Manabadi TS SSC Results 2018: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज (27 अप्रैल) को शाम 7 बजे जारी करेगा। वे सभी छात्र जिन्होंने तेंलगाना बोर्ड के तहत 10वीं के एग्जाम दिए थे वह रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं अगर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट नहीं खुल पाए तो वह परिणाम परिणाम cgg.gov.in या manabadi.com पर देख सकते हैं। तेलंगाना बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 15 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक आयोजित की थीं।
छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए अपने हॉल टिकट/प्रवेश पत्र तैयार रखना चाहिए। रिजल्ट जारी होने के बाद उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद, प्रदान किए गए क्षेत्रों में उन्हें अपना रोल नंबर/अन्य विवरण दर्ज करना होगा। इसे सबमिट करने के बाद उनका परिणाम स्क्रीन पर होगा। अगर चाहें तो स्टूडेंट अपना रिजल्ट डाउलोड करके उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
एग्जाम से एक घंटे पहले वॉट्सएप ग्रुप पर कक्षा 10 के पेपर को लीक करने के लिए तेलंगाना पुलिस ने सरकारी स्कूल के चार शिक्षकों समेत 16 शिक्षकों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के पेपर के साथ वॉट्सऐप पर शिक्षकों द्वारा जवाब दिए गए थे। माता-पिता और रिश्तेदारों ने जवाबों का उपयोग किया और छात्रों को लिखे गए उत्तरों के साथ चिट्स को सौंपने के लिए स्कूलों में गए। साल 2017 में 5,38,226 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। उनका रिजल्ट मई में घोषित किया गया था। पिछले साल तेलुगु का पेपर 1 लीक हो गया था। उसे भी वॉट्सऐप पर एग्जाम शुरू होने से कुछ देर पहले लीक किया गया था। बाद में पुलिस ने पेपर लीक करने वाले को गिरफ्तार कर लिया था।