NTA UGC NET Admit Card December 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए UGC National Eligibility Test (NET)-2019 admit card जारी करने जा रही है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे। इसके लिए एग्जाम 2 दिसंबस से 6 दिसंबर 2019 के बीच होगा। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड पर एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम की डेट और शिफ्ट की टाइमिंग आदि डिटेल्स मिलेंगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। यहां होम पेज पर ही पिंक कलर की पट्टी पर download admit card</strong> का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करते ही आप सीधे लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद कैंडिडेट्स को लॉगिन करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। सभी डिटेल्स सही भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर देना है। सबमिट करने के बाद कैंडिडेटस अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। अब आप उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
यदि कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं या डिटेल्स में कोई गलती है, तो कैंडिडेट्स को हेल्पलाइन नंबर – 0120-6895200 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच संपर्क करना होगा। एनटीए केवल 9 से 16 नवंबर, 2019 के बीच इस तरह के प्रश्नों पर विचार करेगा। UGC NET का एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, क्योंकि इसमें उम्मीदवारों और परीक्षा के बारे में डिटेल्स होती हैं। परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र का पता, रोल नंबर, आवेदन संख्या, रिपोर्टिंग समय आदि के अलावा भी कई डिटेल्स होती हैं। परीक्षा के लिए निर्देश एडमिट कार्ड के आखिरी में दिए होते हैं और उम्मीदवारों को इसका पता होना चाहिए।