TS SSC 10th Supplementary Result 2022: तेलंगाना स्टेट ने एसएससी यानी 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ‌जिन स्टूडेंट्स ने TS SSC Supplementary Exam 2022 में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in और manabadi.co.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

तेलंगाना स्टेट 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 1 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में 38,477 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। यह परीक्षा ऐसे स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की गई थी जो 10वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाए थे।

How to download TS SSC 10th Supplementary Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे तेलंगाना स्टेट एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 4: अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यदि स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो वह 3 सितंबर से 12 सितंबर 2022 तक रिवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। प्रत्येक विषय के लिए 1000 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।