RRB Railway Group D Exam Date 2018, Admit Card, Exam City, Center, http://www.rrb.gov.in, http://www.rrbcdg.gov.in, http://www.rrbald.gov.in: रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है। रेलवे ने ग्रुप डी के लिए परीक्षा की तारीख और केन्द्र का डिटेल्स आज जारी कर दिया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने सारी जानकारी वेबसाइट पर डाली है। परीक्षा कहां, किस दिन और कौन सी शिफ्ट में होगी, ये सारी चीजें आप RRB की वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं। ये जानकारियां अभ्यर्थी अपने रीजन (क्षेत्र) की आरआरबी वाली साइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको Initmation of Exam City, Date & Shift लिंक पर क्लिक करना होगा और लॉग इन करना होगा। इसके बाद आप परीक्षा केन्द्र और तारीख के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
17 सितंबर से परीक्षा की शुरुआत होगी। खास बात है कि पहली बार इसे कंप्यूटर आधारित (CBT) किया जा रहा है। लेकिन यह परीक्षा केंद्र पर जाकर ही देनी पड़ेगी। टेस्ट में पास होने वालों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा, जो कि परीक्षा का अगला चरण है।
RRB Group D Exam 2018: ग्रुप डी परीक्षा केंद्र, तारीख, मॉक टेस्ट और शिफ्ट डिटेल्स, यहां जानिए
पहले चरण के नतीजे आने के बाद इसकी तारीखें जारी होंगी। बता दें कि ग्रुप डी परीक्षा की प्रैक्टिस के लिए सोमवार (10 सितंबर) को मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक कर आप देख सकेंगे कि RRB Group CBT परीक्षा का स्वरूप कैसा होगा। कैसे आप कंप्यूटर पर प्रश्नों के जवाब दे सकेंगे। रेलवे इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी कर सकता है।
Highlights
RRB के शेड्यूल के मुताबिक सोमवार को मॉक टेस्ट लिंक ऐक्टिवेट हो जाएगा। मॉक टेस्ट अटेम्प्ट करने के लिए किसी भी वेबसाइट पर विजिट करें। ऐक्टिवेट होने पर आपको वेबसाइट पर मॉक टेस्ट लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। अपनी यूजर आईडी से लॉगइन करें। इसके बाद आप टेस्ट अटेम्प्ट कर सकते हैं।
परीक्षा में 25 सवाल मैथमैटिक्स से, 30 जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से, 25 जनरल साइंस से, जबकि 20 जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से पूछे जाएंगे।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट भी होगा। मेडिकल स्टैंडर्ड A-2, B-1, B-2 और C-1 में उम्मीदवार का हर प्रकार से फिजिकली फिट होना जरूरी है। विस्तृत मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट आप इस फोटो के जरिए समझ सकते हैं।
RRB Group D लेवल 1 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये का वेतन मिलेगा। साथ ही अन्य डियरेंसिस अलॉएंस भी उम्मीदवारों को मिलेंगे। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट पास करना होगा।
सभी चरणों का रिक्रूटमेंट प्रॉसेस पूरा होने के बाद ही RRBs सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को पोस्ट एलॉट करेगा। उम्मीदवारों के मेडिकल स्टैंडर्ड और वैकेंसी पोजिशन्स के हिसाब से रेलवे मेरिट लिस्ट तैयार करेगा।
परीक्षा कहां, किस दिन और कौन सी शिफ्ट में होगी, ये जानकारी उम्मीदवार RRB की वेबसाइट पर लॉगिन कर जान सकते हैं।वेबसाइट पर आपको 'Click here to know the Exam city and date intimation for candidates (Level-1 posts) of CEN 02/2018.' लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगइन करें।
अभी सिर्फ उन उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी, डेट और शिफ्ट की डिटेल्स जारी की गई हैं जिनकी परीक्षाएं 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित होंगी। अन्य उम्मीदवारों की डिटेल्स13 सितंबर 2018 को जारी की जाएंगी।
RRB शेड्यूल के मुताबिक 10 सितंबर 2018 यानी आज मॉक टेस्ट लिंक ऐक्टिवेट हो जाएगा। इसके जरिए परीक्षार्थी अपने एग्जाम की प्रैक्टिस कर सकते हैं। मॉक टेस्ट अटेम्प्ट करने के लिए लॉगइन करें RRB वेबसाइट पर।
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में हर परीक्षार्थी को कुल 100 प्रश्न हल करने होंगे। इसमें 25 सवाल गणित के होंगे। 25 सवाल सामान्य बुद्धि और तर्क के होंगे। सामान्य विज्ञान के 25 सवाल होंगे और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के भी 25 सवाल पूछे जाएंगे।
रेलवे की ग्रुप डी की ये परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर पर आधारित होगी। परीक्षा के लिए हर विद्यार्थी को 90 मिनट मिलेंगे। लेकिन दिव्यांग छात्रों को 120 मिनट दिए जाएंगे। प्रत्येक विद्यार्थी से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी एग्जाम को पास करने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक लाने होंगे।
आरआरबी की ओर से ग्रुप डी लेवल 1 में लगभग 63 हजार पदों पर भर्तियां होंगी। बोर्ड ने इस संबंध में छह सितंबर को ग्रुप डी परीक्षा का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया था। लेवल 1 पदों पर नियुक्ति के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 17 सितंबर से शुरू होगी।
रेलवे ने SC/ST उम्मीदवारों के लिए खास इंतजाम किया है। 10 सितंबर से SC/ST कैंडिडेट ट्रेन ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि यह सिर्फ यात्रा प्रबंध के लिए है, कृपया इसे एडमिट कार्ड न समझें। कैंडिडेट्स को सीबीटी परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 40 नंबर लाने होंगे। ओबीसी उम्मीदवार के लिए ये क्वालिफाइंग मार्क्स 30 प्रतिशत है, जबकि एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी के लिए 25 प्रतिशत निधारित किये गये हैं।
आपने जो तैयारी की है, उसे दोबारा सरसरी निगाह से पढ़ें। रिवाइज करें। आप यह काम बचे हुए हफ्ते (10-16 सितंबर तक) में कर सकते हैं। मॉक टेस्ट को भी अपनी तैयारी के हिस्से के रूप में लें। हर टेस्ट के बाद अपना आंकलन करें कि कहां क्या कमी रह गई और कैसे उसे दुरुस्त कर सकते हैं। आपको इस प्रक्रिया में अपने कमजोर प्वॉइंट्स पता लगेंगे। सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान काफी अहम विषय हैं, लिहाजा इनकी तैयारी-रिवीजन में किसी प्रकार की कमी न रखें।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र तथा परीक्षा तारीख के बारे में आरआरबी के संबंधित जोन/डिवीजन की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करने के लिए 9 सितंबर 2018 से 14 दिसंबर 2018 की शाम 5 बजे तक लॉग इन कर सकते हैं।
SC/ST उम्मीदवार 10 सितंबर से ट्रेन ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह सिर्फ यात्रा प्रबंध के लिए है, इसे एडमिट कार्ड न समझें।
परीक्षा लिखने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न मल्टिपल चॉइस टाइप (MCQ) होंगे। गलत उत्तर देने के 1/3 अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले फिजिकल टेस्ट के लिए चुने जाएंगे।
PET यानी शारीरिक परीक्षा पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
कुल 62,907 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। CBT परीक्षा देने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा में 10वीं के पाठ्यक्रम के गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों से जुड़े प्रश्न होंगे। इसे क्वॉलिफाई करने वाले PET यानी शारीरिक परीक्षा देंगे। यह अनिवार्य है।
भारतीय रेलवे ने ने ग्रुप C के 26,502 और ग्रुप D के 62,907 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए 2 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। रेलवे को आवेदन की छंटनी करने में काफी समय लगा था।
CBT परीक्षा का पासिंग प्रतिशत विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग होगा। अनारक्षित वर्ग के लिए यह 40 प्रतिशत, OBC के लिए 30 प्रतिशत, SC श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत और ST श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत मार्क्स परीक्षा पास करने के लिए अनिवार्य है।
ग्रुप डी के परीक्षार्थियों के लिए मॉक लिंक 10 सितंबर को जारी होगा। इसके जरिये आप ये पता कर सकेंगे कि RRB ग्रुप D का CBT परीक्षा का फॉर्मेट कैसा होगा। आपको कम्प्यूटर पर प्रश्नों का जवाब कैसे देना है।
RRB Group D की परीक्षा 17 तारीख से शुरू होगी। 10 सितंबर को उसके लिए मॉक टेस्ट के लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे।
ग्रुप डी की इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। मसलन अगर आपके तीन सवाल के जवाब गलत हुए, तो 1 अंक काट लिया जाएगा।
17 तारीख से परीक्षा की शुरुआत होगी। 10 सितंबर को उसके लिए मॉक टेस्ट के लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे, जबकि परीक्षा से ठीक चार दिनों पहले एड्मिट कार्ड जारी होंगे। यानी 13 सितंबर को एड्मिट कार्ड जारी हो सकता है।
सबसे पहले स्मार्टफोन पर ब्राउजर ओपन करें। फिर परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी के लिए अपने रीजन वाला RRB वेबसाइट लिंक खोलें। साइट खुलने के बाद होमपेज पर परीक्षा की जगह (Exam City), दिनांक (Date) और पाली (Shift) के लिंक पर क्लिक करें। यहां कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी, जिन्हें भर दें। परीक्षा का टाइम टेबल, केंद्र और शिफ्ट की डीटेल्स आपके सामने होंगी।
रेलवे की साइट indianrailways.gov.in पर जाएं। फिर अपने रीजन (क्षेत्र) को चुनें। RRB Group D Admit Card का लिंक खोलें। आपसे यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और कुछ अन्य जानकारियां पूछी जाएंगी। इन्हें भरने के बाद आपका एड्मिट कार्ड खुल जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा से जुड़ी जानकारियां पता लगाने का दूसरा तरीका भी है। आप आरआरबी की विभिन्न साइट पर जा कर यह पता लगा सकते हैं कि परीक्षा कहां, किस पाली में और किस दिन होगी। आपको इसके लिए आआरबी अहमदाबाद, आरआरबी अजमेर, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी बेंगलुरू, आरआरबी भोपाल, आरआरबी भुवनेश्वर, आरआरबी बिलासपुर, आरआरबी चंडीगढ़, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी गोरखपुर, आरआरबी गुवाहाटी, आरआरबी जम्मू, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी मालदा, आरआरबी मुंबई, आरआरबी मुज्जफरनगर, आरआरबी पटना, आरआरबी रांची, आरआरबी सिकंदराबाद, आरआरबी सिलीगुड़ी और आरआरबी तिरुवनंतपुरम के लिंक्स पर जाना होगा।
परीक्षा में 100 सवाल आएंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए कुल 90 मिनट मिलेंगे। वहीं, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 120 मिनट की मोहलत दी जाएगी।
परीक्षा से जुड़े डीटेल्स जारी होने के बाद अचानक आरआरबी के डायरेक्ट लॉग इन लिंक पर भारी ट्रैफिक (यूजर्स) आ गया। यही वजह है कि कुछ देर के लिए साइट के पेज पर यह संदेश लिख कर आने लगा था। संदेश में हिदायत दी गई कि कुछ देर बाद पेज को खोला जाए।
अभ्यर्थी दो तरीकों से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की जानकारी पाने के लिए दो लॉग इन लिंक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहला डायरेक्ट लिंक है। मगर हेवी ट्रैफिक (यूजर्स) होने के कारण यह लिंक खुला नहीं।
रेलवे ग्रुप D 2018 के परीक्षा प्रारूप में CBT या कंप्यूटर आधारित टेस्ट के एक चरण के बाद PET परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 15 भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु) में आयोजित की जाएगी।
अपने RRB की वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको एग्जाम लिस्ट का एक लिंक मिलेगा। इसपर क्लिक करने पर जो वेबपेज खुलेगा, उसपर आपसे यूजर आईडी और पासवर्ड मांगा जाएगा। जानकारी भरने के बाद एंटर करने पर आपको आपके परीक्षा केंद्र, तिथि और शिफ्ट की जानकारी पता चल जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को नियोक्ता से उनके दस्तावेज सत्यापन की तारीख के समय एनओसी दिखानी होगी, जिसमें असफल रहने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। सभी दस्तावेजों पर उम्मीदवारों के हस्ताक्षर पहचान योग्य होने चाहिए, चाहे अंग्रेजी में या हिंदी में।
परीक्षा के समय अभ्यर्थी को अपना ओरिजनल आईडी प्रूफ एक फोटोकॉपी के साथ लाना होगा। बिना आईडी प्रूफ के अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। एससी/ एसटी उम्मीदवार 10 सितंबर से ट्रेन ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह सिर्फ यात्रा प्रबंध के लिए है, इसे एडमिट कार्ड ना समझा जाए।
भारतीय रेल ने ग्रुप C के 26,502 और ग्रुप D के 62,907 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। दो करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन दिए थे। रेलवे को आवेदन की छंटनी करने में काफी समय लगा था।
रेलवे में ग्रुप C और ग्रुप D में करीब 90,000 पदों पर भर्तियां होनी हैं। लोको पायलट/टेक्निशियन के इनमें कुल 26,502 पदों पर भर्तियां होंगी। लोको पायलट के 17,673 और टेक्निशियन के 8829 पद शामिल हैं। वहीं, रेलवे रिक्रटमेंट बोर्ड CPC पे मेट्रिक्स लेवल- 1 के 62,907 पदों पर नियुक्ति होगी। वहीं, हाल ही में RPF में 9500 पदों पर और रेलवे में L1 व L2 में भी 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ था।
परीक्षा में मैथमैटिक्स से 25 सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। इसमें नंबर सिस्टम, बोडमास, दशमलव, फ्रैक्शन, LCM, HCF, प्रतिशत, मानकीकरण, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और मिश्रित ब्याज, प्रॉफिट एंड लॉस, अलजेब्रा, ज्यामिति और ट्रिग्नोमेट्री, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वेयर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी आदि टॉपिक से जुड़े सवाल होंगे।
पीईटी क्वालिफाई करने के लिए महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। 1000 मीटर की दौड़ पांच मिनट 40 सेकेंड में समाप्त करनी होगी। आखिरी में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
PET क्वॉलिफाई करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी दो मिनट में पूरी करनी होगी। हजार मीटर की दौड़ भी चार मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
सबसे पहले RRB की साइट (rrbcdg.gov.in) पर जाएं। फिर होम पेज पर RRB Exam Admit Card का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें। आगे नया पेज खुलेगा। उम्मीदवार को इस जगह रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना पड़ेगा। लॉग इन के बाद एड्मिट कार्ड के टैब पर जाएं। क्लिक करने के बाद कार्ड सामने होगा। डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।