Teacher’s Day 2022: देश में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई और इसे क्यों मनाया जाता है। शिक्षक दिवस से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब जीके अपडेट्स में बताए जा रहे हैं।

यहां बताई जा रही सामान्य ज्ञान (General Knowledge 2022) की जानकारी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सहायक हो सकती है। ऐसे में सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को इन सवालों की जानकारी होनी चाहिए।

प्रश्न 1: शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है।

उत्तर: हर वर्ष 5 सितंबर को

प्रश्न 2: शिक्षक दिवस मनाने की शुरूआत कब हुई।

उत्तर: साल 1962 से

प्रश्न 3: आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे।

उत्तर: अबुल कलाम आजाद

प्रश्न 4: किसके जन्म दिन पर मनाया जाता है शिक्षक दिवस।

उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

प्रश्न 5: देश के पहले उप राष्ट्रपित कौन थे।

उत्तर: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

प्रश्न 6: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म कब हुआ था।

उत्तर: 5 सितंबर 1888

प्रश्न 7: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म कहां हुआ था।

उत्तर: तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लूर जिले में

प्रश्न 8: विश्व शिक्षक दिवस कब मनाना जाता है।

उत्तर: हर वर्ष 5 अक्टूबर को

प्रश्न 9: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को कब दिया गया भारत रत्न सम्मान

उत्तर: वर्ष 1954

प्रश्न 10: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति कब से कब तक रहें।

उत्तर: 13 मई 1962 – 13 मई 1967 तक