RRB Group D Recruitment 2026 Latest News in Hindi: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पहले यह प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होनी थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी 2026 से शुरू होगा। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के रेलवे ज़ोन में करीब 22,000 पदों को भरा जाएगा।
RRB Group D भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Revised Schedule)
आवेदन शुरू होने की तारीख: 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 2 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइट: http://www.rrbapply.gov.in
यह भर्ती केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 09/2025 के अंतर्गत की जा रही है।
आधार कार्ड को लेकर RRB की अहम सलाह
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधार विवरण अपडेट रखने की सलाह दी है।
आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि कक्षा 10वीं के प्रमाण पत्र से पूरी तरह मेल खाने चाहिए
आधार में नवीनतम फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन अपडेट होना जरूरी
बिना आधार सत्यापन वाले आवेदन में देरी और अतिरिक्त जांच हो सकती है
RRB Group D 2026: विभागवार रिक्तियों का विवरण
कुल 22,000 पदों में से सबसे अधिक रिक्तियां इंजीनियरिंग विभाग में हैं।
| विभाग / पद | रिक्तियां |
| इंजीनियरिंग विभाग | 12,500 |
| ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 | 11,000 |
| ट्रैफिक प्वाइंट B | 5,000 |
| असिस्टेंट (S&T) | 1,500 |
| असिस्टेंट (C&W) | 1,000 |
| असिस्टेंट (TRD) | 800 |
| असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | 600 |
| असिस्टेंट (ब्रिज) | 600 |
| असिस्टेंट (P-Way) | 300 |
| असिस्टेंट ऑपरेशन | 500 |
| असिस्टेंट लोको शेड | 200 |
जोनवार रिक्तियां:
ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 993 पद
साउथ ईस्टर्न रेलवे – 1,199 पद
अंतिम पद-वार और ज़ोन-वार विवरण विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद ही तय होगा।
RRB Group D योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
आयु सीमा (01.01.2026 के अनुसार):
न्यूनतम: 18 वर्ष
अधिकतम: 33 वर्ष
OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट
शैक्षणिक योग्यता: शॉर्ट नोटिफिकेशन में ITI और 10वीं योग्यता को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, जिससे अभ्यर्थियों में भ्रम बना हुआ है। पूरी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी होगी।
चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
अवधि: 90 मिनट
प्रश्न: 100
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटौती
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
रिक्तियों के 3 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे
दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट
आवेदन शुल्क और वेतनमान
सामान्य / OBC / EWS: ₹500
CBT में शामिल होने पर ₹400 रिफंड
वेतनमान: लेवल-1, ₹18,000 प्रतिमाह
उम्मीदवार केवल एक ही RRB के लिए आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग रेलवे के लिए कई आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि, एक ही रेलवे के अंतर्गत कई पदों के लिए एक आवेदन संभव है।
RRB Group D 2026: आधिकारिक नोटिस लिंक
उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम नोटिस और अपडेट्स चेक कर सकते हैं।
