CSIR UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट 2024 एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने वाला है। इसके बाद एडमिट कार्ड भी जल्द ही आउट कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आधिकारिक लिंक ugcnet.nta.ac.in और nta.ac.in. पर एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। एडमिट कार्ड भी इसी लिंक पर आउट होगा। कैंडिडेट्स लेटेस्ट जानकारी के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा जनसत्ता एजुकेशन सेक्शन में भी समय-समय भी लेटेस्ट जानकारी शेयर की जाती है।

एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए कैंडिडेट्स को परीक्षा सेंटर की जानकारी मिल जाती है। इस हिसाब से ही कैंडिडेट्स एग्जाम से पहले ट्रेवल कर सेंटर वाली जगह पर पहुंच जाते हैं। बता दें कि परीक्षा से दो-तीन दिन पहले सेंटर की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। बता दें कि यूजीसी नेट जून 2024 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित होने वाली है। यूजीसी नेट का जून सत्र 18 जून को आयोजित किया गया था लेकिन पेपर लीक के आरोप लगने के बाद इसे कैंसिल कर दिया गया था। जांच में पता चला कि पेपर लीक नहीं हुआ था।

यूजीसी नेट हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, अरबी, भाषा विज्ञान, नेपाली, मराठी, तेलुगु, उर्दू, चीनी, डोगरी, मणिपुरी, असमिया, गुजराती, फारसी, स्पेनिश, रूसी, राजस्थानी, श्रम कल्याण, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, जनसंचार एवं पत्रकारिता और फ्रेंच सहित 83 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा।

यूजीसी नेट जून 2024 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अगली विंडो पर यूजीसी नेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और दिया गया ओटीपी दर्ज करें।
  4. यूजीसी नेट सिटी स्लिप सबमिट करें और डाउनलोड करें।

यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

  1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  3. विंडो पर यूजीसी नेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और दिया गया ओटीपी दर्ज करें।
  4. यूजीसी नेट सिटी स्लिप सबमिट करें और डाउनलोड कर लें।

माना जा रही है कि यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 15 अगस्त के आस-पास जारी किया जा सकता है। बता दें कि एनटीए ने पहले ही विषय-वार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 83 विषयों को कवर करेंगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं।