स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हाल में जारी की गई एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए 8 मार्च, 2025 को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 को आयोजित किया था और इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे, जिनका आयोजन 16 और 24 मार्च 2025 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी 2025 की प्रारंभिक परीक्षा में भाग ले चुके हैं, वह यहां जान सकते हैं अपेक्षित श्रेणीवार कटऑफ अंकों की पूरी जानकारी।
SBI PO Prelims Exam 2025: कहां जारी होगा रिजल्ट ?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। इस परिणाम के साथ ही प्रत्येक चरण के लिए न्यूनतम योग्यता अंकों का प्रतिनिधित्व करने वाला SBI PO Cut Off 2025 को भी जारी किया जाएगा।
SBI PO Prelims Exam 2025: कितनी है रिक्तियां ?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के जरिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के रिक्त पड़े 600 पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। इन रिक्तियों में 586 नियमित पद और 14 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं।
SBI PO Prelims Exam 2025: इतनी हो सकती है कट-ऑफ
श्रेणी | अपेक्षित कट-ऑफ अंक |
सामान्य | 50-55 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 49-54 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 50-55 |
अनुसूचित जाति | 43-48 |
अनुसूचित जनजाति | 38-43 |
SBI PO Prelims Exam 2025: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2025
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है, जिसे तीन भाग (अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता) में बांटा गया है। यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए होती है, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं और इस परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय निर्धारित है।
SBI PO Prelims Exam 2025: क्या है मार्किंग स्कीम ?
मार्किंग स्कीम की बात करें, तो प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक-चौथाई अंक काट लिए जाएंगे। अगर कोई प्रश्न अनुत्तरित रह जाता है, तो कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
SBI PO Prelims Exam 2025: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 के बाद क्या है प्रक्रिया ?
एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2025 के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा 250 अंकों के लिए होगी जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे।
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को इस सरकारी नौकरी 2025 की भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और साक्षात्कार शामिल हैं। उम्मीदवारों का अंतिम चयन अंतिम दौर में किए गए प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाएगा।