RRB Group D Exam Syllabus, Pattern 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन, असिस्टेंट ऑपरेशन और असिस्टेंट TL & AC के पदों के लिए भर्तियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जो 32438 रिक्तियों के लिए है। सरकारी नौकरी 2025 की इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

जो उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी की इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें रेलवे ग्रुप डी के सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए। यहां इस परीक्षा के सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया की विस्तार में जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार परीक्षा की तैयारी करने पर उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

RRB Group D Exam Syllabus, Pattern 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 का सिलेबस (विषयवार)

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और इनमें निम्नलिखित प्रश्न शामिल किए जाने की उम्मीद है।

RRB Group D Exam Syllabus, Pattern 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 गणित विषय का सिलेबस (संभावित)

संख्या प्रणाली
दशमलव
एलसीएम
अनुपात और समानुपात
मापन
समय और दूरी
लाभ और हानि
ज्यामिति और त्रिकोणमिति
वर्गमूल
कैलेंडर और घड़ी
BODMAS
अंश
HCF
प्रतिशत
समय और कार्य
SI-CI
बीजगणित
प्राथमिक सांख्यिकी
आयु गणना
पाइप और सिस्टर्न

RRB Group D Exam Syllabus, Pattern 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 रीजनिंग का सिलेबस (संभावित)

तर्क
सादृश्य
कोडिंग-डिकोडिंग
संबंध
जंबलिंग
DI और पर्याप्तता
समानताएँ और अंतर
वर्गीकरण
कथन- तर्क और धारणाएं
वर्णमाला श्रृंखला
गणितीय संचालन
न्यायवाक्य
वेन आरेख

RRB Group D Exam Syllabus, Pattern 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 सामान्य विज्ञान का सिलेबस (संभावित)

भौतिकी
रसायन विज्ञान
जीवन विज्ञान

RRB Group D Exam Syllabus, Pattern 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामलों का सिलेबस (संभावित)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले
खेल
संस्कृति
व्यक्तित्व
अर्थशास्त्र
राजनीति और कोई अन्य महत्वपूर्ण विषय।

RRB Group D Exam Syllabus, Pattern 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 एग्जाम पैटर्न

रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती परीक्षा 2025 का पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) है, सीबीटी-1 के लिए परीक्षा अवधि, प्रश्नों की संख्या और अंक वितरण नीचे दी गई तालिका में है। इस परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी।

RRB Group D Exam Syllabus, Pattern 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है ?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी लेवल 1 के लिए चलाए जा इस भर्ती अभियान की चयन प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें पहला चरण सीबीटी आधारित परीक्षा, दूसरा चरण पीईटी और तीसरा चरण दस्तावेज सत्यापन है। इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति के योग्य माना जाएगा।