UK Board UBSE 10th 12th Result 2024 Roll Number Wise Link at www.uaresults.nic.in, www.ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट की घोषणा 30 अप्रैल, 2024 को सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। 10वीं में प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। 10वीं में राज्य का ओवरऑल पासिंग प्रतिशत 89.14 प्रतिशत रहा है। परिणाम जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।
UK Board 10th 12th Result Direct Link 2024: Check Marks Here
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में इस वर्ष 10वीं और 12वीं के लिए 2 लाख 10 हजार 354 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 1 लाख 15 हजार 606 छात्रों ने 10वीं और 94 हजार 748 छात्रों ने 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जो अब अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले छात्र यहां जान लीजिए लीजिए यूके बोर्ड रिजल्ट 2024 की हर नई और लेटेस्ट LIVE UPDATE
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिल्जवाण ने तीसरा स्थान हासिल किया है। हरीश आवाश विकास विद्यालय के छात्र हैं और उन्हें 96 फीसदी मार्क्स मिले हैं।
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इन दोनों ने 97.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी 97 प्रतिशत मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने 96 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में गंगोलीहाट की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। 10वीं के रिजल्ट में दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा रहे हैं। तीसरा स्थान श्रीकोट के आयुष को मिला है।
इस साल उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों को 97.60 फीसदी मार्क्स मिले हैं। दोनों टॉपर्स को 500 में से 488 अंक हासिल हुए हैं।
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के रिज्लट में लड़कियों ने फिर बाजी मार ली है। लड़कों का पासिंग प्रतिशत 78.97% है जबकि लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 85.96% है।
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं में कुल 82.63 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 2 फीसदी ज्यादा है। लास्ट ईयर 12वीं का पासिंग प्रतिशत 80.98 फीसदा रहा था।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में 85.59 फीसदी लड़के पास हुए हैं जबकि लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 92.54 फीसदी है। पिछले साल भी लड़कियों ने ही बाजी मारी थी।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की जा रही है। 10वीं में प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। प्रियांशी को 100 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। 10वीं में इस बार का पासिंग प्रतिशत 89.14 रहा है जो कि पिछले साल के मुकाबले तकरीबन 4 फीसदी ज्यादा है। लास्ट ईयर 10वीं का पासिंग प्रतिशत 85.17 फीसदी था।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स सबसे पहले यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध यूके रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां स्टूडेंट्स को अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी।
डिटेल्स दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम देखें। भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेकर रख लें।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट को आज सुबह 11 बजे के बाद बोर्ड हेडक्वार्टर में जारी किया जाएगा। इन नतीजों के साथ ओवरऑल पर्संटेज, टॉपर्स के नाम और इनाम की घोषणा भी की जाएगी।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी हो रहा है। पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो टॉप 3 में से 2 पर लड़कियां रही थीं। इंटर में तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमानी ने 97 प्रतिशत अंक अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और राज मिश्रा ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके राज्यभर में तृतीय स्थान हासिल किया था।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी 2024 से 16 मार्च 2024 तक किया गया था। इन परीक्षाओं को पेन पेपर मोड में आयोजित किया गया था।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों की घोषणा करेगा। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि कल सुबह लगभग 11:30 बजे, परिणाम जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा।
