यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा में शामिल प्रतिभागियों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के दिसंबर 2023 का रिजल्ट अनाउंस हो गया है। पहले ये रिजल्ट 17 जनवरी को ही आना था लेकिन किसी कारणवश ऐसा हो नहीं पाया। प्रतिभागी अपना रिजल्ट यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर क्लिक करके देख सकते हैं।

उम्मीदवारों को उनके द्वारा प्राप्त अंकों और कट-ऑफ अंकों के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार यूजीसी नेट स्कोर कार्ड 2023 डाउनलोड कर के रख लें।अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Live Updates
16:53 (IST) 18 Jan 2024
NTA UGC NET 2023 Result : आंसर की भी होगी जारी

UGC NET December 2023 result के साथ ही उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की भी जारी की जा सकती है। हालांकि फाइनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

15:34 (IST) 18 Jan 2024
UGC NET 2023 Result: अभी तक क्यों जारी नहीं हुआ यूजीसी नेट रिजल्ट?

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के परिणामों में देरी को लेकर बताया था कि कुछ तकनीकि कारणों से रिजल्ट जारी नहीं हो पाया। हालांकि अब किसी भी समय रिजल्ट अपलोड हो सकता है।

14:49 (IST) 18 Jan 2024
UGC NET Resul December 2023: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

– आधिकारिक यूजीसी नेट वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिए गए यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
– अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और दिया गया सुरक्षा पिन दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
– अपना यूजीसी नेट 2023 दिसंबर परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

13:55 (IST) 18 Jan 2024
NTA UGC NET 2023 Result : कटऑफ हासिल कर पीएचडी कर सकेंगे

यूजीसी नेट रिजल्ट के बाद जो उम्मीदवार JRF के लिए निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे पीएचडी करने की योग्यता हासिल कर लेंगे और उनको यूजीसी की ओर से ग्रांट प्रदान किया जाएगा। 

12:39 (IST) 18 Jan 2024
UGC NET Result December 2023 LIVE: अभी तक जारी नहीं हुए रिजल्ट

यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार बढ़ता जा रहा है। यूजीसी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार रिजल्ट आज घोषित किया जायेगा।

11:53 (IST) 18 Jan 2024
NTA UGC NET 2023 Result : कल ही आना था रिजल्ट

17 जनवरी को किसी कारणवश एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के परिणाम की घोषणा नहीं कर सकता था। अब आज रिजल्ट अलाउंस हंगे। तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

11:24 (IST) 18 Jan 2024
UGC NET Result December 2023 LIVE: डायरेक्ट लिंक होगा एक्टिव

रिजल्ट की घोषणा होते ही एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम का डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

10:53 (IST) 18 Jan 2024
UGC NET Result December 2023 LIVE: बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट घोषित होने के बाद जो उम्मीदवार निर्धारित निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता हासिल कर लेंगे।

10:12 (IST) 18 Jan 2024
UGC NET Result December 2023: आज खत्म होगा इंतजार

यूजूसू नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म होगा। किसी भी समय रिजल्ट आ सकता है।

17:53 (IST) 17 Jan 2024
NTA UGC NET 2023 Result : आंसर की भी होगी जारी

UGC NET December 2023 result के साथ ही उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की भी जारी की जा सकती है। हालांकि फाइनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

17:23 (IST) 17 Jan 2024
ugcnet.nta.ac.in पर चेक कर पाएंगे UGC NET Result 2023

यूजीसी नेट परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर जा सकते हैं।

16:38 (IST) 17 Jan 2024
UGC NET Resul December 2023: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

– आधिकारिक यूजीसी नेट वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिए गए यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
– अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और दिया गया सुरक्षा पिन दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
– अपना यूजीसी नेट 2023 दिसंबर परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

16:04 (IST) 17 Jan 2024
NTA UGC NET 2023 Result : नहीं होगा रिवैल्यूएशन का विकल्प

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों के पास रिवैल्यूएशन का विकल्प नहीं होगा।

15:26 (IST) 17 Jan 2024
NTA UGC NET 2023 Result : रिजल्ट में हो रही देरी।

UGC NET दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम में देरी हो रही है। दोपहर 12 बजे ही नतीजे आने थे। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी क्षण रिजल्ट अनाउंस किया जा सकता है।

14:35 (IST) 17 Jan 2024
UGC NET Result 2023 Live: सभी सबजेक्ट्स के आएंगे रिजल्ट

एनटीए की ओर से 83 विषयों के लिए एग्जाम का आयोजन किया गया था। इन सभी विषयों का रिजल्ट एक साथ घोषित होंगे।

13:48 (IST) 17 Jan 2024
UGC NET Result Decemebr 2023 Live: इन उम्मीदवारों को मिलेगी छूट

एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर कटेगरी के अभ्यर्थियों को क्वालिफाईंग मार्क्स में 5% की छूट मिलेगी।

13:08 (IST) 17 Jan 2024
NTA UGC NET 2023 Result : बाद में मिलेंगे सर्टिफिकेट

आज एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के नतीजे घोषित करेगा। लेकिन, सफल घोषित उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट UGC NET ब्यूरो द्वारा बाद में जारी किए जाएंगे।

12:34 (IST) 17 Jan 2024
UGC NET Result December 2023 LIVE: रिजर्व्ड सीटें

अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों के लिए 15% सीटें तो 7.5% सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व्ड हैं।

11:56 (IST) 17 Jan 2024
UGC NET Result 2023 LIVE: रिजल्ट के लिए ये डिटेल्स जरूरी

रिजल्ट जारी होने के बाद आपको अपनी डिटेल्स पोर्टल पर भरनी होगी। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ चाहिए होगी।  

11:31 (IST) 17 Jan 2024
UGC NET 2024 results LIVE: कितना होगा कटऑफ

अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के पेपर के लिए कट-ऑफ 85 से 90 के बीच रह सकता है।

10:56 (IST) 17 Jan 2024
UGC NET Result December 2023 LIVE: डायरेक्ट लिंक होगा एक्टिव

रिजल्ट की घोषणा होते ही एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम का डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

10:34 (IST) 17 Jan 2024
LIVE UGC NET Result 2024: लाखों का इंतजार होगा खत्म

एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट दिसंबर 2023 की परीक्षा में देशभर के 9.45 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इन लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार बस कुछ ही देर में समाप्त होने वाला हैय़

10:10 (IST) 17 Jan 2024
LIVE UGC NET Result 2024: आंसर की भी होगी जारी

NTA यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 के साथ ही यूजीसी नेट परीक्षा का फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।

09:46 (IST) 17 Jan 2024
UGC NET December 2023 Result Live: 40% अंक जरूरी

UGC द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार NET में पास होने के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40% अंक लाने आवश्यक हैं।

09:36 (IST) 17 Jan 2024
UGC NET Result 2024 Live: जारी होने वाला है रिजल्ट

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा UGC NET दिसंबर 2023 में शामिल उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल पोर्टल पर लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकेंगे।