TN HSC Plus One Result 2018, TN 11th Result 2018: Directorate of Government Examinations (DGE), Tamil Nadu ने HSC (+1) First Year Examination Results यानी 11वीं प्रथम वर्ष परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। नतीजे आज (30 मई 2018) सुबह 09:00 बजे जारी किए गए। ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किए गए। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन https://tnresults.nic.in, https://dge1.tn.nic.in और https://dge2.tn.nic.in पर भी देख सकते हैं। चलिए जानते हैं रिजल्ट चेकिंग प्रॉसेस। नतीजे देखने के लिए किसी भी एक वेबसाइट पर लॉगिन करें। ‘HSC (+1) First Year – Examination Results’ लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें। अब रिजल्ट आपके कंप्यूटर और स्मार्टफोन की स्क्रीन पर होगा।
HSC 12th March 2018 Results: आपको बता दें तमिलनाडु HSC यानी 12वीं के नतीजे 16 मई सुबह 9.30 बजे जारी किए गए थे। वहीं आज 11वीं के स्टूडेंट्स का भी इंतजार खत्म हो जाएगा। इस साल 12वीं का पासिंग प्रतिशत 91.1 फीसदी रहा। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में अधिक था। परीक्षाओं में 94.1 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। वहीं लड़कों का ओवर ऑल पास प्रतिशत 87.7% था। HSC यानी 12वीं 2018 की परीक्षाओं के लिए 907620 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 860434 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें 4,00,179 लड़के और 4,60,255 लड़कियां थीं। इनमें से 350936 लड़के और 433145 लड़कियां थीं।
Maharashtra HSC Result 2018 out today at www.mahresults.nic.in LIVE UPDATES
SSLC 10th March 2018 Results
वहीं 10वीं के नतीजे 23 मई को जारी किए गए थे। 10वीं का ओवर ऑल पास पर्सेंटेज 94.5 फीसद रहा। इनमें 92.5 फीसद लड़के और 96.4 फीसद लड़कियां पास हुईं। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए 10,01,140 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में सिर्फ 9,50,397 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे जिनमें 4,74,340 लड़के और 4,76,057 लड़कियां थीं। परीक्षा में 8,97,945 स्टूडेंट्स पास हुए हैं जिनमें 4,38,993 लड़के और 4,58,952 लड़कियां थी।