जनसत्ता.कॉम की ‘सही हिंदी’ मुहिम का उद्देश्य है हिंदी को उसके मानकों के अनुरूप लिखने और बोलने की आदत को प्रोत्साहित करना है। इस शृंखला में हम हर कड़ी में एक शब्द को चुनते हैं और उसका सही अर्थ, संधि-विच्छेद और प्रयोग समझते हैं। हमारी दैनिक भाषा में अक्सर शब्दों का गलत उच्चारण, अपूर्ण अर्थ या असावधानी से किया गया प्रयोग सामने आता है।
सही हिंदी: जानिए ‘आयुर्विज्ञान’, शब्द का अर्थ, संधि-विच्छेद, प्रयोग और उदाहरण
हिंदी भाषा में ऐसे कई शब्द हैं जो दैनिक बातचीत और सरकारी दस्तावेजों में खूब प्रयोग होते हैं, मगर उनका सही प्रयोग कम ही लोग कर पाते हैं। ऐसा ही एक शब्द है अनधिकृत। यह केवल एक कानूनी या प्रशासनिक शब्द नहीं, बल्कि शुद्ध हिंदी के प्रयोग का सटीक उदाहरण भी है। हमारी ‘सही हिंदी’ मुहिम की इस कड़ी में हम जानेंगे अनधिकृत शब्द का अर्थ, संधि-विच्छेद और इसके सही प्रयोग।
सही हिंदी: जानिए ‘अपरिहार्य’, शब्द का अर्थ, संधि-विच्छेद, प्रयोग और उदाहरण
आज का शब्द: अनधिकृत
‘अनधिकृत’ शब्द एक विशेषण है, जिसका अर्थ है- जो विधि, नियम या अधिकार के विपरीत हो; जिसे करने या मानने की स्वीकृति न हो; जो अधिकृत न हो। यह शब्द सीधे-सीधे कानूनी, प्रशासनिक और नैतिक नियमों से जुड़ा है, इसलिए इसका सही प्रयोग हिंदी के औपचारिक लेखन में बहुत आवश्यक है।
संधि-विच्छेद
- अनधिकृत: अन्+अधिकृत
- अन्: न (नकारात्मक उपसर्ग)
- अधिकृत: जिसे अधिकार प्राप्त हो, स्वीकृत हो
- अनधिकृत: जिसे अधिकार न हो, अस्वीकृत, अवैध।
प्रयोग और प्रासंगिकता
- किसी कार्य, दस्तावेज, व्यक्ति या संस्था के लिए उपयोग किया जाता है, जिसके पास वैधानिक अधिकार न हो।
- उदाहण: अनधिकृत कॉलोनी, अनधिकृत प्रवेश, अनधिकृत घोषणा, अनधिकृत प्रकाशन आदि।
- यह शब्द प्रशासन, कानून और औपचारिक दस्तावेजों में अधिक देखा जाता है।
वाक्य-प्रयोग
- सरकार ने शहर की अनधिकृत कॉलोनियों को चिन्हित किया।
- बिना अनुमति भवन निर्माण करना अनधिकृत माना जाएगा।
- परीक्षा कक्ष में मोबाइल लाना अनधिकृत है।
- किसी की रचना का बिना अनुमति प्रयोग करना अनधिकृत कार्य है।
- न्यायालय ने आदेश दिया कि अनधिकृत कब्जा तुरंत हटाया जाए।
- रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत विक्रेताओं को दंडित किया गया।
- कार्यालय परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है।
- सरकार ने नदी किनारे बने अनधिकृत ढांचों को गिराने का आदेश दिया।
सही हिंदी: आज का शब्द ‘आविष्कार’, जानिए अर्थ, संधि-विच्छेद, प्रयोग और उदाहरण