अक्टूबर माह की शुरुआत से ही देशभर के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। इस अवधि में गांधी जयंती, विजयादशमी, नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं। साथ ही कुछ राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के चलते भी छुट्टियों को बढ़ाया गया है। यहां जान स्कूलों के बंद होने की राज्यवार लिस्ट।

अक्टूबर में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार और स्कूल अवकाश

गांधी जयंती व विजयादशमी (2 अक्टूबर):

महात्मा गांधी की जयंती और विजयादशमी के अवसर पर देशभर के स्कूल बंद रहेंगे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती (7 अक्टूबर):

उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाए जाने वाले इस पर्व पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

धनतेरस (18 अक्टूबर):

दीपावली से पहले मनाए जाने वाले इस दिन परिवार पारंपरिक खरीदारी करते हैं। स्कूल इस दिन बंद रहेंगे।

दीपावली (21 अक्टूबर):

पूरे देश में दीपों का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सभी स्कूल बंद रहेंगे।

गोवर्धन पूजा (22 अक्टूबर):

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा।

भाई दूज (23 अक्टूबर):

भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित इस त्योहार पर भी स्कूल बंद रहेंगे।

हलषष्ठी (27 अक्टूबर):

उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाए जाने वाले इस पर्व पर स्थानीय स्तर पर स्कूल बंद रहेंगे।

छठ पूजा (28 अक्टूबर):

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आस्था के इस महापर्व के कारण स्कूल बंद रहेंगे।

October 2025 School Holidays: राज्यवार अतिरिक्त छुट्टियां

तेलंगाना: 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लगातार 13 दिन स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी।

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा की छुट्टियां 6 अक्टूबर तक बढ़ाई गई हैं। बाढ़ जैसी स्थिति के कारण भी अवकाश बढ़ाया गया है।

उत्तर प्रदेश: 1 और 2 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।

बिहार: 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अवकाश घोषित, कुछ जिलों में 5 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है।

त्योहारों और मौसम की वजह से अक्टूबर 2025 में छात्रों को लंबी छुट्टियों का लाभ मिलेगा। हालांकि, राज्यों और जिलों के अनुसार छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग होता है। इसलिए स्कूल प्रशासन अपने-अपने स्तर पर अलग से अवकाश सूची जारी करेगा।