CISF Constbale Sarkari Naukari: 12वीं पास पुरुषों के लिए सरकारी नौकरी का बंपर मौका है। CISF ने 1130 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बेरोजगारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। अच्छी बात यह है कि इसकी शुरुआती सैलरी 69 हजार प्रति माह है, जिसमें साल दर साल बढ़ोतरी होनी ही है। इस आर्टिकल हम आपको CISF की इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी देंगे कि कौन इसके लिए अप्लाई कर सकता है, कितनी आयु सीमा होनी चाहिए, कितनी लंबाई होनी चाहिए और आप कहां और कैसे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कांस्टेबल फायरमैन के पदों पर भर्ती कर रही है। CISF कांस्टेबल फायरमैन के कुल 1130 पदों पर ये भर्ती होनी है। इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के 466, ओबीसी वर्ग की 236, ईडब्ल्यूएस के 114, एससी के 153 और एसटी वर्ग के 161 पद आरक्षित हैं।

12वीं पास होना जरूरी

तो अगर आपने 12वीं तक की पढ़ाई की है और आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए गोल्डेन चांस है। आपको इस नौकरी के लिए जरूर अप्लाई कर जरूर कोशिश करनी चाहिए। CISF ने कांस्टेबल फायरमैन पद के लिए आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की तारीख 31 अगस्त है। कैंडिडेट्स 31 अगस्त से लेकर 30 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के इन पदों पर अप्लाई करने के लिए सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in जाना होगा और ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। सीआईएसएफ कुल 1130 पदों पर भर्ती करेगा। अप्लाई करने के लिए आपके पास 12वीं की मार्रशीट होनी चाहिए। इसके साथ ही आपको फिजिकली फिट होना चाहिए। हालांकि इन पदों के लिए सिर्फ पुरुष ही अप्लाई कर सकते हैं। जिसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 23 वर्ष है। हालांकि अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 3 वर्ष और एससी व एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट मिली है। वहीं आवेदन कर्ता की लंबाई 170 सेमी होना जरूरी है। सीना- 80 सेमी और फुलने के बाद 85 सेमी होना जरूरी है।

कैसे करें अप्लाई-

सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर लॉगिन करें।
यहां जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
इसके बाद अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आखिर में फीस जमा कर सबमिट कर दें।