रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एक्टिविटी आयोजित की है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार Indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार यहां जानें इस सरकारी नौकरी 2025 में आवेदन की तारीखों से लेकर चयन प्रक्रिया तक पूरी जानकारी।
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तिथि |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 22 जनवरी 2025 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 23 जनवरी 2025 |
अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
एडमिट कार्ड | परीक्षा से चार दिन पहले |
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये
एससी, एसटी, पीएच: 250 रुपये
सभी श्रेणी की महिला: 250 रुपये
फीस वापसी (स्टेज I परीक्षा में उपस्थित होने के बाद)
सामान्य: 400 रुपये
ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीएच: 250 रुपये
सभी श्रेणी की महिला: 250 रुपये
उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और अन्य शुल्क भुगतान मोड के माध्यम से ऑनलाइन ही करना होगा।
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या है ?
आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना 2025: आयु सीमा
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 01 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए शैक्षिक योग्यता
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10वीं/हाई स्कूल) स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और इसके साथ ही एनसीवीटी/एससीवीटी अनुमोदित संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र या एनएसी प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य है।
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए शारीरिक योग्यता
पुरुष | महिला |
35 किलोग्राम वजन को बिना वजन नीचे रखे एक बार में 02 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक उठाने और ले जाने में सक्षम होना चाहिए। एक बार में 04 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ने में सक्षम होना चाहिए। | 20 किलोग्राम वजन को बिना वजन नीचे रखे एक बार में 02 मिनट में 100 मीटर की दूरी तक उठाने और ले जाने में सक्षम होना चाहिए। एक बार में 05 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर दौड़ने में सक्षम होना चाहिए। |
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 में रिक्तियों का विवरण
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए रिक्त पदों की संख्या 32,438 है, जिनकी श्रेणीवार जानकारी इस प्रकार है।
पद का नाम | सामान्य | ईडब्ल्यूएस | ओबीसी | एससी | एसटी |
ग्रुप डी लेवल 1 | 13957 | 3101 | 8153 | 4699 | 2474 |
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 में ऑनलाइन आवेदन कैसे ?
Direct Link for Apply RRB Group D Recruitment 2025
स्टेप 1. आधिकारिक क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड वेबसाइट या मुख्य वेबसाइट Indianrailways.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध CEN 08/2024 ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें और मांगी गई जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
स्टेप 4. आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भरे गए फॉर्म और भुगतान फीस स्लिप का प्रिंटआउट निकालकर रखें।