SSC MTS Notification 2022, Latest Goverment Job 2022, Sarkari Naukri-Result 2022 Updates: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी योग्य उम्मीदवार SSC MTS Recruitment 2022 के लिए 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई निर्धारित की गई है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी (Grade B) पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रेड बी के 294 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार RBI Grade B Recruitment 2022 के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 6 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Goverment Job 2022: देशभर के लाखों युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं। केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इन सरकारी नौकरी के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही नौकरी के लिए आवश्यक योग्यता सहित अन्य जरूरी जानकारी भी देंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकेंगे।
इस प्रक्रिया के माध्यम से वॉशर मैन के 1 पद और गार्डनर के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 1 के तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक आवेदन दिया जाएगा।
आर्मी पोस्टल सर्विस विंग, ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 3 हफ्ते के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (UPPSC) ने कंबाइंड स्टेट / अपर सबोर्डिनेट सर्विसेज (PCS) परीक्षा 2022 के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 16 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
