MPPEB MP Police Constable Result 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने कांस्टेबल जीडी और रेडियो पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2022 को किया गया था।

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हुई थी। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी। इस परीक्षा के कांस्टेबल के लिए 6000 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी है।

MPPEB MP Police Constable Result 2022 How to Check: ऐसे करें चेक
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Result सेक्शन में जाएं।
3.यहां Police Constable Recruitment Test – 2020 – First Phase के लिंक पर क्लिक करें।
4.अब रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
5.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।