School Holiday on 22 January 2024 in Delhi, Noida, Punjab, UP, MP, Gujarat: साल 2024 की शुरुआत भारत के लिए काफी उत्साह भरी रही है। 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद खूबसूरत अयोध्या राम मंदिर दुनिया के लिए अपने द्वार खोल देगा। राम लला की प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को देश भर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। बात स्कूलों की करें तो  कुछ राज्यों ने छुट्टी की घोषणा की है। कुछ राज्यों में कॉलेज भी बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐलान किया है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शराब और मांस की दुकानें भी 22 जनवरी को बंद रहेंगी।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को राज्य के सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। अवकाश दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। प्रदेश में शराब और मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी।

छत्तीसगढ़: प्राण प्रतिष्ठा के चलते छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यहां भी उस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में आधे दिन तक सरकारी कार्यालय और पूरे दिन के लिए स्कूल बंद रहेंगे। बात गोवा की करें तो यहां 22 जनवरी को अवकाश की घोषणा की है। इस दिन पूरे गोवा में सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा ओडिशा में भी आधे दिन के लिए राज्य में छुट्टी का ऐलान किया गय़ा है।

बैंक, बीमा कंपनियां और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आधे दिन का अवकाश रहेगा।