UGC NET Admit Card 2025 LIVE Updates: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किए जा सकते हैं। 31 दिसंबर से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) प्रवेश पत्र जारी करेगी। जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है वह प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET दिसंबर 2025 सेशन के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होने वाली यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 26-28 दिसंबर के बीच एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकेंगे।

Live Updates
20:15 (IST) 26 Dec 2025

UGC NET Admit Card LIVE: यूजीसी नेट का एग्जाम पैटर्न

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर 1 और पेपर 2. पेपर I यह परीक्षा कैंडिडेट की टीचिंग/रिसर्च एप्टीट्यूड को जांचने के लिए होगी।

क्वेश्चन पेपर मुख्य रूप से कैंडिडेट की रीज़निंग एबिलिटी, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डाइवर्जेंट थिंकिंग और जनरल अवेयरनेस को टेस्ट करने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा।

पेपर 1 में 50 सवाल होंगे और कुल 100 मार्क्स के होंगे. पेपर 2 कैंडिडेट द्वारा चुने गए सब्जेक्ट पर आधारित होगा और डोमेन नॉलेज को जांचेगा।

वहीं पेपर 2 कुल 200 मार्क्स का होगा और इसमें 100 सवाल होंगे। पेपर 1 और पेपर 2 के सभी सवाल ज़रूरी होंगे और बिना किसी ब्रेक के तीन घंटे में पूरे करने होंगे।

19:26 (IST) 26 Dec 2025

UGC NET Admit Card LIVE: सिटी स्लिप में मिलेगी यह जानकारी

यूजीसी नेट एग्जाम के लिए जारी की गई एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को अपने शहर की जानकारी मिलेगी जहां उम्मीदवारों को उनका एग्जाम सेंटर मिलेगा। सिटी स्लिप में सिर्फ एग्जाम सिटी की जानकारी मिलेगी। सेंटर की जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी।

18:49 (IST) 26 Dec 2025

UGC NET Admit Card LIVE: एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड से पहले एनटीए ने सिटी स्लिप जारी की थी। जिस उम्मीदवार ने सिटी स्लिप डाउनलोड नहीं की है वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

18:48 (IST) 26 Dec 2025

UGC NET Admit Card LIVE: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट उसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर ‘UGC NET Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका हॉल टिकट प्रदर्शित हो जाएगा।

अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

18:34 (IST) 26 Dec 2025

UGC NET Admit Card LIVE: 85 विषयों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षा 85 सब्जेक्ट्स के लिए हर दिन दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने की उम्मीद है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होने की उम्मीद है।

18:31 (IST) 26 Dec 2025

UGC NET Admit Card LIVE: इस वेबसाइट से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड?

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

18:30 (IST) 26 Dec 2025

UGC NET Admit Card LIVE: कब जारी होगा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड?

31 दिसंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद की सभी परीक्षाओं पर एडमिट कार्ड 4-5 दिन पहले ही जारी किए जाएंगे।