RRB Railway Group D Answer Key Result 2018-2019: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB ने 1.89 करोड़ कैंडिडेट्स के लिए आंसर की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अब रिजल्ट का इंतजार है, लेकिन रिजल्ट आने में थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि RRB ने उत्तर कुंजी जारी करने के बाद कैंडिडेट्स से आपत्तियां मांगी हैं। मतलब अगर किसी कैंडिडेट को लगता है कि उत्तर कुंजी में किसी सवाल का जवाब गलत है तो वह सबूत के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

आपत्तियां 19 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का समाधान होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिजल्ट के फरवरी में आने की उम्मीद है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को केवल अंग्रेजी में आपत्ति दर्ज करनी होगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत की गई आपत्ति दर्ज करने के लिए भुगतान किया गया शुल्क केवल तभी वापस किया जाएगा जब उनका जवाब पैनल द्वारा सही पाया जाएगा।

Live Blog

RRB Group D Result 2018-2019 Date LIVE Updates:

Highlights

    14:58 (IST)16 Jan 2019
    आरआरबी में इस आधार पर हो सकती है कट-ऑफ

    विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रत्येक क्षेत्र का अपना कट-ऑफ है। श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ दी जा सकती है। सामान्य श्रेणी: 40 फीसदी ओबीसी और एससी: 30% अंक या अधिक एसटी उम्मीदवार: 25% अंक पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 2% की छूट दी जा सकती है।

    14:38 (IST)16 Jan 2019
    PET : ये हैं महिला उम्‍मीदवारों के लिए मानक

    महिला उम्मीदवारों के लिए PET में एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। वहीं पांच मिनट 40 सेकेंड में 1,000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

    13:00 (IST)16 Jan 2019
    जानिए कितना करना होगा पेमेंट

    आपत्ति जताए जाने के बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी। आप जितने प्रश्नों पर आपत्ति जताएंगे, उतनी पेमेंट करनी होगी। जैसे चार प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति जताएंगे तो 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

    12:33 (IST)16 Jan 2019
    आपत्ति दर्ज कराने में यह आईडी भी बतानी होगी

    आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्न का आईडी का जिक्र करना होगा। इसके अलावा अगर किसी ऑप्शन के प्रति कोई आपत्ति है तो उसके लिए भी आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है।

    12:17 (IST)16 Jan 2019
    जानिए किस अकाउंट में आएंगे रिफंड के पैसे

    आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई गई तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे अन्यथा नहीं। पैसे उसी अकाउंट में रिफंड होंगे जिससे वह ऑनलाइन ट्रांसफर होंगे।

    09:36 (IST)16 Jan 2019
    इन कैंडिडेट्स को नहीं होगी फीस रिफंड

    कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही निकली तो उन्हें ये फीस रिफंड कर दी जाएगी। वहीं, यदि इसे खारिज कर दिया जाता है तो रिफंड नहीं मिलेगा। आरआरबी ने 63 हजार पदों पर रिक्रूटमेंट किया था। वहीं, करीब 1.90 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

    09:14 (IST)16 Jan 2019
    दूसरे चरण की भी होगी परीक्षा

    ग्रुप डी की पहले चरण की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। ग्रुप डी की परीक्षा देशभर के 400 केंद्रों में हुई थी। ग्रुप डी के पदों पर 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

    08:50 (IST)16 Jan 2019
    RRB Group C के सेकंड स्टेज सीबीटी में नहीं होगा ये झंझट, कैंडिडेट्स को राहत

    फर्स्ट स्टेज सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को सेकेंड स्टेज सीबीटी के लिए बुलाया जा रहा है। दूसरे स्टेज की सीबीटी में 2 पेपर होंगे। पेपर A जो कॉमन पेपर होगा और सभी उम्मीदवारों को देना होगा। जबकि पेपर B ट्रेड के आधार पर होगा। फर्स्ट की तरह सेकेंड स्टेज सीबीटी में भी नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी।

    08:33 (IST)16 Jan 2019
    RRB Group C का मॉक टेस्ट लिंक एक्टिवेट

    आरआरबी ग्रुप सी एएलपी व टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर मॉक लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवार देख सकते हैं कि उनका प्रश्न पत्र कैसा आएगा और उन्हें किस तरह से प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

    08:15 (IST)16 Jan 2019
    RRB Group D Result 2018-2019 Date LIVE Updates: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष का ये था बयान

    कुछ माह पहले रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने कहा था कि भारतीय रेलवे मार्च-अप्रैल 2019 तक 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा। रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

    07:22 (IST)16 Jan 2019
    RRB Group D Result 2018-2019 Date LIVE Updates: एग्जाम पास करने के बाद पीटीई में ये भी करना होगा

    जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)पुरुष उम्मीदवारों के लिए- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। वहीं चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

    07:22 (IST)16 Jan 2019
    RRB Group D Result 2018-2019 Date LIVE Updates: एग्जाम पास करने के बाद पीटीई में ये भी करना होगा

    जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे, उन्हें पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी)पुरुष उम्मीदवारों के लिए- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। वहीं चार मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

    22:24 (IST)15 Jan 2019
    रेलवे की बड़ी भर्तियां

    रेलवे ने हाल ही में कई जगहों पर अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। RRB 14033 Junior Engineer और Assistant पदों पर भर्ती करेगा। इनके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। South Western Railway ने कुल 1074 Senior Technical Associates, Junior Technical Associates, Stenographers और Apprentices पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

    21:31 (IST)15 Jan 2019
    अंग्रेजी में दर्ज करानी होगी आपत्ति

    उम्मीदवारों को केवल अंग्रेजी में आपत्ति दर्ज करनी होगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति के लिए भुगतान किया गया शुल्क तभी वापस किया जाएगा जब उनका जवाब पैनल द्वारा सही पाया जाएगा।

    20:23 (IST)15 Jan 2019
    ...तो वापस नहीं मिलेंगे पैसे

    यदि दर्ज करवाई गई आपत्ति गलत पायी जाती है तो आवेदन के समय जमा किए गए पैसे वापस नहीं होंगे। 

    19:45 (IST)15 Jan 2019
    आपत्ति सही होने पर वापस हो जाएगी फीस

    अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज करायी गई आपत्तियां यदि सही पायी जाती है तो उनके द्वारा 50 रुपये प्रति आपत्ति की दर से दिए गए पैसे वापस कर दिए जाएंगे। 

    19:22 (IST)15 Jan 2019
    आपत्ति दर्ज कराने पर जमा करनी होगी फीस

    आंसर की से मिलान करने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी किसी तरह की आपत्ति दर्ज करवाना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए फीस जमा करना होगा। प्रत्येक आपत्ति पर 50 रुपये देने होंगे। 

    18:13 (IST)15 Jan 2019
    जान लें फीस से जुड़ी यह बात

    रेलवे भर्ती बोर्ड केवल उन अभ्यर्थियों की आपत्ति शुल्क (फीस) वापस करता है, जिनकी आपत्ति स्वीकार कर ली जाती है। जिन अभ्यर्थियों की आपत्ति आरआरबी ने खारिज कर दी, उन्हें कोई रिफंड नहीं मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों की आपत्ति को वैध माना जाएगा, उन्हें ही बोर्ड द्वारा सूचित किया जाएगा। एक सवाल पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।

    17:50 (IST)15 Jan 2019
    इस तारीख से शुरू हुई थी परीक्षा

    रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिये इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब इन सभी उम्मीदवारों को तीन महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चली ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा की रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है।

    17:29 (IST)15 Jan 2019
    यहां से डाउनलोड करें आंसर-की

    आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले अपने क्षेत्र की आरआरबी की रीजनल वेबसाइट में जाएं। इसके बाद CBT Level-1 CEN-02/2018 Answer Key लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद कैंडिडेट अपना यूजर आईडी, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड डालकर वेबसाइट में लॉग इन करें। इतना करते ही आंसर-की छात्रों के सामने होगा।

    16:51 (IST)15 Jan 2019
    आंसर की जारी, इस दिन आएगा रिजल्ट

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी हैं। आंसर की जारी होने के बाद अधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की डाउनलोड करने का लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा मं भाग ले चुके उम्मीदवार अपने क्षेत्र की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

    16:31 (IST)15 Jan 2019
    आंसर की के बाद इस चीज का लिंक भी हुआ सक्रिय

    आरआरबी ग्रुप डी की आसंर-की जारी होने के बाद वेबसाइट पर उससे संबंधित लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी वहां पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। एक्सपर्ट टिपः लगातार आरआरबी की वेबसाइट को चेक करते रहें।

    16:04 (IST)15 Jan 2019
    आरआरबी भर्ती 2019: आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं

    10 वीं पास के लिए 3,553 रिक्तियां, यहां देखें- 10 वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए, भारतीय रेलवे में एक अवसर है। हाल ही में एक भर्ती अधिसूचना में, पश्चिम रेलवे विभिन्न क्षेत्रों में 3,553 अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित कर रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - wr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    15:41 (IST)15 Jan 2019
    RRB की रीजनल साइट्स पर भी देख पाएंगे रिजल्‍ट

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी के पदों के लिए सितंबर-दिसंबर 2018 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का आयोजन कराया था। परीक्षा का परिणाम 11 जनवरी को आएगा। इस बात की पुष्टि IRCTC के कार्यकारी निदेशक अंगराज मोहन ने की थी। रिजल्ट आने के बाद उसे आरआरबी की विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकेगा।

    15:17 (IST)15 Jan 2019
    बहुत ध्यान से करना होगा ये काम

    कैंडिडेट्स आरआरबी की वेबसाइट पर अपने अकाउंट में लॉगिन करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसके साथ सपोर्टिग डॉक्यूमेंट्स लगाना न भूलें। सबूत के बिना आपत्ति को दर्ज नहीं किया जाएगा।

    14:33 (IST)15 Jan 2019
    19 जनवरी को इस समय तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

    अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति कोई आपत्ति है तो वह उसे ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकता है। ये आपत्ति 14 जनवरी शाम 5 बजे से 19 जनवरी रात 11:59 बजे तक दर्ज करवाई जा सकेगी। 19 जनवरी के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

    13:49 (IST)15 Jan 2019
    आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2018: श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ

    विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रत्येक क्षेत्र का अपना कट-ऑफ है। नीचे श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ दिया गया हैसामान्य श्रेणी: 40 फीसदी ओबीसी और एससी: 30% अंक या अधिक एसटी उम्मीदवार: 25% अंक पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 2% की छूट दी जा सकती है।

    13:21 (IST)15 Jan 2019
    दूसरे चरण की भी होगी परीक्षा

    ग्रुप डी की पहले चरण की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा (RRB Exam) 17 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चली थी। ग्रुप डी की परीक्षा देशभर के 400 केंद्रों में हुई थी। ग्रुप डी के पदों पर 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

    12:55 (IST)15 Jan 2019
    63 हजार पदों के लिए इतने उम्मीदवारों ने दिया था एग्जाम

    इन सभी उम्मीदवारों को तीन महीने तक देश के विभिन्न केंद्रों पर चली ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट के जारी होने का इंतजार है। आंसर की जारी हो गई है आज 14 जनवरी से 19 जनवरी तक इसमें आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी कैंडिडेट्स को समय दिया जाएगा।

    12:31 (IST)15 Jan 2019
    जल्द जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट

    उत्तर कुंजी जारी होने के करीब 15 दिनों बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। पीईटी परीक्षा का शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी होगा। उम्मीदवार किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 7 दिन का समय दिया जाएगा।

    12:15 (IST)15 Jan 2019
    इन कैंडिडेट्स को नहीं होगी फीस रिफंड

    कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही निकली तो उन्हें ये फीस रिफंड कर दी जाएगी। वहीं, यदि इसे खारिज कर दिया जाता है तो रिफंड नहीं मिलेगा। आरआरबी ने 63 हजार पदों पर रिक्रूटमेंट किया था। वहीं, करीब 1.90 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

    11:56 (IST)15 Jan 2019
    यह है मिलान करने का आसान तरीका

    आंसर-की में वो प्रश्न पत्र है जो कि उम्मीदवार के सीबीटी में आया था। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ऑप्शन पर ग्रीन राइट का निशान लगाया है जो प्रश्न का सही उत्तर है। दाहिने तरफ में वो ऑप्शन भी लिखा है जिस पर उम्मीदवार ने निशान लगाया था। ये भी लिखा गया है कि उम्मीदवार ने कोई प्रश्न अटेंप्ट किया या नहीं।

    11:28 (IST)15 Jan 2019
    इस तारीख को आएगा रिजल्ट

    आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट 13 फरवरी को आएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

    10:46 (IST)15 Jan 2019
    जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

    अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर के प्रति कोई आपत्ति है तो वह उसे ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करवा सकता है। ये आपत्ति 14 जनवरी शाम 5 बजे से 19 जनवरी रात 11:59 बजे तक दर्ज करवाई जा सकेगी। 19 जनवरी के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।