कल्पना कीजिए, किसी बड़े फैसले को लेकर खबर सामने आती है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे चलने लगते हैं। कोई कहता है कि निर्णय हो चुका है, कोई उसे अफवाह बताता है। ऐसे में पाठक के मन में पहला सवाल उठता है, क्या यह सूचना आधिकारिक है? यहीं से ‘आधिकारिक’ शब्द का महत्व समझ में आता है।
सही हिंदी: जानिए ‘हतोत्साहित’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, संधि-विच्छेद, व्युत्पत्ति और उदाहरण
‘आधिकारिक’ वह होता है, जो किसी संस्था, सरकार या जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से मान्यता प्राप्त रूप में जारी किया गया हो। यह शब्द केवल सूचना का स्रोत नहीं बताता, बल्कि उसकी विश्वसनीयता को भी स्पष्ट करता है। जब हम कहते हैं, ‘सरकार ने आधिकारिक बयान जारी किया है’ तो इसका अर्थ यह होता है कि यह बयान अधिकृत है, प्रमाणित है और उस पर भरोसा किया जा सकता है।
सही हिंदी: जानिए अभिनंदन’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
जनसत्ता.कॉम की ‘सही हिंदी’ मुहिम का उद्देश्य ऐसे ही शब्दों को सामने लाना है, जिनका प्रयोग हम रोज या अक्सर करते हैं, लेकिन जिनके सही रूप और सही अर्थ को लेकर भ्रम बना रहता है। आज की कड़ी में शब्द है- आधिकारिक।
सही हिंदी: जानिए ‘उज्ज्वल’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
शब्द-व्युत्पत्ति
‘आधिकारिक’ शब्द अधिकार से बना है।
सही हिंदी: जानिए ‘निर्विवाद’ का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
अर्थ
‘आधिकारिक’ का अर्थ है, जो किसी अधिकृत संस्था, संगठन या पदाधिकारी की ओर से मान्य रूप में जारी किया गया हो। सरल शब्दों में कहें तो जो सूचना या बयान प्रमाणित और स्वीकार्य हो, वही आधिकारिक कहलाता है।
सही हिंदी: जानिए ‘सहचर’ शब्द का अर्थ, सही प्रयोग, व्युत्पत्ति और उदाहरण
आम गलतियां
- अक्सर ‘आधिकारिक’ के स्थान पर ‘आधिकारित’ शब्द का प्रयोग कर दिया जाता है, जबकि हिंदी में आधिकारित कोई मान्य शब्द नहीं है।
- आधिकारित बयान
- आधिकारित सूचना
- आधिकारित सूत्र
सही हिंदी मुहिम: जानिए ‘अनधिकृत’ शब्द का अर्थ, संधि-विच्छेद, प्रयोग और उदाहरण
सही प्रयोग
- आधिकारिक बयान
- आधिकारिक सूचना
- आधिकारिक सूत्र
सही हिंदी: जानिए ‘अन्ततोगत्वा’ शब्द का अर्थ, संधि-विच्छेद, प्रयोग, व्याख्या और उदाहरण
उदाहरण
- सरकार ने मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया।
- बोर्ड की वेबसाइट पर आधिकारिक सूचना उपलब्ध है।
- पुलिस ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की।
सही हिंदी: जानिए ‘निर्विकार’ शब्द का अर्थ, रचना, प्रयोग और उदाहरण
अभिप्राय
‘आधिकारिक’ हिंदी का एक महत्वपूर्ण शब्द है, जो किसी सूचना की प्रामाणिकता और भरोसे को दर्शाता है।
सही हिंदी का उद्देश्य यही है कि भाषा में प्रचलित शब्दों को उनके सही रूप, सही अर्थ और सही संदर्भ में प्रयोग किया जाए।
