कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 552 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चल रही है।
SSC Delhi Police Head Constable Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ: 24 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे तक)
एप्लिकेशन करेक्शन विंडो: 23 से 25 अक्तूबर 2025
परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
SSC Delhi Police Head Constable Bharti 2025: रिक्तियों का विवरण
कुल पद – 552
पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 370 पद
महिला उम्मीदवारों के लिए: 182 पद
SSC Delhi Police Head Constable Bharti 2025: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (साइंस और मैथ्स विषयों के साथ) पास किया हो।
इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) अनिवार्य।
कंप्यूटर संचालन का ज्ञान आवश्यक है, जिसमें 15 मिनट में 1000 कीस्ट्रोक्स की क्षमता और MS Office व प्रिंटिंग का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
SSC Delhi Police Head Constable Bharti 2025: आयु सीमा
1 जुलाई 2025 को आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
SSC Delhi Police Head Constable Bharti 2025: वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-4 (₹25,500 से ₹81,100) तक वेतन मिलेगा। साथ ही डीए, एचआरए, टीए, मेडिकल सुविधा और NPS पेंशन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
SSC Delhi Police Head Constable Bharti 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवार: ₹100
महिला, SC/ST और योग्य पूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं
भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से होगा।
SSC Delhi Police Head Constable Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. ईमेल ID और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।
स्टेप 4. आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5. निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।