कल्पना कीजिए, लंबी यात्रा पर निकला एक यात्री है। रास्ता कठिन है, मंजिल अनिश्चित। फिर भी उसके चेहरे पर चिंता नहीं, क्योंकि उसके साथ कोई है- जो कदम-कदम पर साथ चलता है, थकान बांटता है और हौसला देता है। यही तो है सहचर है। मतलब सिर्फ साथी नहीं जीवन की राह में सच्चा साथ निभाने वाला। सच्चा सहभागी।

सही हिंदी: जानिए ‘अन्ततोगत्वा’, का अर्थ, संधि-विच्छेद, प्रयोग, व्याख्या और उदाहरण

जनसत्ता.कॉम की ‘सही हिंदी’ मुहिम का उद्देश्य है सही, सटीक और भावपूर्ण हिंदी को प्रोत्साहित करना। इस शृंखला में हम ऐसे शब्दों को समझते हैं जो हिंदी की सुंदरता और अभिव्यक्ति की शक्ति को दर्शाते हैं, ताकि पाठक न केवल शब्दों का अर्थ जानें बल्कि उनका सही और समृद्ध प्रयोग भी कर सकें।

सही हिंदी: जानिए ‘सांसोच्छेदन’, का अर्थ, रचना, प्रयोग, व्याख्या और उदाहरण

‘सहचर’ शब्द का अर्थ

सही हिंदी में आज की कड़ी का शब्द ‘सहचर’ है। सहचर शब्द भाव, संस्कृति और भाषा तीनों में समृद्ध है। सहचर वह है, जो साथ चलता है। भावनाओं और परिस्थितियों में भागीदार होता है। जो सहयोग एवं साथ निभाने की भावना रखता है। यह शब्द केवल उपस्थिति नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग, सहभाव और सहयात्रा को दर्शाता है।

सही हिंदी मुहिम: जानिए ‘अनधिकृत’ का अर्थ, संधि-विच्छेद, प्रयोग और उदाहरण

शब्द-रचना/संरचना/व्युत्पत्ति

  • सहचर: सह + चर
  • सह (उपसर्ग): साथ, मिलकर।
  • चर: चलने वाला, गमन करने वाला।
  • अर्थ: जो साथ चले, साथ निभाने वाला।

सही हिंदी: जानिए ‘निर्विकार’ का अर्थ, रचना, प्रयोग और उदाहरण

सहचर में कोई संधि नहीं है। सहचर एक संयोजी शब्द है, मतलब दो अक्षरों का संयोजन (संयोग) हुआ है। यह शब्द उपसर्ग+मूल शब्द से बना शब्द है। सहचर विशेषण और संज्ञा- दोनों रूपों में प्रयुक्त होता है। सहचर शब्द साथ, भरोसा और संबंधों की गहराई को व्यक्त करता है। आज की तेज दुनिया में, यह शब्द हमें याद दिलाता है कि ‘सहचर’ भाव से जीवन सुंदर बनता है।

सही हिंदी: जानिए ‘आविष्कार’ का अर्थ, संरचना, प्रयोग और उदाहरण

प्रयोग उदाहरण

  • जीवन की यात्रा में सच्चा सहचर वही होता है जो हर परिस्थिति में साथ दे।
  • वह अपने सहचरों के साथ पर्वतारोहण के लिए निकला।
  • साहित्य और कविता अक्सर प्रकृति को मनुष्य का सहचर बताती है।