SBI PO Mains 2019, RRB NTPC, RRB paramedicals, DSSSB DASS, Bihar Vidhan Sabha Group D, ONGC, UPPRPB इन सभी के एडमिट कार्ड आ गए हैं या कुछ के आने वाले हैं। परीक्षा भी इसी महीने अगले कुछ दिनों में होने वाली है। इन सभी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र जोरशोर से लगे हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि आखिर वक्त में आपको सबसे ज्यादा वक्त अपने सामान्य ज्ञान के अध्ययन पर लगाना चाहिए। इसकी वजह है कि अन्य विषयों में अभ्यास की जरूरत होती है जबकि जीके के लिए आपको सिर्फ याद होना चाहिए वो चाहे आखिर वक्त में हो या फिर अंतिम सेकेंड में। हम सामान्य ज्ञान (GK) का मॉक टेस्ट (Mock Test) लेकर आए हैं। इसके लिए आप अपनी तैयारी जांच लें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI PO Mains 2019 का admit card अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रिलीज़ कर दिया है। इसकी परीक्षा 20 जुलाई 2019 को है। वहीं RRB NTPC का Admit Card भी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द http://www.rrbcdg.gov.in पर जारी करने वाला है।
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसिज़ सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) भी बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर दिल्ली एडमिनिस्ट्रेशन सबऑर्डिनेट सर्विस की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। वहीं Bihar Vidhan Sabha Group D के तहत Admit Card vidhansabha.bih.nic.in पर जारी करेगी। इसके अलावा ऑएल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने नॉन एग्ज़िक्यूटिव ऑफ दिल्ली की पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड रिलीज़ कर दिया है। जिसे आप http://www.ongcindia.com से डाउनलोड कर सकते हैं।वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क की पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर जारी कर दिया है। एग्जाम से पहले आप अपना एडमिट कार्ड संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
तो चलते हैं सामान्य ज्ञान के मॉक टेस्ट पर। चेक कीजिए अपनी GK की तैयारी:
1. बजट 2019 में विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ाने के लिए किस कार्यक्रम की घोषणा की गई?
क. स्टडी इन इंडिया ख. स्टूडेंट्स ऑफ़ इंडिया ग. एजुकेशन इन इंडिया घ. इंडियन स्कॉलर मिशन
2. निर्मला सीतारमण ने देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए किस संस्थान के स्थापना की घोषणा की?
क. नेशनल रिसर्च फाउंडेशन ख. नेशनल स्कॉलर्स फाउंडेशन ग. ऑल इंडिया रिसर्च इंस्टिट्यूट घ. रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया
3. गृह मंत्रालय की लिस्ट के अनुसार किस जिले के पुलिस थाने को पहला स्थान मिला है?
क. बीकानेर ख. रांची ग. बाराबांकी घ. जालंधर
4. वर्ल्ड कप 2019 में कौन सा खिलाड़ी वनडे में कम मैच में 100 विकेट लेने वाला दूसरा भारतीय गेंदबाज बना है?
क. जसप्रीत बुमराह ख. मोहम्मद शमी ग. हार्दिक पंड्या घ. रविंद्र जडेजा
5. किस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
क. शोएब मलिक ख. सरफराज अहमद ग. बाबर आजम घ. मिश्बर उल हक
6. भारत में कुल कितने समुद्र तट रेखा वाले राज्य हैं?
क. 7 ख. 8 ग. 9 घ. 10
7. 2017 में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएँ किस शहर में हुई?
क. तमिलनाडु ख. उत्तर प्रदेश ग. महाराष्ट्र घ. राजस्थान
8. निम्न में से किस शहर में भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित बसें चलेंगी?
क. पंजाब ख. दिल्ली ग. भोपाल घ. बेंगलुरु
9. हाल ही में अर्जेन रॉबेन ने अपने संन्यास की घोषणा की, वह किस खेल से सम्बंधित है?
क. हॉकी ख. क्रिकेट ग. टेनिस घ. फुटबॉल
10. बजट 2019 के अनुसार ई वाहन पर लगने वाले 12% टैक्स को घटाकर कितना कर दिया है?
क. 10% ख. 7% ग. 5% घ. 6%
11. चंद्रयान 2 किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा?
क. 09 जुलाई 2019 ख. 12 जुलाई 2019 ग. 15 जुलाई 2019 घ. 17 जुलाई 2019
12. चन्द्रयान 2 को किस शहर से लॉन्च किया जायेगा?
क. ओड़िशा ख. केरल ग. तमिलनाडु घ. आंध्र प्रदेश
13. कौन सा भारतीय खिलाड़ी एक ही विश्व कप में 5 शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज बना है?
क. विराट कोहली ख. शिखर धवन ग. हार्दिक पंड्या घ. रोहित शर्मा
14. बजट 2019 में कितने किलोमीटर की मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी गई है?
क. 150 किलोमीटर ख. 200 किलोमीटर ग. 300 किलोमीटर घ. 350 किलोमीटर
15. बजट 2019 में जल सरंक्षण के लिए शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत किस मिशन की शुरूआत की गई है?
क. जल जीवन मिशन ख. जल सुरक्षा मिशन ग. जल अधिकार मिशन घ. जल विज्ञान मिशन
उपरोक्त सवालों के उत्तर जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: See Mock Test 4 Answer Sheet
