UP Board 10th 12th Result 2024 Compartment Exam Date: यूपी बोर्ड (UPMSP) ने 20 अप्रैल 2024 को यानी शनिवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं के परिणाम के परिणाम एक साथ जारी किए गए थे। सभी स्ट्रीम के परिणाम सामने आ चुके हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसके साथ ही यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम को लेकर छात्राओं के मन में जिज्ञासा है। जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो गए हैं वे कंपार्टमेंट एग्जाम के जरिए पास हो सकते हैं। हालांकि तीन विषय में फेल होने वाले छात्रों को अगली साल की परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। कंमार्टमेंट एग्जाम को लेकर इस आर्टिकल में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। कंपार्टमेंट के लिए upmsp.edu.in पर आवेदन कर दोबारा एग्जाम दे सकते हैं।

बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में शीर्ष तीन स्थानों पर छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेंद्र देव ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया , जबकि फतेहपुर जनपद की दीपिका सोनकर ने 98.33 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीतापुर की नव्या सिंह एवं स्वाति सिंह, प्रत्येक ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए और वे दोनों तीसरे स्थान पर रहीं।

दरअसल, इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में सीतापुर जनपद के ही शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बागपत जनपद के विशु चौधरी ने 97.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने आगे बताया कि 12वीं की परीक्षा में, सीतापुर की शीतल वर्मा ने 97.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट लिंक पर क्लिक करें।
अब जानकारी दर्ज करें।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट का सबजेक्ट चुने
अब फॉर्म भरें और फीस जमा करें
फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें

UPMSP कंपार्टमेंट एग्जाम को लेकर क्या है जानकारी

UPMSP कंपार्टमेंट एग्जाम को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। छात्र इसकी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं। जिन छात्रों कम नंबर आए हैं वे भी परेशान ना हों। वे कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई कर दोबारा एग्जाम दे सकते हैं। नोटिफिकेशन में फॉर्म भरने से लेकर आवेदन की तारीख, परीक्षा की तारीख, प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी होगा। हम भी आपको इसके बारे में तुरंत बताएंगे। हालांकि छात्रों को कंपार्टमेंट की परीक्षा ध्यान से देनी होगा, ताकि वे पास हो सकें। छात्र इसके लिए अभी से उस विषय की तैयारी शुरू कर दें।

बता दें कि 10वीं कक्षा के 89.55 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि इंटरमीडिएट के 82.60 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। देव ने आगे बताया कि परिषद ने 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के साथ नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पहली बार रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में परीक्षा संपन्न कराई गई और इतने ही दिनों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि 10वीं की परीक्षा में 27,49,364 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 14,39,243 लड़के और 13,10,121 लड़कियां हैं तथा 86.05 प्रतिशत लड़के और 93.40 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24,52,830 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 13,41,356 लड़के और 11,11,474 लड़कियां हैं तथा 77.78 प्रतिशत लड़के और 88.42 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। देव ने कहा कि ये परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च, 2024 के बीच कुल 8,265 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।