स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने SBI क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) की प्रारंभिक परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर देख सकते हैं। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों के लिए आयोजित की गई थी।

क्या था परीक्षा पैटर्न ?

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल थे, जिन्हें एक घंटे में हल करना था। प्रश्न तीन भागों में विभाजित थे:

अंग्रेजी भाषा (English Language): 30 प्रश्न

संख्यात्मक क्षमता (Numerical Ability): 35 प्रश्न

तार्किक क्षमता (Reasoning Ability): 35 प्रश्न

प्रत्येक गलत उत्तर पर एक प्रश्न के अंक का एक-चौथाई हिस्सा (0.25) काटा गया है।

भर्ती विवरण

एसबीआई द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,180 नियमित पदों पर जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही, कुछ बैकलॉग रिक्तियों को भी भरा जाएगा।

SBI का बयान

बैंक ने कहा है कि, “सफल उम्मीदवारों के लिए मेन परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही जारी किया जाएगा।”

कैसे चेक करें SBI Clerk Prelims Result 2025 ?

स्टेप 1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers/clk-prephase-2025 पर जाएं।

स्टेप 2. लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

स्टेप 3. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5. भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Direct link to check SBI Clerk Prelims 2025 Results