UBSE Result, UK Board 10th 12th Result 2025 Topper, ubse.uk.gov.in: उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी हो गए हैं, टॉपरों की पूरी लिस्ट भी सामने आ गई है। देहरादून के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी से अनुष्का राणा ने 12वीं में टॉप किया है, उनके 98.60 फीसदी अंक आए हैं। S.P.I.C के केशव भट्ट दूसरे पायदान पर रहे हैं, उन्हें 97.80 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे नंबर पर S.V.M.I.C. आवास विकास के आयुष सिंह रावत रहे हैं, उनके 96.80 फीसदी अंक आए हैं।
रैंक | नाम | अंक | % |
1 | अनुष्का राणा | 493/500 | 98.6 |
2 | केशव भट्ट | 489/500 | 97.8 |
3 | आयुष सिंह रावत | 484/500 | 96.8 |
UK Board Result 2025, Direct Link
रैंक | नाम | अंक | % |
1 | कमल सिंह चौहान/ जतिन जोशी | 496/500 | 99.2 |
2 | कनकलता | 495/500 | 99 |
3 | दिव्यम/ प्रिया/ दीपा जोशी | 494/500 | 98.8 |
उत्तराखंड बोर्ड के LIVE नतीजे यहां देखें
2023 और 2024 में कैसा रहा था रिजल्ट?
2024 में क्लास 10 में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 89.14 था और कक्षा 12 के लिए यह 82.63 था। लेकिन यह कक्षा 10 और 12 दोनों में पास होने वाले छात्रों के प्रतिशत में 2023 से ज्यादा था। 2023 में, कक्षा 10 में पास प्रतिशत 85.17 प्रतिशत और कक्षा 12 के लिए यह 80.98 प्रतिशत था। अब इस साल का रिजल्ट देखें तो 10वीं में 90.77% छात्र जबकि इंटर की परीक्षा में 83.23% छात्र पास हुए हैं।
UK Board 10th Result 2025, Direct Link
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नतीजों के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूते जाएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। जो छात्र इस बार सफल नहीं हो सके, निराश न हों, असफलता अंत नहीं बल्कि एक नए संकल्प की शुरुआत है। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ पुनः प्रयास करें।