UP Bihar Board 10th 12th Scrutiny 2024 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। जिनमें 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसके साथ ही यूपी बोर्ड स्क्रूटनी को लेकर छात्राओं को जानकारी चाहिए। जिन छात्र-छात्राओं के कम नंबर आए हैं वे स्क्रूटनी के जरिए अपने कॉपियों का दोबारा जांच के लिए आवेदन दे सकते हैं। बता दें कि तीन विषय में फेल होने वाले को अगली साल की परीतक्षा देने का मौका दिया जाएगा। स्क्रूटनी को लेकर इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शीर्ष तीन स्थानों पर छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेंद्र देव ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया , जबकि फतेहपुर जनपद की दीपिका सोनकर ने 98.33 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीतापुर की नव्या सिंह एवं स्वाति सिंह, प्रत्येक ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए और वे दोनों तीसरे स्थान पर रहीं।

दरअसल, इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में सीतापुर जनपद के ही शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बागपत जनपद के विशु चौधरी ने 97.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने आगे बताया कि 12वीं की परीक्षा में, सीतापुर की शीतल वर्मा ने 97.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्क्रूटनी क्या करें

आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
इसके बाद यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्क्रूटनी लिंक पर क्लिक करें।
सारी जानकारी दर्ज करके जमा करें
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्क्रूटनी का फॉर्म और फीस जमा करें
इसके बाद 10वीं-12वीं स्क्रूटनी फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर लें।

क्या है स्क्रूटनी की तारीख

UPMSP स्क्रूटनी को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। छात्र इसकी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं। जिन छात्रों कम नंबर आए हैं वे भी परेशान ना हों। वे स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर दोबारा कॉपियों की चेकिंग और परीक्षा दे सकते हैं। नोटिफिकेशन में फॉर्म भरने से लेकर आवेदन की तारीख, प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी होगा। हम भी आपको इसके बारे में तुरंत बताएंगे। हालांकि छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि स्क्रूटनी में नंबर बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं।