Ubse.uk.gov.in, UBSE Board 12th Results Toppers List 2025: उत्तराखंड बोर्ड ने आज 11 बजे मैट्रिक यानी 10वीं के अलावा 12वीं या इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। उत्तराखंड बोर्ड के मुताबिक 12वीं परीक्षा के लिए कुल 1,08,980 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 1,06,345 ने परीक्षा दी और 88518 पास हुए हैं। 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.23 फीसदी रहा है।
उत्तराखंड बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 12वीं के रिजल्ट में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें लड़के 80.10 फीसदी और लड़कियां 86.20 फीसदी पास हुए हैं।
UK Board Result 2025, Direct Link
UBSE 12th Results Toppers List: उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
उत्तराखंड बोर्ड ने 12वीं रे रिजल्ट घोषित करने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी शेयर कर दी है।
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाली अनुष्का राणा ने 500 में से कुल 493 मार्क्स हासिल किए हैं। उनके कुल प्रतिशत 98.60 हैं।
दूसरे नंबर कोमल कुमारी के 500 में से 489 मार्क्स अंक आए हैं। उनके पासिंग परसेंटेंज कुल 97.80 फीसदी हैं।
इसके अलावा तीसरे नंबर पर आयुष सिंह रावत ने टॉप किया है। उन्होने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए हैं।
UK Board 10th Result 2025, Direct Link
क्रम संख्या | टॉपर | अंक | शहर |
1 | अनुष्का राणा | 493 | देहरादून |
2 | केशव भट्ट | 489 | उत्तरकाशी |
3 | आयुष सिंह | 484 | ऋषिकेश |
UK Board 12th Result 2025, Direct Link
पहले क्या रहे हैं 12वीं के नतीजे
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट पिछले चार सालों के रिजल्ट पर एक नजर डालनी चाहिए। साल 2022 में 77.47 फीसदी छात्र पास हुए थे। 2023 में 85.17, 2024 में 85.17 फीसदी और 2024 में 89.14 फीसदी छात्र पास हुए थे।
सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।