नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि कि एनटीए 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच देशभर में यूजीसी नेट री-एग्जाम आयोजित करेगा। पहले यह परीक्षा 18 जून को आयोजित हुई थी, लेकिन कथित तौर पर पेपर लीक की खबरों के चलते 19 जून को इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। तब एनटीए ने घोषणा की थी कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। जो भी कैंडिडेट्स 18 जून की परीक्षा में उपस्थिति हुए थे वह सभी 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होने वाली परीक्षा के लिए पात्र हैं। सभी कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है ताकि उन्हें अपने एग्जाम सेंटर की जानकारी मिल जाए।

यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रवेश पत्र परीक्षा से करीब एक हफ्ता पहले जारी हो सकते हैं। प्रवेश पत्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी होंगे और कैंडिडेट्स को इसी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। एडमिट कार्ड से पहले एनटीए की ओर से सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप 11 अगस्त को जारी की जाएगी।

यूजीसी नेट जून 2024 एग्जाम से जुड़ी किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स एनटीए के द्वारा जारी किए गए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर या ईमेल- ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Live Updates
13:14 (IST) 10 Aug 2024
UGC NET June 2024 Admit Card, Exam City Slip Live Updates: इस वेबसाइट पर जारी होंगे यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 15 अगस्त के आसपास जारी हो जाएंगे। प्रवेश पत्र UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी होंगे और यहीं से आप उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

12:26 (IST) 10 Aug 2024
UGC NET June 2024 Admit Card, Exam City Slip Live Updates: यूजीसी नेट एग्जाम का पाठ्यक्रम

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम को भागों में विभाजित किया गया है- पेपर 1 और पेपर 2। पेपर 1 एक सामान्य पेपर है जो हर उम्मीदवार के लिए समान है। इसमें मात्रात्मक, शोध, शिक्षण योग्यता और बहुत कुछ से प्रश्न शामिल हैं। दूसरी ओर, यूजीसी नेट पेपर 2 विषय-विशिष्ट है और इसमें उस विषय से प्रश्न शामिल हैं जिसे उम्मीदवार ने यूजीसी नेट आवेदन पत्र भरते समय चुना था।

12:12 (IST) 10 Aug 2024
UGC NET June 2024 Admit Card, Exam City Slip Live Updates: यूजीसी नेट एग्जाम सेंटर पर जरूर ले जाएं यह चीजें

यूजीसी नेट जून 2024 एग्जाम 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगा। कैंडिडेट्स के लिए जल्द ही सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसके बाद अभ्यार्थियों को अपना एग्जाम सेंटर पता चल जाएगा।

एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाली सबसे जरूरी चीजों में सबसे एडमिट कार्ड आता है। एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी सेंटर पर जरूर लेकर जाएं। इसके अलावा अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ जरूर रखें और एक आईडी प्रूफ भी अपने पास रखें।

12:07 (IST) 10 Aug 2024
UGC NET June 2024 Admit Card, Exam City Slip Live Updates: इस तारीख को जारी हो सकते हैं यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 15 अगस्त के आसपास जारी हो सकते हैं। यह परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होगी। ये परीक्षाएं कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 83 विषयों को कवर करेंगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं।

11:54 (IST) 10 Aug 2024
UGC NET June 2024 Admit Card, Exam City Slip Live Updates: क्यों आयोजित होती है यूजीसी नेट परीक्षा?

एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिफ प्रदान करने, असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए आयोजित करती है। हर साल लाखों बच्चे यह परीक्षा देते हैं। इस एग्जाम को पास करने के बाद जेआरएफ के जरिए स्टूडेंट्स एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रम की पढ़ाई के दौरान सरकारी से आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

11:46 (IST) 10 Aug 2024
UGC NET June 2024 Admit Card, Exam City Slip Live Updates: दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित होगी। इस दौरान यह परीक्षा 83 सब्जेक्ट के लिए आयोजित होगी। पेपर दो शिफ्ट में होगा और सीबीटी मोड में यह पेपर लिया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी और उसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

11:31 (IST) 10 Aug 2024
UGC NET June 2024 Admit Card, Exam City Slip Live Updates: कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

यूजीसी नेट जून 2024 री-एग्जाम 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित होना है। कैंडिडेट्स को इसके एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किए जाएंगे। अभ्यार्थी इन स्टेप्स को फॉलो कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होम पेज पर ही Download Admit Card का लिंक नजर आएगा। उस पर क्लिक करें।

3. इसके बाद जो पेज खुलेगा वहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

4. एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और फिर प्रिंट आउट निकलवा लें।

बता दें कि प्रवेश पत्र एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाला सबसे अहम दस्तावेज है। इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ जरूर अपने साथ रख लें।

11:27 (IST) 10 Aug 2024
UGC NET June 2024 Admit Card, Exam City Slip Live Updates: कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, क्या होगा उससे?

यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित होगी। इसकी इंटिमेशन स्लिप जल्द जारी होने की संभावना है। एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी होगी। बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए कैंडिडेट्स को उनके शहर के बारे में पता चल जाएगा जहां उनका सेंटर पड़ेगा।

11:25 (IST) 10 Aug 2024
UGC NET June 2024 Admit Card, Exam City Slip Live Updates: कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड अगले हफ्ते में जारी होने की संभावना है। 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कम से कम 1 हफ्ता पहले जारी होंगे। वहीं एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी होने की संभावना है।