स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने एक बार फिर SSC JE पेपर-I 2025 के लिए सेल्फ स्लॉट सेलेक्शन लिंक एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने परीक्षा स्लॉट नहीं चुने हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह लिंक 28 नवंबर 2025 तक एक्टिव रहेगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार इस मौके का लाभ नहीं उठाएंगे, उन्हें JE (पेपर-I) परीक्षा के लिए शेड्यूल नहीं किया जाएगा और उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

कैसे करें SSC JE Paper I 2025 स्लॉट बुकिंग ?

स्टेप 1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स भरें।

स्टेप 3. सबमिट करने के बाद अपने परीक्षा स्लॉट चुनें।

स्टेप 4. स्लॉट चयन के बाद सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

स्टेप 5. भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी संभालकर रखें।

जिन उम्मीदवारों ने पहले से ही 10 से 13 नवंबर 2025 के बीच सेल्फ स्लॉटिंग पूरी कर ली है, वे वेबसाइट पर जाकर अपने एग्जाम सिटी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

SSC JE 2025 Paper I: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा मोड: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

अवधि: 2 घंटे

कुल प्रश्न: 200

कुल अंक: 200

सेक्शन:

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

जनरल अवेयरनेस

जनरल इंजीनियरिंग (Part-A/Part-B/Part-C)

उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग वाला भाग अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार हल करना होगा।

यह भर्ती अभियान SSC में कुल 1731 जूनियर इंजीनियर पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।

SSC Official Notice