TET Admit Card 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त 2022 से किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग, सरकार की ओर से किया जाएगा। आंध्र प्रदेश राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET2022) 6 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक आंध्र प्रदेश के सभी 13 जिलों में आयोजित की जाएगी।
राज्य सरकार के स्कूलों, मंडल परिषद, जिला परिषद स्कूलों, निजी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक शिक्षक भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एपी टीईटी 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 जून 2022 से 16 जुलाई 2022 तक चली थी। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
TET Exam 2022: यह है परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे परीक्षा चेलगी। परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी अपने साथ परीक्षा केंद्र में फोटोयुक्त आधिकारिक पहचनान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैनकार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाए।
How to Download AP TET Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए AP TET Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.जन्म तिथि आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।