल्ट 2024 या 12वीं रिजल्ट 2024 का विकल्प चुनें।

    स्टेप 4. नया विंडो खुलने पर उसमें लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।

    स्टेप 5. डिटेल सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट, कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा जिसे डाउनलोड करके साथ प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

    12:28 (IST) 16 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम

    ग्रेड प्रतिशत में अंक ग्रेड

    ए 80-100

    बी 60-79

    सी 45-59

    डी 33-44

    ई 33 से कम

    11:12 (IST) 16 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: 12 दिन में हुआ 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

    उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले 55 लाख छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम रिकॉर्ड 12 दिन के अंदर पूरा किया है। इन 12 दिनों में बोर्ड ने 10वीं की 1.76 करोड़ और 12वीं की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है।

    10:17 (IST) 16 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: रिकॉर्ड समय में हुई उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 इस वर्ष जल्द जारी होने की पूरी उम्मीद है, जिसकी वजह है बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में लगने वाला समय। कॉपियों की चेकिंग 16 मार्च को शुरू हुई थी जिसे तय वक्त से एक दिन पहले 30 मार्च को खत्म कर लिया गया था।

    09:39 (IST) 16 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: कब आयोजित हुई थी यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024

    यूपी बोर्ड द्वारा 22 फरवरी और 9 मार्च, 2024 की अवधि के बीच 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया था, जो राज्य के अलग अलग केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

    08:36 (IST) 16 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: 2023 में कैसा था यूपी बोर्ड का पासिंग प्रतिशत

    पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था। पिछले साल 10वीं का पासिंग प्रतिशत 89.78 था और 12वीं इंटर का पासिंग पर्संटेज 75.52 प्रतिशत रहा था। इस साल का पासिंग प्रतिशत भी पिछले साल के मुकाबले बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है।

    20:25 (IST) 15 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: रिकॉर्ड तोड़ समय में पूरी हुई कॉपियों की चेकिंग

    यूपी बोर्ड ने इस साल पिछले कई सालों की तुलना में रिकॉर्ड तोड़ समय में बोर्ड की परीक्षाएं भी करवाईं और 12 दिन में कॉपियों की चेकिंग का काम भी पूरा कर दिया।

    19:32 (IST) 15 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: कुल 55,25,308 छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशन

    इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 29,47,311 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए 25,77,997 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 55,25,308 थी।

    19:08 (IST) 15 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: इस बार सबसे पहले जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार सबसे पहले जारी होगा। इस बार बोर्ड की परीक्षाएं भी जल्दी हो गईं और कॉपियों की चेकिंग भी।

    18:04 (IST) 15 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: पिछले साल क्या था यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का पासिंग पर्संटेज

    पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों की बात करें, तो 10वीं मैट्रिक का पासिंग पर्संटेज 89.78 प्रतिशत और 12वीं इंटर का पासिंग पर्संटेज 75.52 प्रतिशत रहा था।

    17:45 (IST) 15 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: पिछले पांच साल में कब कब जारी हुआ यूपी बोर्ड रिजल्ट

    2023- 25 अप्रैल

    2022- 18 जून

    2021– 31 जुलाई

    2020– 27 जून

    2019– 27 अप्रैल

    17:01 (IST) 15 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: रिकॉर्ड समय में हुई कॉपियों की चेकिंग

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम रिकॉर्ड 12 दिन के अंदर पूरा कर लिया गया है। इसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इस साल का रिजल्ट समय से काफी पहले जारी करेगा।

    16:14 (IST) 15 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए जरूर डॉक्यूमेंट क्या हैं ?

    अगर आप यूपी बोर्ड के छात्र हैं और 10वीं या 12वीं का परिणाम देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों लिंक विंडो में दर्ज करने के बाद आप अपना परिणाम देख सकेंगे।

    15:23 (IST) 15 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?

    उत्तर प्रदेश बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसका मतलब है कि हर विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करना। यदि कोई छात्र किसी भी विषय में इस मानदंड को पूरा करने में विफल रहता है, तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसकी तारीखें परिणामों के साथ ही घोषित की जाएंगी।

    14:52 (IST) 15 Apr 2024
    UP Board Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड के 3 लाख से अधिक छात्रों ने बीच में छोड़ी परीक्षा

    यूपी बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2024 की वार्षिक परीक्षा के लिए 10वीं कक्षा के 29,47,311 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था और 12वीं यानी इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए 25,77,997 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 55,25,308 थी। इस संख्या में से 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा को बीच में ही छोड़ दिया।

    14:00 (IST) 15 Apr 2024
    UP Board Result 2024: चार वेबसाइट पर छात्र देख सेकेंगे परिणाम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं, 12वीं के परिणामों को जल्द जारी किया जाने वाला है। नतीजे जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइटों पर अपलोड कर दिए जाएंगे, जहां छात्र अपने पंजीकरण संख्या और अनुक्रमांक के जरिए अपने परिणामों की जांच कर सकेंगे।

    upmsp.edu.in

    upresults.nic.in.

    result.upmsp.edu.in.