RRB JE CBT 1 Result 2019: Railway Recruitment Board (RRB), JE जूनियर इंजीनियर की पोस्ट के लिए कराए गए एग्जाम का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट आज किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन कैंडिडेट्स ने RRB JE Prelims Exam 2019 एग्जाम दिया था वह अपना रिजल्ट जारी होने के बाद rrbcdg.gov.in पर चेक कर पाएंगे। इसके अलावा कैंडिडेट्स रीजनल वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। यह एग्जाम 22 मई को कराया गया था।

RRB NTPC Admit Card 2019 LIVE Updates: Check here

आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर के 13,538   पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की है। इसके लिए लाखों कैंडिडेट्स पहले चरण के लिए उपस्थित हुए थे जिसके रिजल्‍ट आज जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उम्मीदवार पहले ही ये दोनों चीजें संभालकर तैयार रख लें। स्‍टेज 1 परीक्षा में 2 लाख से अधिक उम्‍मीदवार शार्टलिस्‍ट किए जाएंगे। शार्टलिस्‍टेड उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इन्हीं कैंडिडेट्स को स्‍टेज 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Sarkari Naukri-Result 2019 LIVE Updates: Check Here

Live Blog

RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: 

Highlights

    07:13 (IST)11 Aug 2019
    RRB NTPC Admit Card 2019, CBT 1 Exam Date LIVE Updates: क्‍या होगा CBT 1 के बाद चयन का अगला चरण

    CBT 1 के एडमिट कार्ड जल्‍द जारी होने वाले हैं। इसमें पास होने वाले उम्‍मीदवारों के लिए CBT 2 का आयोजन किया जाएगा। दोनों CBT क्‍वालिफाई करने वाले उम्‍मीदवारों के लिए पदानुसार स्किल टेस्‍ट/ टाइप टेस्‍ट का आयोजन किया जाएगा।

    23:49 (IST)10 Aug 2019
    जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक सहित इन पदों पर होगी भर्ती

    भर्ती अभियान द्वारा रेलवे में जूनियर इंजीनियर, सूचना प्रौद्योगिकी में जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक और धातुकर्म सहायक के पदों पर भर्ती की जानी है। पदों का पूरा विवरण आधिकारिक विज्ञप्ति में मौजूद है। चयन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब उम्‍मीदवारों का रिजल्‍ट जारी किया जाना है।

    22:00 (IST)10 Aug 2019
    इतना होगा चयनित उम्‍मीदवारों का वेतनमान

    सिलेक्टिड कैंडिडेट्स को सबसे पहले प्रशिक्षण से गुजरना होगा और प्रशिक्षण अवधि के दौरान केवल गुजारा भत्ता दिया जाएगा। ट्रेनिंग कहीं भी कराई जा सकती है जिसके लिए उम्‍मीदवारों को तैयार रहना होगा। ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को प्रति माह 35,400 रुपए का वेतन मिलेगा।

    21:10 (IST)10 Aug 2019
    तकनीकी गडबडियों के चलते दोबारा आयोजित की गई थी परीक्षा

    पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 मई से 2 जून तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों को प्रभावित केंद्रों में जाँच के कारण तकनीकी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा था, परीक्षा 26 जून से 28 जून, 2019 तक कुछ केंद्रों में दोबारा ली गई।

    20:25 (IST)10 Aug 2019
    ये थी परीक्षा की तिथि

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर 22 मई से 2 जून, 2019 तक जूनियर इंजीनियर प्रारंभिक परीक्षा 2019 का आयोजन किया था। परीक्षा का रिजल्‍ट जल्‍द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाला है। बोर्ड इसी सप्‍ताह के अंत तक रिजल्‍ट जारी कर देगा।

    19:57 (IST)10 Aug 2019
    रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से ही चेक कर सकेंगे अपना रिजल्‍ट

    RRB JE के रिजल्ट इस सप्ताह में कभी भी जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए लॉग-इन आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उम्मीदवार पहले ही ये दोनों चीजें संभालकर तैयार कर लें।

    19:22 (IST)10 Aug 2019
    देखें कब आयोजित की जाएगी स्‍टेज 2 परीक्षा

    रेलवे भर्ती बोर्ड दूसरे स्टेज की परीक्षा के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। विज्ञप्ति के अनुसार, दूसरे स्टेज की परीक्षा अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। स्‍टेज 1 परीक्षा के रिजल्‍ट जल्‍द जारी किए जाने वाले हैं।

    18:33 (IST)10 Aug 2019
    CBT 1 पास होने के बाद क्‍या

    पास होने वाले उम्‍मीदवार CBT 2 के लिए बुलाए जाएंगे। स्टेज 2 परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा। स्‍टेज 2 के लिए वही उम्‍मीदवार शार्टलिस्‍ट किए जाएंगे जो स्‍टेज 1 परीक्षा में कट-ऑफ क्लियर करेंगे तथा मेरिट में आएंगे।

    18:00 (IST)10 Aug 2019
    रीजनल वेबसाइट पर बनाकर रखें नज़र

    बता दें कि रिजल्‍ट बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्‍मीदवार अपने रीजन की रेलवे की वेबसाइट को लगातार विजिट करते रहें और रिजल्‍ट जारी होते ही अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक करें।

    17:15 (IST)10 Aug 2019
    इन पदों पर की जानी है भर्ती

    भर्ती अभियान द्वारा रेलवे में जूनियर इंजीनियर, सूचना प्रौद्योगिकी में जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक और धातुकर्म सहायक के पदों पर भर्ती की जानी है। पदों का पूरा विवरण आधिकारिक विज्ञप्ति में मौजूद है। चयन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब उम्‍मीदवारों का रिजल्‍ट जारी किया जाना है।

    16:45 (IST)10 Aug 2019
    कहां चेक कर सकेंगे रिजल्‍ट

    परीक्षा का रिजल्‍ट रेलवे की रीजनल वेबसाइट आरआरबी बैंगलोर, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी पटना, आरआरबी भोपाल, आरआरबी कोलकाता और आरआरबी मुंबई पर जारी किया जाएगा। उम्‍मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। रिजल्‍ट इसी सप्‍ताह जारी किया जाना है।

    16:21 (IST)10 Aug 2019
    जल्‍द खत्‍म होने वाला है इंतजार

    उम्‍मीदवारों को बता दें कि अपने पहले चरण की परीक्षा के रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे उम्‍मीदवारों का इंतजार जल्‍द खत्‍म होने वाला है। बोर्ड अधिकारी इस बात की जानकारी दे चुके हैं कि इसी सप्‍ताह परीक्षा के रिजल्‍ट जारी कर दिए जाएंगे।

    15:17 (IST)10 Aug 2019
    रेलवे में की सलाह, दलालों और नौकरी घोटालेबाजों से रहें सावधान

    रेलवे की ओर से जारी की सलाह में आवेदकों को दलालों और नौकरी घोटालेबाजों से सावधान रहने के लिए कहा गया है। जो रेलवे में या तो प्रभाव से या अनुचित साधनों का उपयोग करके नौकरी दिलाने के झूठे वादों से धोखा देने की कोशिश करते है।

    15:02 (IST)10 Aug 2019
    ऐसे डाउनलोड करें शार्टलिस्‍टेड कैंडिडेट्स की लिस्‍ट

    आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, RRB JE Result CBT 1 2019 को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और जल्द ही CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। रिजल्‍ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

    14:45 (IST)10 Aug 2019
    अगस्त के आखिरी सप्ताह में होगी आरआरबी जेई सीबीटी-2 की परीक्षा

    भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटीफिकेशन जारी कर बताया कि आरआरबी जेई सीबीटी-2 की परीक्षा अगस्त के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगियों के लिए सलाह है कि वे अपनी तैयारी करते रहें।

    14:22 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE के जरिए होगी कुल 13,538 पदों पर भर्ती

    बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22 मई से 2 जून के बीच देश के विभिन्न सेंटरों पर Junior Engineer Prelims Exam 2019 आयोजित करवाए थे। इस परीक्षा के जरिए कुल 13,538 पदों पर भर्ती की जानी है।

    14:07 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: आज जारी हो सकते हैं रिजल्‍ट

    बता दें के रेलवे भर्ती बोर्ड आज आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के रिजल्‍ट जारी कर सकता है। रिजल्‍ट चेक करने के लिए उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने रोलनंबर की मदद से लॉग इन करना होगा।

    13:40 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: 2 लाख से अधिक उम्‍मीदवार होंगे शार्ट लिस्‍ट

    स्‍टेज 1 परीक्षा में 2 लाख से अधिक उम्‍मीदवार शार्टलिस्‍ट किए जाएंगे। शार्टलिस्‍टेड उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इन्हीं कैंडिडेट्स को स्‍टेज 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

    13:21 (IST)10 Aug 2019
    ये है रिजल्‍ट चेक करने का तरीका

    - उम्‍मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट विजिट करें। - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए JE Result के लिंक पर क्लिक करें।- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सब्मिट कर लॉग इन करें।- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। - रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंट ऑउट ले लें।

    12:34 (IST)10 Aug 2019
    13 हजार से अधिक पदों पर की जानी है भर्ती

    बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22 मई से 2 जून के बीच देश के विभिन्न सेंटरों पर Junior Engineer Prelims Exam 2019 आयोजित करवाए थे। इस परीक्षा के जरिए कुल 13,538 पदों पर भर्ती की जानी है। परीक्षा के रिजल्‍ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

    12:14 (IST)10 Aug 2019
    इसलिए हो रही है रिजल्‍ट जारी करने में देरी

    रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर कल जारी किया जाने वाला था मगर अभी तक रिजल्‍ट जारी नहीं किए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है के किसी तकनीकी कारण से रिजल्‍ट जारी होने में देरी हो रही है। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर आज किए जा सकते हैं।

    11:43 (IST)10 Aug 2019
    जानें कब आयोजित की जाएगी स्‍टेज 2 परीक्षा

    रेलवे भर्ती बोर्ड दूसरे स्टेज की परीक्षा के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। विज्ञप्ति के अनुसार, दूसरे स्टेज की परीक्षा अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। स्‍टेज 1 परीक्षा के रिजल्‍ट आज जारी किए जा सकते हैं।

    11:20 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: देख लें स्‍टेज 2 परीक्षा का पैटर्न

    स्टेज 2 परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा। स्‍टेज 2 के लिए वही उम्‍मीदवार शार्टलिस्‍ट किए जाएंगे जो स्‍टेज 1 परीक्षा में कट-ऑफ क्लियर करेंगे तथा मेरिट में आएंगे।

    11:00 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा रिजल्‍ट

    बता दें कि रिजल्‍ट बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्‍मीदवार अपने रीजन की रेलवे की वेबसाइट को लगातार विजिट करते रहें और रिजल्‍ट जारी होते ही अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक करें।

    10:40 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: इन पदों पर होगी भर्ती

    भर्ती अभियान द्वारा रेलवे में जूनियर इंजीनियर, सूचना प्रौद्योगिकी में जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक और धातुकर्म सहायक के पदों पर भर्ती की जानी है। पदों का पूरा विवरण आधिकारिक विज्ञप्ति में मौजूद है।

    10:11 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: कहां जारी किया जाएगा रिजल्‍ट

    परीक्षा का रिजल्‍ट रेलवे की रीजनल वेबसाइट आरआरबी बैंगलोर, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी पटना, आरआरबी भोपाल, आरआरबी कोलकाता और आरआरबी मुंबई पर किया जाएगा। उम्‍मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। रिजल्‍ट जल्‍द जारी किया जाने वाला है।

    09:48 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: इतने पदों पर की जानी है भर्ती

    आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर के 13,538 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की है। लाखों की संख्‍या में उम्‍मीदवार इस परीक्षा के पहले चरण के लिए उपस्थित हुए थे जिसके रिजल्‍ट आज जारी किए जा रहे हैं।

    09:29 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE रिजल्ट चेक करने के लिए इन दो चीजों की पड़ेगी जरूरत

    आरआरबी जेई के रिजल्ट इस सप्ताह में कभी भी जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए लॉग-इन आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उम्मीदवार पहले ही ये दोनों चीजें संभालकर तैयार रख लें।

    09:08 (IST)10 Aug 2019
    दोबारा आयोजित की गई थी परीक्षा

    पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 मई से 2 जून तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों को प्रभावित केंद्रों में जाँच के कारण तकनीकी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा था, परीक्षा 26 जून से 28 जून, 2019 तक कुछ केंद्रों में दोबारा ली गई।

    08:45 (IST)10 Aug 2019
    जानिए कब हो सकता है second stage CBT

    आरआरबी द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, दूसरे चरण का सीबीटी अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किए जा सकते हैं।

    08:21 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: CBT 2 के एडमिट कार्ड कब हो सकते हैं जारी? यहां जानें

    दूसरे चरण के कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT-2) के एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। हाल ही में चले आ रहे आरआरबी के पैटर्न के मुताबिक, एडमिट कार्ड एग्जाम से 10 दिन पहले जारी किए जाते हैं।

    07:58 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: कहां जारी किया जाएगा रिजल्‍ट

    परीक्षा का रिजल्‍ट रेलवे की रीजनल वेबसाइट आरआरबी बैंगलोर, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी पटना, आरआरबी भोपाल, आरआरबी कोलकाता और आरआरबी मुंबई पर किया जाएगा। उम्‍मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। रिजल्‍ट जल्‍द जारी किया जाने वाला है।

    07:33 (IST)10 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 Result 2019 LIVE Updates: इसलिए हो रही है रिजल्‍ट जारी करने में देर

    रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर कल जारी किया जाने वाला था मगर अभी तक रिजल्‍ट जारी नहीं किए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है के किसी तकनीकी कारण से रिजल्‍ट जारी होने में देरी हो रही है। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर आज किए जा सकते हैं।

    07:11 (IST)10 Aug 2019
    ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा इतना पैसा

    सिलेक्टिड कैंडिडेट्स को जहां भी निर्धारित किया गया है वहां प्रशिक्षण से गुजरना होगा और प्रशिक्षण अवधि के दौरान केवल गुजारा भत्ता दिया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को प्रति माह पारिश्रमिक 35,400 रुपए का वेतन मिलेगा।

    22:50 (IST)09 Aug 2019
    इन वेबसाइट पर चेक करते रहें रिजल्ट

    परीक्षा का रिजल्‍ट रेलवे की रीजनल वेबसाइट आरआरबी बैंगलोर, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी पटना, आरआरबी भोपाल, आरआरबी कोलकाता और आरआरबी मुंबई पर किया जाएगा। उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। रिजल्‍ट जल्‍द जारी किया जाने वाला है।

    21:54 (IST)09 Aug 2019
    इन तिथियों में आयोजित की गई थीं परीक्षा

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर 22 मई से 2 जून, 2019 तक जूनियर इंजीनियर प्रारंभिक परीक्षा 2019 का आयोजन किया था। परीक्षा का रिजल्‍ट जल्‍द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाला है। बोर्ड इसी सप्‍ताह के अंत तक रिजल्‍ट जारी कर देगा।

    21:31 (IST)09 Aug 2019
    शार्टलिस्‍ट हुए कैंडिडेट्स की लिस्‍ट भी होगी जारी

    आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, RRB JE Result CBT 1 2019 को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और जल्द ही CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। रिजल्‍ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

    20:45 (IST)09 Aug 2019
    2 लाख से अधिक उम्‍मीदवार होंगे शार्टलिस्‍ट

    बता दें कि स्‍टेज 1 परीक्षा क्‍वालिफाई करने वाले कम से कम 2 लाख उम्‍मीदवारों को स्‍टेज 2 के लिए शार्टलिस्‍ट किया जाएगा। शार्टलिस्‍ट किए गए उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    20:19 (IST)09 Aug 2019
    भर्तियों में किया गया था ये बदलाव

    याद दिला दें कि, कुछ समय पहले आरआरबी ने इन भर्तियों में 74 अतिरिक्त पदों की संख्या बढ़ाई थीं। ये वैकेंसी कोलकाता मेट्रो रेलवे में बढ़ाई गई थी, जिसके बाद यहां कुल पदों की संख्या 1519 से बढ़कर 1593 हो गई थी।

    19:35 (IST)09 Aug 2019
    आंसर की हो चुकी है जारी

    रेलवे भर्ती बोर्ड पहले ही कम्‍प्‍यूटर आधारित परीक्षा की आंसर-की जारी कर चुका है और अब रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार है। रिजल्‍ट इसी सप्‍ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने हैं।