RRB Railway Group D PET Admit Card 2019: आरआरसी (Railway Recruitment Cell) ने ग्रुप डी के कैंडिडेट्स फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट (PET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने ग्रुप डी सीबीटी की परीक्षा पास कर ली थी वह कैंडिडेट्स अपना पीईटी का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें क कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB ने कराया था। उम्मीद की जा रही है कि पीईटी 26 मार्च से 3 अप्रैल 2019 तक आयोजित कराया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। वह संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर अपना वेन्यू, तारीख देख सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड: सबसे पहले अपने जॉन की रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की वेबसाइट पर जाएं। अब इसके होमपेज पर ‘RRB group D PET admit card’ का लिंक दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करें। अब यहां नया पेज खुल जाएगा। यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करें। अब यहां कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड चेक कर पाएंगे।

Live Blog

RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates:

09:05 (IST)12 Mar 2019
RRB Railway Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: ऐसे देखें PET शॉर्ट लिस्टिंग स्टेटस

नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और PET शॉर्ट लिस्टिंग स्टेटस जानने के लिए आपको लॉगिन करना होगा। इसके लिए किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर लॉगिन करें। 'Link to view the normalised score and Shortlisting status for PET' पर क्लिक करें। अपनी यूजर आईडी(रजिस्ट्रेशन नंबर) और पासवर्ड(जन्मतिथि) सबमिट कर लॉगिन करें।

08:51 (IST)12 Mar 2019
RRB Railway Group D: आज शाम 5 बजे से कर सकेंगे आवेदन

इन पदों पर 12 मार्च शाम 5 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ये भर्तियां रेलवे भर्ती सेल (RRC) करेगा लेकिन नोटिफिकेशन और आवेदन करने के लिए आपको आरआरबी की वेबसाइट पर जाना होगा।

08:28 (IST)12 Mar 2019
RRB Railway Group D LIVE Updates: 1 लाख नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन आज

रेलवे ग्रुप डी (Railway Group D) लेवल 1 के 1 लाख पदों पर भर्ती करने वाला है। ये भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) की जगह रेलवे भर्ती सेल द्वारा (RRC) की जाएगी। रेलवे भर्ती सेल 12 मार्च यानि की आज ग्रुप डी लेवल 1 (Group D Level 1) के 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (RRC Group D Notification) जारी करेगा।

08:17 (IST)12 Mar 2019
RRB Railway Group D PET Admit Card 2019: यहां मिलेगी तारीख की सही जानकारी

RRB Group D Physical Efficiency Test (PET) 25 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। अलग-अलग रेलवे जोन के हिसाब से यह अलग समय पर आयोजित किया जाएगा। हालांकि फिजिकल टेस्ट की सही तारीख और समय की जानकारी आवेदकों को अपने ऐडमिट कार्ड पर ही मिलेगी।

07:56 (IST)12 Mar 2019
RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: ये देंगे PET का एग्जाम

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 17 सितंबर से रेलवे में करीब 63 हजार पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया था जो करीब 3 महीने चली थी। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 दिसंबर 2018 को खत्म हुई थी। इस परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को अब RRB Group D Pet Test 2019 के लिए बुलाया जा रहा है।

07:29 (IST)12 Mar 2019
B-2 श्रेणी के उम्‍मीदवारों का विजुअल AQT

B-2 मेडिकल स्टैंडर्ड श्रेणी के उम्मीदवारों दूर का विजन बिना चश्मे के या चश्मे के साथ (लेंस की पावर 4D से अधिक नहीं) 6/9, 6/12 होनी चाहिए। पास की नजर बिना चश्मे के या चश्मे के साथ पढ़ते हुए या पास का काम करते हुए Sn. 0.6, 0.6 होनी चाहिए। वहीं B-2 श्रेणी के उम्मीदवारों को बाइनॉकुलर विजन टेस्ट पास करना होगा।

23:11 (IST)11 Mar 2019
जानिए पीईटी के बाद की प्रक्रिया

जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षण चरण में पास हो जाएंगे उन उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का होगा।

22:08 (IST)11 Mar 2019
महिला उम्मीदवार ध्यान दें

महिला उम्मीदवारों को दो मिनट में 100 मीटर की दूरी के लिए 20 किलो वजन उठाने में सक्षम होना चाहिए और उन्हें पांच मिनट और 40 सेकंड में 1000 मीटर तक दौड़ना होगा।

20:58 (IST)11 Mar 2019
पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह है मानक

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में उम्मीदवारों को एक बार में दो मिनट में 100 मीटर की दूरी के लिए 35 किलोग्राम वजन उठाने में सक्षम होना चाहिए। उन्हें चार मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तक दौड़ना है।

20:29 (IST)11 Mar 2019
आरआरसी लेगा परीक्षा

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ही पीईटी की परीक्षा लेगा। इसके अलावा कागजात सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी सेल के द्वारा ही आयोजित की जाएगी। इन सभी प्रक्रियाओं को पार करने वाले उम्मीदवारों की ही नियुक्ति होगी।

19:35 (IST)11 Mar 2019
इतने उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा

ग्रुप डी की परीक्षा में करीब 1 करोड़ 20 लाख उम्मीदवारों ने हिस्‍सा लिया। इस परीक्षा में निकलने वाली वैकेंसी में 3 गुना उम्मीदवारों का सेलेक्‍शन किया गया। अब पीईटी, कागजात सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

19:01 (IST)11 Mar 2019
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

पीईटी के लिए जारी एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए
-उम्मीदवार संबंधित आरआरसी वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।
- आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

18:34 (IST)11 Mar 2019
रेलवे में होगी भर्तियां

रेलवे में एक बार फिर भर्तियां होने वाली हैं। 12 मार्च को रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 के 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक 12 मार्च की शाम 5 बजे के बाद से इन पदों पर आवेदन किए जा सकेंगे।

18:00 (IST)11 Mar 2019
लिंक हो गया एक्टिव

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने पीईटी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करने के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

17:31 (IST)11 Mar 2019
इस तारीख से आयोजित होगा पीईटी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा 26 मार्च से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

16:58 (IST)11 Mar 2019
अगले चरण में बुलाया जाएगा

जो उम्मीदवार पीईटी यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में सफल होंगे उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्टे के लिए बुलाया जाएगा।

16:41 (IST)11 Mar 2019
जान लें यह जरुरी बातें

पीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड लेकर जाना आनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों को अपना कोई भी एक आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि भी लेकर जाना होगा। उसके बाद ही उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा देने दी जाएगी।

15:56 (IST)11 Mar 2019
पुरुष उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दौड़ पूरी करने को मिलेंगे 5 मिनट से भी कम

RRB Group D परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में उपस्थित होना है। पुरुष उम्मीदवारों को यह पड़ाव पार करने के लिए 1000 मी। की दौड़ 04 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी। साथ ही, 35 किलोग्राम का वज़न उठाकर उसे बगैर एक भी बार ज़मीन पर रखे, 02 मिनट के भीतर 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी।

15:17 (IST)11 Mar 2019
महिलाओं को 20Kg वजन के साथ तय करना होगा 100 मीटर का फासला

ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को पीईटी का इंतजार है। पीईटी के लिए महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर का डिस्टेंस 2 मिनट में कवर करना होगा। साथ ही उन्हें 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट और 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

15:11 (IST)11 Mar 2019
RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: बाइनॉक्युलर विजन टेस्ट भी करना होगा पास

B-2 श्रेणी के उम्मीदवारों को बाइनॉक्युलर विजन टेस्ट पास करना होगा। पास की नजर बिना चश्मे के या चश्मे के साथ पढ़ते हुए या पास का काम करते हुए Sn. 0.6, 0.6 होनी चाहिए।

14:41 (IST)11 Mar 2019
RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: B-2 उम्मीदवारों का AQ पासिंग क्राइटेरिया

B-2 मैडिकल स्टैंडर्ड श्रेणी के उम्मीदवारों का दूर का विजन बिना चश्मे के या चश्मे के साथ (लेंस की पावर 4D से अधिक नहीं) 6/9, 6/12 होनी चाहिए।

14:17 (IST)11 Mar 2019
RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: अभ्‍यर्थियों को दिखाने होंगे यह दस्‍तावेज

10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, NCVT/SCVT सर्टिफिकेट, SC/ST सर्टिफिकेट, OBC-NCL सर्टिफिकेट, नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, नौकरी छोड़ी है तो ऑरिजनल रिलीविंग लेटर, एम्पलॉयर से एनओसी, ट्रांसजेंडर हैं तो उसका सर्टिफिकेट, जम्मू कश्मीर के हैं तो वहां सर्टिफिकेट, अगर विधावा हैं तो पति का डेथ सर्टिफिकेट देना होगा।

14:09 (IST)11 Mar 2019
RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: B-1 उम्मीदवारों का विजुअल AQT पासिंग क्राइटेरिया

मेडिकल स्टैंडर्ड B-1 के उम्मीदवारों का दूर विजन की नजर 6/9, 6/12 बिना चश्मे के या चश्मे के साथ (लेंस की पावर 4D से अधिक नहीं) और पास की नजर बिना चश्मे के या चश्मे के साथ पढ़ते हुए या पास का काम करते हुए Sn. 0.6, 0.6 होनी चाहिए। साथ में कलर विजन, बाइनॉक्युलर विजन, नाइट विजन, मेसोपिक विजन टेस्ट भी पास करना होगा।

13:44 (IST)11 Mar 2019
RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: C-1 उम्मीदवारों का विजुअल AQT पासिंग क्राइटेरिया

C-1 मेडिकल स्टैंडर्ड के उम्मीदवारों का दूर का विजन बिना चश्मे के या चश्मे के साथ 6/12, 6/18 होनी चाहिए। वहीं पास की नजर बिना चश्मे के या चश्मे के साथ Sn. 0.6,0.6 होनी चाहिए। C-1 मेडिकल स्टैंडर्ड वालों को अन्य कोई टेस्ट पास नहीं करना होगा।

13:09 (IST)11 Mar 2019
A-2 उम्मीदवारों का विजुअल एक्युटी पासिंग क्राइटेरिया

A-2 मेडिकल स्टैंडर्ड में आने वाले उम्मीदवारों को हर तरह से फिजिकली फिट होना जरूरी है। विजुअल एक्युटी टेस्ट में उनकी दूर की नजर 6/9, 6/9 बिना चश्मे के (नो फॉगिंग टेस्ट) होना चाहिए। साथ ही पास की नजर Sn. 0.6,0.6 बिना चश्मे के होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें कलर विजन, बाइनॉक्युलर विजन, नाइट विजन, मेसोपिक विजन टेस्ट भी पास करना होगा।

12:37 (IST)11 Mar 2019
RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट भी जरूरी

फिजिकल टेस्ट के अलावा जनरल मेडिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में भी उम्मीदवारों को सफल होना होगा। PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जिन उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा उन्हें यह टेस्ट पास करना होगा। इसका सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट है विजुअल एक्युटी (दृष्टि) टेस्ट यानी कि आंखों की रोशनी की जांच।

12:10 (IST)11 Mar 2019
RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: पुरुषों के लिए PET के लिए ये हैं मानक

शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीरट का डिस्टेंस 2 मिनट में पूरा करना होगा। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट और 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

11:55 (IST)11 Mar 2019
RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश के लिए लाने होंगे ये दस्तावेज

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश के चरण में सभी चयनित उम्मीदवारों को मांगी गए सारे ओरिजनल डॉक्यूमेंट लेकर आने हैं। जैसे कि 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, वोटर आईडी, मेडिकल सर्टिफिकेट आदि। जो उम्मीदवार सभी दस्तावेजों को को प्रस्तुत कर देंगे वो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया में बने रहेंगे।

11:36 (IST)11 Mar 2019
पीईटी के बाद ये होगा अगला चरण

जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षण चरण में पास हो जाएंगे उन उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का होगा।

11:14 (IST)11 Mar 2019
महिला उम्मीदवारों के लिए ये होंगे पीईटी के मानक

महिला आवेदकों को 20 किलो का वजन दो मिनट में 100 मीटर तक ले जाना होगा साथ ही 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी। फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य अभ्यर्थियों को केवल एक ही मौका दिया जाएगा। अगर आप फिजिकल टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो नौकरी की रेस से भी बाहर हो जाएंगे।

11:03 (IST)11 Mar 2019
RRB Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: ये भी ध्यान रखें उम्मीदवार

PET के लिए शॉर्ट लिस्ट हुए उम्मीदवारों का सिलेक्शन प्रोविजनल है और यह रिक्रूटमेंट की किसी भी स्टेज पर कैंसिल भी हो सकता है। उम्मीदवारों के लिए बेहतर होगा कि वे किसी भी तरह की गलत प्रैक्टिस में शामिल न हों। RRBs/RRCs इसे कैंसिल कर सकते हैं।

10:50 (IST)11 Mar 2019
RRB Railway Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: ऐसे देखें PET शॉर्ट लिस्टिंग स्टेटस

नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और PET शॉर्ट लिस्टिंग स्टेटस जानने के लिए आपको लॉगिन करना होगा। इसके लिए किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर लॉगिन करें। 'Link to view the normalised score and Shortlisting status for PET' पर क्लिक करें। अपनी यूजर आईडी(रजिस्ट्रेशन नंबर) और पासवर्ड(जन्मतिथि) सबमिट कर लॉगिन करें।

10:36 (IST)11 Mar 2019
RRB Railway Group D: 12 मार्च शाम 5 बजे से कर सकेंगे आवेदन

इन पदों पर 12 मार्च शाम 5 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ये भर्तियां रेलवे भर्ती सेल (RRC) करेगा लेकिन नोटिफिकेशन और आवेदन करने के लिए आपको आरआरबी की वेबसाइट पर जाना होगा।

10:14 (IST)11 Mar 2019
RRB Railway Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: 1 लाख नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जल्द

रेलवे ग्रुप डी (Railway Group D) लेवल 1 के 1 लाख पदों पर भर्ती करने वाला है। ये भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) की जगह रेलवे भर्ती सेल द्वारा (RRC) की जाएगी। रेलवे भर्ती सेल 12 मार्च को ग्रुप डी लेवल 1 (Group D Level 1) के 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (RRC Group D Notification) जारी करेगा।

10:09 (IST)11 Mar 2019
RRB Railway Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: यहां मिलेगी तारीख की सही जानकारी

RRB Group D Physical Efficiency Test (PET) 25 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। अलग-अलग रेलवे जोन के हिसाब से यह अलग समय पर आयोजित किया जाएगा। हालांकि फिजिकल टेस्ट की सही तारीख और समय की जानकारी आवेदकों को अपने ऐडमिट कार्ड पर ही मिलेगी।

09:59 (IST)11 Mar 2019
RRB Railway Group D PET Admit Card 2019 LIVE Updates: ये देंगे PET का एग्जाम

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 17 सितंबर से रेलवे में करीब 63 हजार पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया था जो करीब 3 महीने चली थी। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 17 दिसंबर 2018 को खत्म हुई थी। इस परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को अब RRB Group D Pet Test 2019 के लिए बुलाया जा रहा है।