RRB Railway Group D Admit Card 2018, Exam Date 2018, Center: RRB Railway Group D Admit Card 2018, Exam Date, Center: Railway Recruitment Board (RRB) गुरुवार को RRB Group D Level 1 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के एडमिट कार्ड आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट विभिन्न RRB वेबसाइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट http://www.rrbahmedabad.gov.in; http://www.rrbajmer.gov.in; http://www.rrbald.nic.in; http://www.rrbbpl.nic.in या अन्य किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको “CBT for Level 1 posts under CEN 02/2018” एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी डिटेल्स सबमिट कर लॉगइन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

RRB Group D Admit Card 2018: जारी हुए एडमिट कार्ड, इन वेबसाइट्स से करें डाउनलोड

RRB Railway Group D Admit Card 2018, Exam Date, Center, Pattern, City Details Released at www.rrbcdg.gov.in, www.rrb.gov.in: Check them here

17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होने वाली ग्रुप डी की परीक्षाओं के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने मॉक टेस्ट लिंक भी जारी कर दिया है, जिसकी मदद से अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। तैयारियों के मद्देनजर मॉक टेस्ट आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। इससे आप परीक्षा में समय प्रबंधन से लेकर प्रश्नों के जवाब देने की आपकी गति में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं।

Live Blog

RRB Railway Group D Admit Card 2018, Exam Date, Center Details | Follow UPDATES in English Here

21:38 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: इस बात का रखें विशेष ध्यान

ग्रुप डी (RRB Group D) की इस परीक्षा के सीबीटी में निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे यानी तीन गलत जवाब पर एक अंक कट जाएंगे।

21:06 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: Sample Questions

भारत में न्यायपालिका है-

1) स्वतंत्र
2) संसद के अधीन
3) राष्ट्रपित के अधीन
4) प्रधानमंत्री के अधीन

20:42 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: Sample Questions

विश्व के प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक कौन-सा देश है?

1) थाईलैंड
2) इंडोनेशिया
3) भारत
4) मलेशिया

20:00 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: Sample Questions

सजीव व निर्जीव के मध्य संयोजक कड़ी क्या है?

1) जीवाणु
2) विषाणु
3) प्रोटोजोआ
4) माइकोप्लाज्मा

19:24 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: Sample Questions

इनमें से कौन आउटपुट डिवाइस है?

1) CPU
2) LLU
3) VDU
4) RAS

18:59 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: Sample Questions

सिक्योरिटी पेपर मिल कहां स्थित है?

1) नासिक
2) होशंगाबाद
3) नेपानगर
4) बस्तर

18:35 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: Sample Questions

स्वराज दल के संस्थापकों में कौन थे?

1) महात्मा गांधी
2) मोतीलाल नेहरू
3) जवाहलाल नेहरू
4) बिपिन चंद्र पाल

18:19 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: Sample Questions

विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है?

1) भारत
2) चीन
3) अमेरिका
4) जापान

17:57 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: Sample Questions

भिन्न-भिन्न तारों के भिन्न-भिन्न रंग निम्नलिखित में से किसकी विविधता के कारण होते हैं?

1) तापमान
2) दाब
3) घनत्व
4) विकिरण

17:43 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: कम्प्यूटर पर बेस्ड होगी परीक्षा

ग्रुप डी की परीक्षा (RRB Exam) पहली बार कम्प्यूटर बेस्ड होगी। परीक्षा (RRB Exam) में मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाएंगे।

17:12 (IST)15 Sep 2018
RRB Group C Exam: अटेंडेंस

RRB Group C ALP/Technicians परीक्षा का अटेंडेंस रिकॉर्ड 76.76 फीसद रहा था। 47 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। बता दें ALP और Technicians पदों के लिए लगभग 1.5 करोड़ आवेदन मिले थे।

16:41 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: इस बात का रखें विशेष ख्याल

ग्रुप डी (RRB Group D) की इस परीक्षा के सीबीटी में निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे यानी तीन गलत जवाब पर एक अंक कट जाएंगे।

16:03 (IST)15 Sep 2018
इन चीजों का रखें खास ध्यान

ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन आरआरबी कराएगा। परीक्षा केंद्र पर उस दौरान अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अलावा धातु के कड़े, चूड़ियां, बेल्ट और ब्रेसलेट आदि भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

15:20 (IST)15 Sep 2018
ऐसे देखें अपना शेड्यूल

परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले ही जारी किए जाएंगे। अपना शेड्यूल देखने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले RRB की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

14:42 (IST)15 Sep 2018
हेल्प डेस्क लिंक से दूर करें कंप्यूटर आधारित परीक्षा की दिक्क्तें

मॉक टेस्ट के साथ ही आरआरबी ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए हेल्प डेस्क लिंक भी जारी किया है। इसके जरिए उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा को लेकर अपनी दिक्कतें दूर कर सकते हैं।

14:06 (IST)15 Sep 2018
इस तरह आ सकते हैं प्रशन

RRB Group D Exam Sample Questionsकिस खेल के साथ ग्रैंड स्लैम का संबंध है?A) हॉकीC) क्रिकेटB) बॉस्केटबॉलD) लॉन टेनिस उत्तर: D

12:53 (IST)15 Sep 2018
परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग

RRB Group D Level 1 की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। इसके तहत 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक काटा जाएगा।

12:24 (IST)15 Sep 2018
17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2018 तक चलेंगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ अपना एक फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना न भूलें। RRB Group D परीक्षा 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2018 तक चलेंगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने मॉक टेस्ट लिंक भी ऐक्टिवेट कर दिया है।

11:41 (IST)15 Sep 2018
तैयारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

1- अधिक से अधिक सवालों को हल करने का प्रयास करें। 2- सबसे पहले उन सवालों को हल करें, जिनके जवाब आपको आते हैं। 3- पेपर हल करने के बाद एक बार सरसरी निगाह अपने उत्तरों पर जरूर मार लें। 4- प्रैक्टिस के दौरान अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का आकलन जरूर करें। 5- सॉल्व पेपर्स में प्रश्नों के जवाबों के लिए दिए गए उत्तर का कारण भी समझें।

11:03 (IST)15 Sep 2018
10 सितंबर, 2018 को हुआ था RRB Mock Test लिंक जारी

17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होने वाली इस परीक्षा के लिए करीब एक करोड़ 90लाख लोगों ने आवेदन किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 10 सितंबर, 2018 को RRB Mock Test लिंक जारी किया था, जिसकी मदद से कैंडिडेट्स पेपर की तैयारी कर सकते हैं।

10:36 (IST)15 Sep 2018
बिना आईडी प्रूफ नहीं बनेगा काम

परीक्षा के समय अभ्यर्थी को अपना ओरिजनल आईडी प्रूफ एक फोटोकॉपी के साथ लाना होगा। बिना आईडी प्रूफ के अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। एससी/ एसटी उम्मीदवार 10 सितंबर से ट्रेन ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड कर सकेंगे।

10:15 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Admit Card - एसे करें डाउनलोड

रेलवे भर्ती बोर्ड आज ग्रुप डी (RRB Group D) के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB Group D Admit Card) जारी हो गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉग इन कर डाउनलोड कर सकते हैं।

09:56 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Recruitment 2018: फिजिकल टेस्ट

PET- फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। चलिए अब जानते हैं सभी वेबसाइट्स के नाम।

06:25 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: Sample Questions

विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?

A) 24 दिसंबर
B) 4 अक्टूबर
C) 27 सितंबर
D) 6 सितंबर

उत्तर: 27 सितंबर

06:24 (IST)15 Sep 2018
RRB Group D Exam: Sample Questions

किस खेल के साथ ग्रैंड स्लैम का संबंध है?

A) हॉकी
C) क्रिकेट
B) बॉस्केटबॉल
D) लॉन टेनिस

उत्तर: D

23:22 (IST)14 Sep 2018
RRB Group D Exam: CBT में होगी निगेटिव मार्किंग

ग्रुप डी (RRB Group D) की इस परीक्षा के सीबीटी में निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे यानी तीन गलत जवाब पर एक अंक कट जाएंगे।

22:00 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Exam: फरवरी 2018 में जारी हुआ था नोटिफिकेशन

भारतीय रेलवे ने फरवरी 2018 में ALP और Technicians पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन CEN 01/2018 में 26 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान हुआ था। 1 अगस्त को पदों की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया गया था।

21:02 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C ALP/Technicians: लाखों की तादाद में मिले थे आवेदन

ALP और Technicians पदों के लिए बड़ी तादाद में आवेदन मिले थे। आवेदन लाखों की तादद में मिले थे। लगभग 1.33 लाख आवेदन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए थे।

20:35 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: इस साल रेलवे की बड़े पैमाने पर भर्ती

भारतीय रेलवे इस साल बड़ी तादाद में कई पदों पर भर्ती कर रहा है। रेलवे ग्रुप सी और ग्रुप डी में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। साथ ही RPF में 9500 पदों पर और रेलवे में L1 व L2 में भी 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती होनी है।

20:08 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: PART A सिलेबस

PART A की सिलेबस की बात करें तो इसमें बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग, गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग Part A में स्कोर किए गए मार्क्स के आधार पर की जाएगी।

19:30 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Exam: ग्रुप सी की भर्ती परीक्षाएं

RRB Group C में ALP और Technicians के लगभग 60 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए परीक्षाएं 9 अगस्त से 4 सितंबर 2018 के बीच आयोजित हुई थी। परीक्षा के एडमिट कार्ड 5 अगस्त को जारी किए गए थे।

18:58 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: प्रवेश पत्र यहां से करें डाउनलोड

उम्‍मीदवार को सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद यहां होम पेज पर RRB Exam Admit Card का लिंक दिखाई देगा। यहां से आप प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

18:37 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऐसा होगा फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट देंगे। यह टेस्ट पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी

17:30 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: PART B एग्जाम

इस परीक्षा में उम्मीदवारों को 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा। PART B परीक्षा क्वॉलिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को 35 फीसदी मार्क्स हासिल करने होंगे।

17:00 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स का विस्तृत सिलेबस

जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स में स्पोर्ट्स, टेक्नोलॉजी, कल्चर, पर्सनालिटीज, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से सवाल पूछा जाएंगे।

16:28 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: PART A General Intelligence and Reasoning विस्तृत सिलेबस

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग में एनालॉजीज, वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय परिचालन, रिश्ते,शब्दावली, जम्बलिंग, डेटा व्याख्या और क्षमता, निष्कर्ष और निर्णय लेने, समानताएं और मतभेद, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशा-निर्देश, वक्तव्य - तर्क और धारणा इत्यादि टॉपिक्स से जुड़े सवाल होंगे।

16:08 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: PART A Basic Science and Engineering का विस्तृत सिलेबस

बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय से इंजीनियरिंग ड्रॉइंग्स (प्रोजेक्शन्स, व्यूज, लाइन, जियोमेट्रिक फिगर्स, सिम्बोलिक रीप्रेजेंटेशन), यूनिट्स, मापन, मास वजन और घनत्व, कार्य शक्ति और ऊर्जा, गति और वेग, गर्मी और तापमान, मूल बिजली, लीवर और सरल मशीनें, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य, पर्यावरण शिक्षा, आईटी साक्षरता आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

15:52 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: जानिए PART A का विस्तृत सिलेबस

गणित विषय से जिन टॉपिक्स पर सवाल पूछे जाएंगे उनमें संख्या प्रणाली, बोडामा, दशमलव, अंश, एलसीएम, एचसीएफ, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, मासिक धर्म, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और परिसर ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वायर रूट, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी शामिल होंगे।

15:06 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: PART A परीक्षा का पासिंग क्राइटेरिया

इसे पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, OBC उम्मीदवारों को 30%, SC उम्मीदवारों को 30% और ST उम्मीदवारों को 25% मार्क्स हासिल करने होंगे। इस पासिंग परसेंटेज से दिव्यांग उम्मीदवारों को 2 फीसदी की रियायत मिलेगी।

15:01 (IST)14 Sep 2018
RRB Group C Second Stage CBT Exam: दूसरे चरण की भर्ती परीक्षा

पहले चरण का CBT पास करने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण का CBT देंगे। यह परीक्षा दो हिस्सों में, Part A और Part B में विभाजित होगा। Part A के प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं Part B में 75 प्रश्न होंगे जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों के पास 60 मिनट का समय होगा।