SSC MTS Notification 2022, Latest Goverment Job 2022, Sarkari Naukri-Result 2022 Updates: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी योग्य उम्मीदवार SSC MTS Recruitment 2022 के लिए 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई निर्धारित की गई है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी (Grade B) पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रेड बी के 294 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार RBI Grade B Recruitment 2022 के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 6 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Live Updates

Goverment Job 2022: देशभर के लाखों युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं। केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इन सरकारी नौकरी के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही नौकरी के लिए आवश्यक योग्यता सहित अन्य जरूरी जानकारी भी देंगे। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकेंगे।

13:59 (IST) 24 Mar 2022
Bank Recruitment 2022: यह है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहला लिखित परीक्षा और दूसरा इंटरव्यू। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

13:42 (IST) 24 Mar 2022
Bank Recruitment 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

12:56 (IST) 24 Mar 2022
Bank Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए।

12:39 (IST) 24 Mar 2022
Bank Recruitment 2022: क्लर्क के पदों पर निकली भर्तियां

बैंक में क्लर्क सह कैशियर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक मेल आईडी के जरिए 27 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

12:28 (IST) 24 Mar 2022
RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022: यह होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी विज्ञापन को देख सकते हैं।

12:11 (IST) 24 Mar 2022
RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022: प्रयोगशाला सहायक के पदों पर बहाली

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक के 1012 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए कल यानी 25 मार्च 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 23 अप्रैल 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

11:46 (IST) 24 Mar 2022
Bihar Head Teacher Recruitment 2022: हेड टीचर के 40506 पदों पर बहाली

बिहार में हेड टीचर के 40506 पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से 22 अप्रैल 2022 तक चलेगी। अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

10:55 (IST) 24 Mar 2022
Railway Recruitment 2022: यहां होगी नियुक्ति

चयनित आवेदकों की नियुक्त रेलवे स्कूलों में की जाएगी। अभ्यर्थियों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के तहत हो गी। इन पदों के लिए इंटरव्यू 1 अप्रैल 2002 को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

10:01 (IST) 24 Mar 2022
Railway Recruitment 2022: इन रिक्त पदों पर निकाली गई हैं भर्तियां

पीजीटी के 4 पद, टीजीटी के 22 पद, पीआरटी के 13 पद, संविदा कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 6 पद, संविदा नृत्य शिक्षक के 2 पद, संविदात्मक संगीत शिक्षक के 2 पद, संविदा कराटे/कुंग फू इंस्ट्रक्टर के 1 पद और संविदात्मक स्पोकन इंग्लिश के 2 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।

09:29 (IST) 24 Mar 2022
Railway Recruitment 2022: टीचर के विभिन्न पदों पर भर्तियां

भारतीय रेलवे ने टीचर के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

09:02 (IST) 24 Mar 2022
ECGC PO Recruitment 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 29 मई 2022 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 अप्रैल 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

08:29 (IST) 24 Mar 2022
ECGC PO Recruitment 2022: उम्र सीमा व चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

07:58 (IST) 24 Mar 2022
ECGC PO Recruitment 2022: यह मांगी गई है शैक्षणिक योग्यता

पीओ के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

07:25 (IST) 24 Mar 2022
ECGC PO Recruitment 2022: पीओ के पदों पर निकली भर्तियां

एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ECGC) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in के जरिए 20 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

22:27 (IST) 23 Mar 2022
UKMSSB Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर 5 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

21:57 (IST) 23 Mar 2022
UKMSSB Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है।

21:30 (IST) 23 Mar 2022
UKMSSB Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर के 256 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56100 रुपए से 177500 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

21:02 (IST) 23 Mar 2022
UKMSSB Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने मेडिकल ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर 5 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20:30 (IST) 23 Mar 2022
India Post Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, तल्लाकुलम, मदुरई - 625002 पर 17 मई 2022 तक या उससे पहले भेज सकते हैं।

20:00 (IST) 23 Mar 2022
India Post Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

19:30 (IST) 23 Mar 2022
India Post Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस अभियान के माध्यम से स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत सैलरी दी जाएगी।

19:01 (IST) 23 Mar 2022
India Post Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

भारतीय डाक ने स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 17 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

18:31 (IST) 23 Mar 2022
ONGC Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज ईमेल आईडी bhargavavikas@ongc.co.in पर 30 मार्च 2022 तक या उससे पहले भेज सकते हैं।

18:00 (IST) 23 Mar 2022
ONGC Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड में जूनियर कंसलटेंट और एसोसिएट कंसलटेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

17:31 (IST) 23 Mar 2022
ONGC Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोडक्शन और इलेक्ट्रिकल डिसिप्लिन में कुल 36 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जूनियर कंसलटेंट के 14 पद और एसोसिएट कंसलटेंट के 22 पद शामिल हैं।

16:59 (IST) 23 Mar 2022
ONGC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने जूनियर कंसलटेंट और एसोसिएट कंसलटेंट पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 30 मार्च 2022 तक मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

16:31 (IST) 23 Mar 2022
RBI Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी के 294 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

16:00 (IST) 23 Mar 2022
RBI Recruitment 2022: नया नोटिस जारी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी (Grade B) पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।

15:30 (IST) 23 Mar 2022
BPSC Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

बिहार हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ‌सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 28 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

15:00 (IST) 23 Mar 2022
BPSC Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

बिहार में हेड मास्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार बी.एड. / बी.ए.एड. / बी.एससी.एड. पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 साल और अधिकतम आयु 47 साल निर्धारित की गई है।

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (UPPSC) ने कंबाइंड स्टेट / अपर सबोर्डिनेट सर्विसेज (PCS) परीक्षा 2022 के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 16 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।