राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड जारी हो गया है और अब इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी पटवारी परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पटवारी पद के 3,705 रिक्त पदों को भरना है। पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 टाइम टेबल के अनुसार, यह परीक्षा दो शिफ्ट में पूरी की जाएगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर अपने नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग जैसी जरूरी जानकारी की जांच करनी होगी।

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1. RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर पर उपलब्ध “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. सामने खुली लिस्ट में मौजूद “Patwari 2025” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब सामने खुले ब्लैंक फील्ड में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका पटवारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

Live Updates
20:20 (IST) 13 Aug 2025
Rajasthan Patwari Admit Card 2025 Out LIVE: दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 कुल 3,705 रिक्तियों को भरने के लिए 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसमें 3,183 नॉन-टीएसपी और 522 टीएसपी पद शामिल हैं।

परीक्षा ऑफलाइन (लिखित) मोड में आयोजित की जाएगी और दो पालियों में विभाजित होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

18:52 (IST) 13 Aug 2025

Rajasthan Patwari Admit Card 2025 Out LIVE: एडमिट कार्ड कहां करें डाउलोड

एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।

18:15 (IST) 13 Aug 2025
RSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025 LIVE: कब आयोजित होगी परीक्षा?

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3705 रिक्तियों को भरा जाएगा।

17:45 (IST) 13 Aug 2025

RSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025 LIVE: कितनी हैं रिक्तियां ?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राजस्थान राजस्व विभाग में 3,705 पटवारी पदों पर नियुक्ति करना है।

17:06 (IST) 13 Aug 2025

RSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025 LIVE: उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

1. उम्मीदवारों को पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध सरकारी फोटो वाला पहचान पत्र लाना होगा, जो आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि हो सकता है।

2. उम्मीदवारों को पटवारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड पर अपना एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर लाना अनिवार्य है।

3. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्टवॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

4. राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर जाकर रिपोर्ट करना होगा।

5. परीक्षा केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पहले बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद आने वाले वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

15:31 (IST) 13 Aug 2025

RSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025 LIVE: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड ?

स्टेप 1. RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर पर उपलब्ध “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. सामने खुली लिस्ट में मौजूद “Patwari 2025” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब सामने खुले ब्लैंक फील्ड में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 5. अब आपका पटवारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।

14:14 (IST) 13 Aug 2025

RSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025 LIVE: कितनी शिफ्ट में होगी राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा, जिसकी टाइमिंग इस प्रकार है।

पहली शिफ्ट- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

दूसरी शिफ्ट- दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

14:08 (IST) 13 Aug 2025

RSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025 LIVE: किन परीक्षा तिथियों के लिए जारी होगा एडमिट कार्ड ?

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड 13 से 17 अगस्त के बीच आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए किया जाएगा।

13:50 (IST) 13 Aug 2025

RSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025 LIVE: जनसत्ता पर भी मिलेगा राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

13:38 (IST) 13 Aug 2025

RSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025 LIVE: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कहां जारी होगा ?

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in और rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिसे यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके डाउनलोड किया जा सकता है।

13:36 (IST) 13 Aug 2025

RSSB Rajasthan Patwari Admit Card 2025 LIVE: राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड की लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी वक्त राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड प्रवेश पत्र को जारी कर देगा, जिसे डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।