UGC NET December Exam Date 2024 Out: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 20 दिसंबर को 3 जनवरी से शुरू होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के लिए विषयवार परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा 16 जनवरी तक जारी रहेगी। पहले यह परीक्षा 1 जनवरी से आयोजित होने वाली थी। परीक्षा तिथियां डाउनलोड करने के लिए यहां दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां दी गई है।

UGC NET December Exam Date 2024 Out: किस लिए होगा परीक्षा का आयोजन

NTA जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश और केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए UGC NET आयोजित करता है।

UGC NET December Exam Date 2024 Out: इतने विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा ?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 85 विषयों के लिए किया जाएगा और ये परीक्षाएं पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

UGC NET December Exam Date 2024 Out: कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा ?

UGC NET विषयवार परीक्षा तिथियां वेबसाइट पर जारी की गई हैं। UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी – पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

UGC NET December Exam Date 2024 Out: एग्जाम सिटी स्लिप कब होगी जारी ?

UGC NET 2024 दिसंबर एग्जाम सिटी स्लिप का ऑफिशियल नोटिफिकेशन परीक्षा से आठ दिन पहले NTA वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in है।

UGC NET December Exam Date 2024 Out: एक साल में कितनी बार होती है परीक्षा ?

यूजीसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन करती है और एनटीए द्वारा यूजीसी नेट का आयोजन साल में दो बार किया जाता है, जिसमें पहली परीक्षा जून और दूसरी परीक्षा दिसंबर में आयोजित होती है।