उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (UBSE) कल यानी 19 अप्रैल, 2025 को यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 जारी करेगा। हाईस्कूल और इंटर वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र, रिजल्ट जारी होने के बाद यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 19 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के UBSE बोर्ड के नतीजे घोषित करने वाला है। छात्र अपनी जानकारी दर्ज करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकेंगे।
UK Board Result 2025: Live Updates
कहां और कितने बजे जारी होगा यूके बोर्ड रिजल्ट 2025
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन शनिवार, 19 अप्रैल, 2025 को सुबह 11 बजे बोर्ड मुख्यालय रामनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 जारी करेगा।
UK Board Result 2025, Direct Link
कैसे जारी होंगे यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 ?
यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंगवार उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कारों की जानकारी को साझा किया जाएगा।
Uttarakhand Board 10th Result 2025, Direct Link
यहां चेक करें यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 ?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वी परिणाम 2025 जारी होने के बाद, छात्र यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।
Uttarakhand Board 12th Result 2025, Direct Link
जनसत्ता पर भी मिलेगा यूके बोर्ड रिजल्ट 2025
उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी किए जाने के बाद, छात्र यूके बोर्ड की वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education पर भी नतीजों की जांच कर सकेंगे।
यूके बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल
जिन छात्रों ने इस साल उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या और पंजीकरण संख्या जैसी जानकारी का उपयोग करके अपनी यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
कब हुई थी यूके बोर्ड परीक्षा 2025
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच किया गया था, जिसमें कक्षा 10 और 12 के करीब 2 लाख छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 की मार्कशीट कहां मिलेगी ?
छात्रों को वेबसाइट पर मिलने वाला यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा, असली मार्कशीट की हार्ड कॉपी लेने के लिए छात्रों को यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित होने के कुछ दिन बार अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा।
पिछले साल क्या रहा यूके बोर्ड रिजल्ट ?
यूबीएसई कक्षा 10 और 12 के परीक्षा परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 89.14 और 82.63 प्रतिशत रहा। पिछले साल कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत में 2023 की तुलना में वृद्धि देखी गई। 2023 में कक्षा 10 में उत्तीर्ण प्रतिशत 85.17 प्रतिशत और कक्षा 12 के लिए यह 80.98% था। कक्षा 10 और 12 दोनों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।