RRB JE CBT 1 Result 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जूनियर इंजीनियर (जेई) के परिणामों का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी। जेई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जल्द ही अपने एग्जाम रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आरआरबी सीबीटी की आंसर-की पहले ही जारी कर चुका है और अब रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणाम बुधवार (7 अगस्त 2019) को किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस को बोर्ड अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट आज यानी बुधवार को जारी नहीं किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को अपने-अपने परिणाम चेक करने के लिए थोड़ा और समय लग सकता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद,  जो उम्मीदवार RRB JE Prelims Exam 2019 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर आरआरबी जेई परिणाम 2019 चेक कर सकेंगे। रिजल्‍ट आरआरबी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर आसानी से उपलब्‍ध होगा।

RRB CBT 1 JE Result 2019 Update: Check here

आरआरबी ने 13,538 रिक्तियों के लिए भर्ती करने के लिए सभी रेलवे भर्ती बोर्डों के कई परीक्षा केंद्रों पर 22 मई से 02 जून, 2019 तक जूनियर इंजीनियर प्रारंभिक परीक्षा 2019 का आयोजन किया था। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, RRB JE Result CBT 1 2019 को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और जल्द ही CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। रिजल्‍ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

RRB NTPC Admit Card, Exam Dates LIVE Updates: Check Here

Live Blog

Highlights

    21:45 (IST)08 Aug 2019
    ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा केवल वजीफा

    चयनित उम्मीदवारों को जहां भी निर्धारित किया गया है वहां प्रशिक्षण से गुजरना होगा और प्रशिक्षण अवधि के दौरान केवल वजीफा भुगतान किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को प्रति माह पारिश्रमिक 35,400 रुपए का वेतन मिलेगा।

    21:13 (IST)08 Aug 2019
    इसी सप्‍ताह जारी किया जाएगा रिजल्‍ट

    बोर्ड के अधिकारी ने यह जानकारी दी थी कि भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट अगस्‍त माह के पहले सप्‍ताह में जारी किया जाएगा। अपने रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे उम्‍मीदवारों का इंतजार इसी सप्‍ताह खत्‍म हो जाएगा।

    19:12 (IST)08 Aug 2019
    CBT 2 के एडमिट कार्ड कब हो सकते हैं जारी? यहां जानें

    दूसरे चरण के कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT-2) के एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। हाल ही में चले आ रहे आरआरबी के पैटर्न के मुताबिक, एडमिट कार्ड एग्जाम से 10 दिन पहले जारी किए जाते हैं।

    18:15 (IST)08 Aug 2019
    जानिए कब हो सकता है second stage CBT

    आरआरबी द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, दूसरे चरण का सीबीटी अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किए जा सकते हैं।

    17:41 (IST)08 Aug 2019
    दोबारा आयोजित की गई थी परीक्षा

    पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 मई से 2 जून तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों को प्रभावित केंद्रों में जाँच के कारण तकनीकी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा था, परीक्षा 26 जून से 28 जून, 2019 तक कुछ केंद्रों में दोबारा ली गई।

    17:06 (IST)08 Aug 2019
    RRB JE रिजल्ट चेक करने के लिए इन दो चीजों की पड़ेगी जरूरत

    आरआरबी जेई के रिजल्ट इस सप्ताह में कभी भी जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए लॉग-इन आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उम्मीदवार पहले ही ये दोनों चीजें संभालकर तैयार रख लें।

    16:00 (IST)08 Aug 2019
    इतने पदों पर की जानी है भर्ती

    आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर के 13,538 रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की है। लाखों की संख्‍या में उम्‍मीदवार इस परीक्षा के पहले चरण के लिए उपस्थित हुए थे जिसके रिजल्‍ट आज जारी किए जा रहे हैं।

    14:59 (IST)08 Aug 2019
    वेबसाइट पर अभी नहीं है रिजल्‍ट

    रिजल्‍ट चेक करने का लिंक फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं है। बोर्ड जल्‍द ही रिजल्‍ट जारी करने वाला है।

    14:25 (IST)08 Aug 2019
    कहां जारी किया जाएगा रिजल्‍ट

    परीक्षा का रिजल्‍ट रेलवे की रीजनल वेबसाइट आरआरबी बैंगलोर, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी पटना, आरआरबी भोपाल, आरआरबी कोलकाता और आरआरबी मुंबई पर किया जाएगा। उम्‍मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। रिजल्‍ट जल्‍द जारी किया जाने वाला है।

    13:53 (IST)08 Aug 2019
    इन पदों पर होगी भर्ती

    भर्ती अभियान द्वारा रेलवे में जूनियर इंजीनियर, सूचना प्रौद्योगिकी में जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक और धातुकर्म सहायक के पदों पर भर्ती की जानी है। पदों का पूरा विवरण आधिकारिक विज्ञप्ति में मौजूद है।

    13:08 (IST)08 Aug 2019
    रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा रिजल्‍ट

    बता दें कि रिजल्‍ट बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्‍मीदवार अपने रीजन की रेलवे की वेबसाइट को लगातार विजिट करते रहें और रिजल्‍ट जारी होते ही अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक करें।

    11:33 (IST)08 Aug 2019
    देख लें स्‍टेज 2 परीक्षा का पैटर्न

    स्टेज 2 परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा। स्‍टेज 2 के लिए वही उम्‍मीदवार शार्टलिस्‍ट किए जाएंगे जो स्‍टेज 1 परीक्षा में कट-ऑफ क्लियर करेंगे तथा मेरिट में आएंगे।

    10:54 (IST)08 Aug 2019
    जानें कब आयोजित की जाएगी स्‍टेज 2 परीक्षा

    रेलवे भर्ती बोर्ड दूसरे स्टेज की परीक्षा के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। विज्ञप्ति के अनुसार, दूसरे स्टेज की परीक्षा अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी। स्‍टेज 1 परीक्षा के रिजल्‍ट आज जारी किए जा सकते हैं।

    10:23 (IST)08 Aug 2019
    इसलिए हो रही है रिजल्‍ट जारी करने में देरी

    रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर कल जारी किया जाने वाला था मगर अभी तक रिजल्‍ट जारी नहीं किए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है के किसी तकनीकी कारण से रिजल्‍ट जारी होने में देरी हो रही है। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर आज किए जा सकते हैं।

    09:46 (IST)08 Aug 2019
    13 हजार से अधिक पदों पर की जानी है भर्ती

    बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22 मई से 2 जून के बीच देश के विभिन्न सेंटरों पर Junior Engineer Prelims Exam 2019 आयोजित करवाए थे। इस परीक्षा के जरिए कुल 13,538 पदों पर भर्ती की जानी है। परीक्षा के रिजल्‍ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

    09:16 (IST)08 Aug 2019
    ये है रिजल्‍ट चेक करने का तरीका

    - उम्‍मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट विजिट करें।
    - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए JE Result के लिंक पर क्लिक करें।
    - अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सब्मिट कर लॉग इन करें।
    - आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    - रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंट ऑउट ले लें।

    08:28 (IST)08 Aug 2019
    2 लाख से अधिक उम्‍मीदवार होंगे शार्टलिस्‍ट

    स्‍टेज 1 परीक्षा में 2 लाख से अधिक उम्‍मीदवार शार्टलिस्‍ट किए जाएंगे। शार्टलिस्‍टेड उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इन्हीं कैंडिडेट्स को स्‍टेज 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

    07:46 (IST)08 Aug 2019
    आज जारी हो सकते हैं रिजल्‍ट

    बता दें के रेलवे भर्ती बोर्ड आज आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के रिजल्‍ट जारी कर सकता है। रिजल्‍ट चेक करने के लिए उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने रोलनंबर की मदद से लॉग इन करना होगा।

    23:00 (IST)07 Aug 2019
    RRB JE के जरिए होगी कुल 13,538 पदों पर भर्ती

    बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22 मई से 2 जून के बीच देश के विभिन्न सेंटरों पर Junior Engineer Prelims Exam 2019 आयोजित करवाए थे। इस परीक्षा के जरिए कुल 13,538 पदों पर भर्ती की जानी है।

    22:29 (IST)07 Aug 2019
    अगस्त के आखिरी सप्ताह में होगी आरआरबी जेई सीबीटी-2 की परीक्षा

    भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटीफिकेशन जारी कर बताया कि आरआरबी जेई सीबीटी-2 की परीक्षा  अगस्त के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगियों के लिए सलाह है कि वे अपनी तैयारी करते रहें। 

    20:55 (IST)07 Aug 2019
    ऐसे डाउनलोड करें शार्टलिस्‍टेड कैंडिडेट्स की लिस्‍ट

    आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, RRB JE Result CBT 1 2019 को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और जल्द ही CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। रिजल्‍ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

    20:16 (IST)07 Aug 2019
    रेलवे में की सलाह, दलालों और नौकरी घोटालेबाजों से रहें सावधान

    रेलवे की ओर से जारी की सलाह में आवेदकों को दलालों और नौकरी घोटालेबाजों से सावधान रहने के लिए कहा गया है। जो रेलवे में या तो प्रभाव से या अनुचित साधनों का उपयोग करके नौकरी दिलाने के झूठे वादों से धोखा देने की कोशिश करते है।

    19:46 (IST)07 Aug 2019
    कौन जारी करने जा रहा है रिजल्‍ट

    आरआरबी बैंगलोर, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी पटना, आरआरबी भोपाल, आरआरबी कोलकाता और आरआरबी मुंबई अपनी रीजनल वेबसाइटों पर आरआरबी जेई रिजल्‍ट 2019 जारी करने वाले हैं। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।

    18:41 (IST)07 Aug 2019
    RRB JE CBT 1 2019 रिजल्‍ट कैसे चेक करें

    उम्‍मीदवार अपना रिजल्‍ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- rrbald.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें। चयनित उम्मीदवारों की सूची के साथ एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करें, और अपना नाम सूची में चेक करें। पीडीएफ फाइल का आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें लें।

    18:06 (IST)07 Aug 2019
    2nd CBT की कर लें तैयारी, जल्द जारी होगी एग्जाम डेट

    आरआरबी जल्द ही जेई फर्स्ट सीबीटी के रिजल्ट घोषित करने वाला है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार दूसरे सीबीटी के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद दूसरे सीबीटी की तैयारी शुरू करेगा और एग्जाम डेट का ऐलान किया जाएगा।

    17:35 (IST)07 Aug 2019
    आंसर-की पहले हो चुकी है जारी, अब रिजल्ट की बारी

    आरआरबी सीबीटी की आंसर-की पहले ही जारी कर चुका है और अब रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार है।

    17:03 (IST)07 Aug 2019
    यहां जारी किया गया था बढ़ी हुई वैकेंसी का डिटेल

    कोलकाता मेट्रो रेलवे में बढ़ाई गई 74 वैकेंसी का नोटिस आरआरबी मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट rrbmumbai.gov.in और आरआरबी कोलकाता की वेबसाइट rrbkolkata.gov.in. पर जारी किया गया था। बदलाव के बाद कुल पदों की संख्या 1519 से बढ़कर 1593 हो गई थी।

    16:30 (IST)07 Aug 2019
    आरआरबी जेई भर्तियों में किया गया था ये बदलाव

    याद दिला दें कि, कुछ समय पहले आरआरबी ने इन भर्तियों में 74 अतिरिक्त पदों की संख्या बढ़ाई थीं। ये वैकेंसी कोलकाता मेट्रो रेलवे में बढ़ाई गई थी, जिसके बाद यहां कुल पदों की संख्या 1519 से बढ़कर 1593 हो गई थी।

    16:06 (IST)07 Aug 2019
    अधिकारी ने दी थी ये जानकारी

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) बुधवार को रेलवे में जूनियर इंजीनियर (जेई) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित करने जा रहा है। परिणाम घोषित करने को लेकर आरआरबी आधिकारी ने जानकारी दी थी कि, रिजल्ट अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।

    15:30 (IST)07 Aug 2019
    इतने छात्र होंगे स्‍टेज 2 परीक्षा के लिए शार्टलिस्‍ट

    बता दें कि स्‍टेज 1 परीक्षा क्‍वालिफाई करने वाले कम से कम 2 लाख उम्‍मीदवारों को स्‍टेज 2 के लिए शार्टलिस्‍ट किया जाएगा। शार्टलिस्‍ट किए गए उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    14:51 (IST)07 Aug 2019
    जानें कब आयोजित की जाएगी स्‍टेज 2 परीक्षा

    रेलवे भर्ती बोर्ड अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में जूनियर इंजीनियर भर्ती की स्टेज 2 परीक्षा आयोजित करेगा। स्‍टेज 1 परीक्षा के रिजल्‍ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

    14:02 (IST)07 Aug 2019
    जारी हो चुकी है परीक्षा की आंसर की

    बता दें कि आरआरबी ने 11 जुलाई को इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और 25 जुलाई को फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अब परीक्षा के रिजल्‍ट जारी होने बाकी हैं जो आज जारी किए जाएंगे।

    13:41 (IST)07 Aug 2019
    प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द, यहां पढ़ें आगे की प्रक्रिया

    रेलवे बोर्ड बुधवार को किसी भी वक्त आरआरबी जेई प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित करने वाला है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार सीबीटी-2 की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 

    13:12 (IST)07 Aug 2019
    जारी होगी शार्टलिस्‍टेड कैंडिडेट्स की लिस्‍ट

    आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, RRB JE Result CBT 1 2019 को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और जल्द ही CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। रिजल्‍ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

    13:04 (IST)07 Aug 2019
    ये थी परीक्षा की तिथि

    रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर 22 मई से 2 जून, 2019 तक जूनियर इंजीनियर प्रारंभिक परीक्षा 2019 का आयोजन किया था। परीक्षा का रिजल्‍ट आज 07 अगस्‍त को आधिकारिक वेबसाइट पर अब से कुछ ही देर में जारी होने वाला है।