RRB NTPC Exam Result Merit List: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC Exam 2016 के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने इसी साल एग्जाम करवाए थे। नतीजे सभी जोन के एक साथ घोषित किए गए हैं। एग्जाम के बाद से उम्मीदवार काफी वक्त से नतीजों का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। नतीजे रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। नतीजे देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। हर एक जोन की वेबसाइट पर नजीते जारी किए गए हैं।

इस एग्जाम के नतीजों को लेकर मीडिया में कई रिपोर्ट्स आई थीं। रेलवे भर्ती बोर्ड को भी काफी बार नतीजों को लेकर सफाई देनी पड़ी थी। इस एग्जाम में 50 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में रेलवे भर्ती बोर्ड का कहना था कि उम्मीदवारों की भारी संख्या की वजह से नतीजों में देरी हो रही थी।

ऐसे करें चेक- सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Written Exam Results – 07-12-2016 03/2015 CEN No. 03/2015 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। फाइल में एग्जाम पास करने वालों की लिस्ट दी हुई हैं। वहां पर अपने रोलनंबर से अपना परिणाम देख सकते हैं।

कुछ जोन जैसे इलाहाबाद और तिरुवनंतपुरम ने नजीते पहले घोषित कर दिए थे, जबकि कुछ घोषित करने वाले थे। आरआरबी ने यह सुनिश्चित किया था कि सभी जोन एक ही दिन रिजल्ट घोषित किए जाएं। तिरुवनंतपुरम बोर्ड ने नतीजे घोषित करने के एक दिन बाद ही नतीजे हटा लिए थे। अधिकारी ने सफाई दी थी, ‘तिरुवनंतपुरम बोर्ड सहित कुछ आरआरबी की वेबसाइट प्राइवेट सर्वर पर चल रही हैं। हम लोग सभी आरआरबी की वेबसाइट एनआईसी सर्वर पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। 17 नवंबर को हम लोग वेबसाइट की टेस्टिंग कर रहे थे, तभी अस्थाई तौर पर वेबसाइट पर डाटा अपलोड किया गया था। फाइनल रिजल्ट आने अभी बाकी हैं।’

इस एग्जाम के लिए 93 लाख उम्मीदवारों ने एप्लाई किया था। इनमें से 56 लाख उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था। एग्जाम मार्च और अप्रैल में करवाए गए थे और अंसर-की और ऑब्जेक्शन ट्रैकर अगस्त में जारी किया गया था।

आरआरबी से संबंधित सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें