SBI PO Prelims Result 2018, SBI PO Pre Result 2018 Date, http://www.sbi.co.in: State Bank of India Probationary Officers (PO) examination 2018(SBI PO Prelim exam 2018) का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। SBI PO Prelim exam 2018 का रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया जाना था लेकिन नहीं हुआ। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI PO Prelim exam 2018 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपनी मेरिट लिस्ट बैंक की वेबसाइट पर देख सकेंगे। मैरिट लिस्ट कैटेगरी के मुताबिक जारी की जाएगी। स्टेट बैंक PO का एग्जाम 1, 7 और 8 जुलाई को हुआ था।

Live Blog

SBI PO Prelims Result 2018, SBI PO Pre Result 2018, http://www.sbi.co.in Live Update:

17:37 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: ये है एग्जाम का पेटर्न

SBI PO का सिलेक्शन 3 स्टेज में होता है। सबसे पहले प्री एग्जाम होता है। दूसरी स्टेज मेन एग्जाम की होती है। इसके बाद तीसरा और आखिरी राउंड इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कस्न का होता है। पहले राउंड में पास होने के बाद ही दूसरे राउंड में जाने का मौका मिलता है, इसके बाद दूसरे राउंड में पास होने के बाद तीसरे राउंड में जाने का मौका मिलता है।

17:25 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: रिजल्ट से पहले एसबीआई ने जारी किया नोटिस

SBI ने नोटिस में कहा है कि हमें पता चला है कि इंटरनेट पर बहुत सी फर्जी वेबसाइट्स चलाई जा रही हैं जो कि एसबीआई की वेबसाइट्स जैसी लगती हैं। इन वेबसाइट्स पर एसबीआई के विभिन्न पदों पर सेलेक्शन की फर्जी लिस्ट जारी की जा रही है। इतना ही नहीं उम्मीदवारों को एसबीआई के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र (अपॉइंटमेंट लेटर) भी जारी किए जा रहे हैं। एसबीआई ने कहा है कि SBI शॉर्टलिस्ट व चयनित उम्मीदवारों के नाम वेबसाइट पर कभी जारी नहीं करता। केवल रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किए जाते हैं। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को व्यक्तिगत तौर पर SMS/Email/Post के जरिए सूचना दी जाती है।

16:42 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

कैंडिडेट सबसे पहले SBI की ऑफिशियिल वेबसाइट sbi.co.in पर लॉगिन करें। इसके बाद होम पेज पर करियर टैब पर क्लिक करें और ड्रॉप डाउन मेन्यू से SBI PO Results ऑप्शन को सिलेक्ट करें। इसके बाद SBI PO 2018 Result पर क्लिक करें। इसके बाद कैंडिडेट अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें। अब सबमिट कर दें। आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

15:20 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: ऐसे आए थे सवाल

प्रारंभिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई थीं, परीक्षा में अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रिजनिंग एप्टीट्यूड के क्रमश: 30 फीसदी, 35 फीसदी और 35 फीसदी सवाल आए थे।

14:48 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: यहां देख सकेंगे रिजल्ट

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट इस सप्ताह की शुरुआत में किसी भी समय जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी होने पर रिजल्ट sbi.co.in/careers व bank.sbi.careers पर चेक किए जा सकेंगे। SBI PO prelims Exam 1 जुलाई, 7 जुलाई और 8 जुलाई को आयोजित किए गए थे।

13:33 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018:20 अगस्त को आएगा रिजल्ट

सभी कैंडिडेट अपना रिजल्ट चेक करने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अपने पास रखें। एसबीआई पीओ की मुख्य परीक्षा 4 अगस्त 2018 को होगी और इसके एडमिट कार्ड 20 जुलाई 2018 तक जारी कर दिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 20 अगस्त 2018 को जारी किया जाएगा।

12:59 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: 1 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे कॉल लेटर

मुख्य परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट 1 सितंबर 2018 को अपना इंटरव्यू कॉल लेटर ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद 24 सिंतबर से 12 अक्टूबर 2018 के बीच इंटरव्यू लिए जाएंगे। एग्जाम का फाइनल रिजल्ट 1 नवंबर 2018 को जारी किए जाने की उम्मीद है।

12:46 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: ये है एग्जाम का पेटर्न

मुख्य परीक्षा ऑबजेक्टिव और डिस्क्रिपटिव टाइप होगी। इस परीक्षा में ऑबजेक्टिव प्रशन 200 अंक के होंगे और डिस्क्रिपटिव प्रशन 50 अंक के होंगे। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 20 अगस्त 2018 को जारी किया जाएगा। बता दें कि इस बार मेंस एग्जाम के लिए कुल खाली पदों से 20 गुना अधिक परीक्षार्थी लिए जाएंगे।

12:18 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: 2000 पदों पर भर्ती

SBI ने PO के लिए 2000 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें जनरल कैटिगरी के लिए 1,010 पद, ओबीसी के लिए 540, एससी के लिए 300 और एसटी कैटिगरी के लिए 150 पद आरक्षित हैं।

11:45 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: फर्जी वेबसाइट्स से रहें सावधान

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने साफ किया है कि वह कभी भी किसी शॉर्टलिस्टिड कैंडिडेट का वेबसाइट पर नाम जारी नहीं करता है। कैंडिडेट का केवल रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाता है। इसके अलावा शॉर्टलिस्ट होने वालों को SMS/Email के जरिए जानकारी दी जाएगी।

10:58 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: कैटेगरी वाइज आ सकती है मेरिट लिस्ट

बैंक इसी सप्ताह में उम्मीदवारों के टोटल स्कोर के आधार पर कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। एसबीआई PO भर्ती 2018 प्रीलिम के लिए उपस्थित उम्मीदवारों को बैंक द्वारा जारी किए जाने के बाद अपने परिणाम की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी है।

10:47 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: इन्हें दी गई थी लेखक की सुविधा

इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल से शुरू हुए थे। इसके रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 मई थी। लेखक की सुविधा उन लोगों को दी गई थी जो 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग हैं (जिनके पास लिखने के लिए शारीरिक सीमा है)।

10:26 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: जूनियर मैनेजमेंट का पार्ट होता है PO

स्टेट बैंक में PO एक असिस्टेंट मैनेजर की पोस्ट रखता है। यह जूनियर मैनेजमेंट का पार्ट होता है। यह स्केल 1 का ऑफिसर होता है। SBI में PO के 2000 पदों की भर्ती निकाली है। इन्हीं के लिए हुए प्री एग्जाम का रिजल्ट आने वाला है।

10:10 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइटsbi.co.in पर जाएं। इसके बाद career पर क्लिक करें। इसके बाद थोड़ा नीचे आएं इसमें SBI PO Resutls के टैब पर क्लिक करें। इसके बाद SBI PO 2018 results पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। इसके बाद यहां जरूरी डिटेल्स डाल दें। ऐसा करके सबमिट कर दें। आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

09:48 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: ऐसे होता है एग्जाम

SBI PO का सिलेक्शन 3 स्टेज में होता है। सबसे पहले प्री एग्जाम होता है। दूसरी स्टेज मेन एग्जाम की होती है। इसके बाद तीसरा और आखिरी राउंड इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कस्न का होता है। पहले राउंड में पास होने के बाद ही दूसरे राउंड में जाने का मौका मिलता है, इसके बाद दूसरे राउंड में पास होने के बाद तीसरे राउंड में जाने का मौका मिलता है।

09:36 (IST)16 Jul 2018
SBI PO Prelims Result 2018: ये है मेन एग्जाम की तारीख

SBI PO Main exam एग्जाम 4 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। मेन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 20 जुलाई को जारी किए जाएंगे। SBI PO Main exam का रिजल्ट 20 अगस्त को जारी किया जाएगा।